सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

15 नवंबर 2014

काले धन की वापसी हमारी प्राथमिकता: नरेंद्र मोदी    ब्रिस्बेन 15 नवंबर 2014 … प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि विदेशों में जमा काले धन की वापसी उनकी सरकार की ‘‘प्राथमिकता’’ है और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत है। जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले उभरती अर्थव्यवस्था वाले पांच देशों के समूह ‘ब्रिक्स’ :ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका: के नेताओं से अनौपचारिक मुलाकात के दौरान काले धन के मुद्दे को उठाते हुए प्रधानमंत्री ने विदेशों में जमा काले धन की पाई-पाई वापस लाने के अपने वायदे के मद्देनजर इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर यह बात कही। मोदी ने ब्रिक्स नेताओं से कहा, ‘‘विदेशों में जमा काले धन को वापस लाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है।’’ विदेशों में जमा काले धन के मुद्दे पर मोदी ने बेहतर समन्वय का आह्वान करते हुए कहा कि इस काले धन का संबंध सुरक्षा चुनौतियों से भी जुड़ा है। भारत काले धन की वापसी के लिए प्रयासरत है और प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए विदेशों में जमा काले धन की वापसी के लिए बेहतर तालमेल एक प्रमुख म...