सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नियमों के विरुद्ध चल रही शराब की दुकानें, विभाग मौन

 राधेश्याम शास्त्री, ( तहसील प्रभारी, तमकुही राज, कुशीनगर )  :   कुशीनगर जनपद में नगरपालिका परिषद व नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मन्दिर हो या मस्जिद जैसे धार्मिक स्थल, स्कूल , अस्पताल   हो या आवासीय इलाका इनके 75 मीटर व ग्रामीण क्षेत्र में 100 मीटर के दायरे पर शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती। इसके बावजूद आबकारी विभाग ने सारे‌ नियमों की धज्जियां उडा़ दी।सही जगह चिन्हित न करके गली मोहल्लों से लेकर धार्मिक स्थलों के आस-पास तक शराब की दुकानें खोल दी गई है। दुकान खोलने से पहले आस-पास के लोगों से सलाह मशविरा तक नहीं लिया गया। जबकि विना नोटिस और लोगों की सहमति के शराब की दुकान व मांडल शाप नहीं  खोली जा सकती है।  इसके बावजूद कुशीनगर जनपद सहित तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के थाना-बिशुनपुरा,सेवरही,तरयासुजा न,  क्षेत्रों में‌ नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब की  बिक्री की जा रही है। जिससे यहां के आवासीय लोगों में काफी आक्रोश है। इसके लिए यहां के लोग आन्दोलित होने के लिए भी तैयार हैं।  यहां से निकलने वाली महिलाएं सहमी-सहमी  सी रहती ह...

अदालत ने डीयू से पूछा, जानकारी छुपाने के मामले में उसके खिलाफ क्यों ना हो अवमानना की कार्यवाही

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क :  दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कहा कि अदालत को बताए बिना ‘ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा’ स्थगित करने के मामले में उसके और उसके अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जाए।  विश्वविद्यालय ने एक जुलाई को शुरू होने वाली इन परीक्षाओं को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है।  न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने विश्वविद्यालय से पूछा कि उसे 26 जून को सुनवाई के दौरान परीक्षा स्थगित करने की जानकारी क्यों नहीं दी गई। पीठ ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के बयान के आधार पर जब हम 27 जून को परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज करने वाले थे तब उन्हें खबरों के जरिए परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी मिली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने बयान में कहा था कि वह एक जुलाई से परीक्षा कराने को पूरी तरह तैयार है।अदालत ने कहा कि जब दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा था कि वह एक जुलाई से परीक्षा कराने को पूरी तरह तैयार है, तो इसमें कोई भी बदलाव किए जाने की जानकारी पीठ को दी जानी चाहिए थी। विश्वविद्यालय ने अपने बचा...

चीनी एप पर रोक: टिक टॉक ने कहा सरकारी आदेश का पालन करने की प्रक्रिया में है

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:    चीनी एप टिक टॉक ने मंगलवार को कहा कि वह भारत सरकार के आदेश के मुताबिक एप को बंद करने की प्रक्रिया में है। कंपनी ने जोर देते हुये कहा कि उसने एप का इस्तेमाल करने वाले किसी भी भारतीय की जानकारी चीन अथवा किसी अन्य देश के साथ साझा नहीं की है। छोटे वीडियो साझा करने वाली इस कंपनी ने कहा कि उसे अपनी प्रतिक्रिया और स्पष्टीकरण देने के लिये संबंधित सरकारी पक्षों से मिलने के लिये आमंत्रित किया गया।  भारत ने सोमवार को चीन से संबंध रखने वाली 59 एप को बंद कर दिया। इनमें काफी प्रचलित टिक टॉक और यूसी ब्राउजर भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये एप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिहाज से नुकसानदेह हैं। इस बीच, टिक टॉक एप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से हटा लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि टिकटॉक ने खुद इन एप स्टोर से एप को हटाया है। भारत में टिक टॉक के प्रमुख निखिल गांधी ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने टिक टॉक सहित 59 एप को बंद करने का अंतरिम आदेश जारी किया है। हम इस आदेश का पालन कर रहे हैं। हमें संबंधित सरकारी पक्षों के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया और स्प...

भारत ने लगाया चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध

तन्नू शर्मा नई दिल्ली:   एक तरफ जहां भारत की कोरोनावायरस के खिलाफ जंग जारी है, वहीं भारत और चीन के बीच मतभेद बढ़ते ही जा रहे हैं, चीन लगातार एलएसी पर अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहा है जिसे देखते हुवे भारत ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया हैl भारत सरकार ने यह घोषणा करते हुए कहा है की उन्होंने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है, जिनमें टिकटॉक, कैमस्‍कैनर, हेलो शेयर इट, वी चैट, एमआई वीडियो कॉल समेत अन्य चीनी ऐप्स भी शामिल हैं। इन सभी पर देश को रक्षा और एकांत के लिए खतरा बताते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है l यह जानकारी भारत के सूचना एवं संचार मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट करके दी, उनको कहा कि यह फैसला लोगों के डाटा को बचाने के लिए लिया गया है l वहीं चीन से आयात पर रोक लगाने के लिए भी यह फैसला बहुत महत्वपूर्ण है I सरकार को डाटा चोरी , एप का गलत इस्तेमाल की शिकायत मिल रही थी , जिससे देश की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे जिसे देखते हुए भारत सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया l हालांकि, भारत के इस फैसले से चीन को बड़ा झटका लगा है पिछले कई दिनों से भारत और चीन के बीच झड़प से भारत में चीन के सामानों को ब...

कन्नौज: व्यवस्था की अपंगता ने पिता से छीना सहारा

श्रेय आर्या :  एक पल को वह उसके शव को लेकर बदहवास हो जाता तो अगले पल जोर से चिल्लाता, कभी अपनी लाचारी पर पछतावा करता तो कभी सिसकियों में अपनी व्यथा को सुनाता, कभी अपनी गोद में लेकर रोता तो कभी सीने से लगाकर खुद जमीन पर लेट जाता, एक पिता के लिए इससे बड़ा दर्द क्या होगा कि उसका लाडला  उसकी आंखों के सामने ही दम तोड़ दे। सदर ब्लाक मिश्रीपुर गांव के निवासी प्रेमचंद्र के 4 वर्षीय बेटे अनुज को पिछले कई दिनों से बुखार की शिकायत थी रविवार को जब वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा अस्पताल पहुंचा अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे इलाज मुहैया कराने के बजाय कानपुर ले जाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। काफी मिन्नत और  पैर पकड़ने के बाद जब इलाज शुरू किया गया तो अचानक से तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ी और बेटे की सांसे थम गईं। जब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो कन्नौज के उस पिता का दर्द जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गई, बेटे के शव से लिपट कर कर रोता एक बाप और चुपचाप बैठी उसकी मां की स्थिति देखकर मानवता भी शर्मसार हो गई। कन्नौज के डॉक्टरों द्वारा दिखाई गई  संवेदनहीनता ने एक परिवार की खुशियों को उज...

करण देओल को लेकर होगी दो फिल्मों की घोषणा

धैर्या बत्रा :  करण देओल ने पिछले वर्ष फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। फिल्म फ्लॉप होने के कारण करण की शुरुआत जरूर खराब हुई है, लेकिन उन्होंने हौंसला नहीं खोया है।  एक इंटरव्यू में सनी ने बताया है कि उनके बेटे को लेकर दो फिल्मों की बात चल रही है। लॉकडाउन खत्म होते ही और जिंदगी सामान्य होते ही फिल्मों की घोषणा होगी।  पल पल दिल के पास सनी ने ही निर्मित और निर्देशित की थी, लेकिन इस बार वे यह जिम्मेदारी उठाने के मूड में नहीं हैं। सनी के अनुसार वे सिर्फ अभिनय पर ध्यान देना चाहते हैं इसलिए करण की फिल्में कोई और बनाएगा। सनी इस वक़्त परिस्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे है ताकि वह अपने बेटे करण देओल को लेकर दो फिल्मों की घोषणा कर सके। 

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

सरकार ने एयर इंडिया के लिये बोली लगाने की समयसीमा दो महीने बढ़ाकर 31 अगस्त तक की

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:     सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों के बाधित हो जाने को देखते हुए एयर इंडिया के लिये बोली लगाने की समय सीमा को फिर से दो महीने के लिये बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है। यह तीसरी बार है, जब समयसीमा बढ़ायी गयी है। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया 27 जनवरी को शुरू की गयी थी। निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एयर इंडिया की बिक्री से संबंधित रूचिपत्र में एक बदलाव जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए संभावित बोलीदाताओं से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर समयसीमा बढ़ायी गयी है। जनवरी में जब पहली बार एयर इंडिया की बिक्री को लेकर रूचिपत्र जारी किया गया था, तब बोली लगाने की समयसीमा मार्च तक की रखी गयी थी। इसे बाद में 30 अप्रैल तक और फिर 30 जून तक बढ़ा दिया गया था। अब इसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। दीपम ने अपनी वेबसाइट पर डाले गये संशोधन में बताया कि इसके अलावा, अर्हताप्राप्त इच्छुक बोलीदाताओं को सूचित करने की तारीख को भी दो महीने के लिये बढ़...

विश्वबैंक ने शिक्षा में सुधार के लिये करीब 3,700 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  विश्व बैंक ने रविवार को कहा कि उसके कार्यकारी निदेशक मंडल ने छह भारतीय राज्यों में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और संचालन में सुधार के लिये 50 करोड़ डॉलर (लगभग 3,700 करोड़ रुपये) के ऋण स्वीकृत किये हैं। विश्व बैंक ने एक बयान में कहा कि निदेशक मंडल ने 24 जून 2020 को ऋण को मंजूरी दी।  उसने कहा, ‘‘15 लाख स्कूलों में पढ़ रहे छह से 17 वर्ष की उम्र के 25 करोड़ विद्यार्थी तथा एक करोड़ से अधिक इस शिक्षक इस कार्यक्रम से लाभान्वित होंगे। टीचिंग लर्निंग एंड रिजल्ट्स फोर स्टेट्स प्रोग्राम (स्टार्स) कार्यक्रम सरकारी स्कूलों में शिक्षा को मजबूती देने तथा हर किसी को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये 1994 से भारत व विश्वबैंक के रिश्ते की ठोस बुनियाद पर तैयार हुआ है।’’ स्टार्स कार्यक्रम से पहले विश्वबैंक ने इस दिशा में तीन अरब डॉलर की सहायता दी थी। बयान में कहा गया कि स्टार्स कार्यक्रम के जरिये समग्र शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर तथा हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान जैसे राज्यों के साथ भागीदारी में मूल्यांकन प्रणालियों को बेहतर बनाने, कक...

देश भर में कोरोना वायरस के मामले 5.28 लाख हुए; मप्र, उप्र में घर-घर सर्वेक्षण की घोषणा

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:   एक दिन में करीब 20 हजार मामले आने के साथ भारत में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को पांच लाख 28 हजार 859 हो गई, वहीं मृतकों की संख्या 16,095 हो गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ने भी घर-घर सर्वेक्षण कराने की घोषणा की है।  केंद्र सरकार ने बताया कि ठीक होने वाले लोगों की संख्या कोविड-19 से संक्रमित लोगों की तुलना में एक लाख ज्यादा है। सरकार ने कहा कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर ‘‘एहतियाती कदम’’ उठाने के ‘‘उत्साहजनक परिणाम’’ दिख रहे हैं।  अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या जहां दो लाख तीन हजार 51 है वहीं तीन लाख नौ हजार 712 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं और एक मरीज दूसरे देश चला गया है।  एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस प्रकार अभी तक करीब 58.56 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के...

लद्दाख में भारत की भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है: मोदी

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोर देकर कहा कि भारत ने लद्दाख में अपनी भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत मित्रता की भावना का सम्मान करता है लेकिन यदि कोई उसकी भूमि पर आंख उठाकर देखता है तो वह इसका उचित जवाब देना में भी सक्षम है। गलवान घाटी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के वीर सपूतों ने दिखा दिया कि वे कभी भी मां भारती के गौरव को आंच नहीं आने देंगे। आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात 2.0’ की 13वीं कड़ी के जरिए देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उक्त बातें कही। उनका यह कड़ा बयान ऐसे समय में आया है जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच गतिरोध जारी है और कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रही है। उन्होंने चीन का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘लद्दाख में भारत की भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है। भारत मित्रता निभाना जानता है तो आंख में आंख डालकर देखना और उचि...

अमित शाह ने किया सिसोदिया के दावों को सिरे से खारिज़

श्रेय आर्या :  देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना के आंकड़ों से संबंधित मनीष सिसोदिया द्वारा दिए गए बयान को खारिज कर दिया है उन्होंने कहा कि दिल्ली में जुलाई के अंत तक कुल मरीजों की संख्या  5.5 लाख नहीं होगी। एक साक्षात्कार के दौरान अमित शाह ने मनीष सिसोदिया के बयान से डर के पैदा होने की बात कही और यह भी कहा कि शायद इसी वजह से इतनी बड़ी संख्या में लोग पलायन को मजबूर हुए। हालातों पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में कोरोनावायरस का सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है, कोरोनावायरस से हमे घबराने की जरूरत नहीं है। अमित शाह ने कहा कि  इसके उपचार के लिए दिल्ली में उठाए जा रहे कदमों के बारे में दिल्ली सरकार के साथ किसी भी प्रकार की खींचतान नहीं है, सभी फैसले केंद्र और राज्य सरकारों की सहमति के बाद ही लिए जा रहे हैं दिल्ली समेत तमाम राज्यों में पहले टेस्ट कम हुआ करते थे इसीलिए मामले भी कम सामने आ रहे थे लेकिन अब उनकी दर को 5 गुना तक बढ़ा दिया गया है इसीलिए मामले भी बढ़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में प्रतिदिन 16000 से भी ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं शाह ने कहा कि दिल्ली में ड...

भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक करीब 20,000 मामले

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:   भारत में रविवार को पहली बार एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक करीब 20,000 मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 5,28,859 पर पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 16,095 हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,906 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 410 लोगों की मौत हो चुकी है। यह लगातार पांचवां दिन है जब कोरोना वायरस के 15,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। एक जून से लेकर अब तक महामारी के मामलों में 3,38,324 तक की वृद्धि हुई है।  आंकड़ों के अनुसार देश में अब भी 2,03,051 लोग संक्रमित हैं जबकि 3,09,712 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 58.56 मरीज स्वस्थ हुए हैं।’’ संक्रमित लोगों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आईसीएमआर के अनुसार 27 जून तक देश में 82,27,802 नमूनों की जांच की गई और शनिवार को 2,32,095 नमूनों की जांच हुई। रविवार सुबह तक जिन 410 और लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट...

रिलायंस ने केजी-डी6 से उत्पादन की योजना सितंबर-अक्टूबर तक टाली

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:   रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लॉक में दूसरे दौर की खोजों से उत्पादन शुरू करने की योजना को सितंबर-अक्टूबर तक टाल दिया है। कंपनी का कहना है कि कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते उसे गहरे पानी की परियोजना के क्रियान्वयन में दिक्कतें आ रही हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी भागीदार ब्रिटेन की बीपी पीएलसी के साथ पहले कृष्णा गोदावरी ब्लॉक की आर-श्रृंखला से मई में उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई थी। बाद में लॉकडाउन की वजह से कंपनी ने इसे टालकर जून अंत तक कर दिया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन लंबा खिंचने की वजह से अब इस ब्लॉक से उत्पादन की योजना को चालू वित्त वर्ष के मध्य तक टाल दिया गया है। इस हिसाब से अब कंपनी सितंबर या अक्टूबर में इस ब्लॉक से उत्पादन शुरू करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिपोर्ट में कहा है कि 2019-20 में उसने मुख्य रूप से केजी-डी6 के गहरे पानी के ब्लॉक से करीब 3,000 अरब घनफुट के बराबर खोजों के मौद्रिकरण पर ध्यान केंद्रित किया। इसी के अनुरूप केजी-डी6 में गहरे और अत्यंत गहरे...

मारुति के चेयरमैन ने कहा, चीन से आयात रोकने को भारतीय विनिर्माण को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना होगा

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा है कि चीन के सामान के बहिष्कार के लिए भारतीय विनिर्माण को अधिक प्रतिस्पर्धी, गहरा और व्यापक बनाने की जरूरत है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को यह ध्यान रखने की जरूरत है कि चीनी माल के बहिष्कार के चलते उन्हें उत्पादों के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। भार्गव ने कहा कि लंबे समय तक आयात करना वास्तव में किसी के व्यावसायिक हित में नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ उत्पादों का आयात जारी रहेगा, क्योंकि इस मामले में हमारे पास सीमित विकल्प हैं। या तो ऐसे उत्पाद भारत में उपलब्ध नहीं हैं, या फिर उनकी गुणवत्ता या कीमत का मुद्दा है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी के प्रमुख ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि एक समय के बाद उत्पादों का आयात रुपये के कमजोर होने से महंगा होता जाता है। यदि दस साल पहले आप कोई सामान मंगा रहे थे, तो आज आपको वह 60 से 70 प्रतिशत महंगा मिलेगा।’’ भार्गव ने कहा, ‘‘ऐसे में आयात करना किसी के व्यावसायिक हित में नहीं है। आप तभी आयात करते हैं, जबकि आपके पास सीमित विकल्प ह...

वैश्विक संकेतकों, भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से तय होगी बाजार की चाल

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:   इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल वैश्विक संकेतकों, भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और कोरोना वायरस के मामलों के रुख से तय होगी। विश्लेषकों का ऐसा मानना है।  विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक विनिर्माण व सेवा क्षेत्रों के खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) से संबंधित आंकड़ों जैसे वृहद आर्थिक संकेतों पर भी नजर बनाये रखेंगे। ये आंकड़े इस सप्ताह जारी होने वाले हैं। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी की कार्यकारी उपाध्यक्ष, कोष प्रबंधक एवं इक्विटी शोध प्रमुख शिवानी सरकार कुरियन ने कहा, "यहां से, भारत के लिये स्थिति के सामान्य होने की गति तथा कोरोना वायरस संक्रमण के रुख से बाजार की दिशा तय होगी। चीन के साथ सीमा तनाव भी एक महत्वपूर्ण कारक रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि किसी भी बड़ी घरेलू घटना के अभाव में वैश्विक संकेतक बाजार की दिशा को नियंत्रित करना जारी रखेंगे। इसके अलावा, वृहद आर्थिक आंकड़े और वाहनों की बिक्री के आंकड़े भी निवेशकों के रडार पर होंगे। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, "कहने की जरूरत नहीं है कि वे (निवेशक) भारत और चीन के सीमा...

कब होगी राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा की बात : राहुल गांधी

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:     कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा के बारे में कब बात होगी। उनकी यह टिप्पणी आकाशवाणी पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से पहले आई है।  उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘कब होगी राष्ट्र रक्षा और सुरक्षा की बात?’’  गांधी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ गतिरोध और भारतीय क्षेत्र में चीन की घुसैपठ के आरोपों पर सरकार से कड़े सवाल पूछ रहे हैं और प्रधानमंत्री से उनका जवाब मांग रहे हैं।  कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां तक कि नेपाल ने भी भारत के साथ लगती सीमा पर पहली बार अपनी सेना तैनात कर दी है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही मुमकिन हुआ है।  उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘अब नेपाल ने पहली बार सीमा पर सेना लगाई। मोदी है तो यह भी मुमकिन है...’’  दरअसल सुरजेवाला ने भाजपा के नारे ‘मोदी है तो मुमकिन है...’’ पर चुटकी लेते हुए यह टिप्पणी की।  उन्होंने एक समाचार पत्र में छपी खबर...

भारत की जनता ने लड़ी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई : मोदी

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए शुरुआती चरण में लगाए गए लॉकडाउन को ‘‘सफल’’ करार देते हुए कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई उसके नागरिकों ने लड़ी है।  भारतीय मूल के ‘अमेरिकी एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन’ (एएपीआई) की बैठक को शनिवार को ऑनलाइन संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट का इस्तेमाल देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया।  एएपीआई अमेरिका में 80,000 से अधिक भारतीय मूल के डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है। पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने संस्था की वार्षिक बैठक को संबोधित किया।  मोदी ने विभिन्न देशों के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ काफी बेहतर तरीके से लड़ाई लड़ी है।  मोदी ने कहा, ‘‘ अमेरिका में दस लाख लोगों पर जहां 350 लोगों की जान गई है और ब्रिटेन, इटली तथा स्पेन जैसे यूरोपीय देशों में दस लाख लोगों पर जहां 600 से अधिक लोगों की जान गई है, वहीं भारत में यह दर 12 से भी कम है।’’  मोदी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस के खिलाफ ल...

आपदाओं, चुनौतियों पर हमने हमेशा जीत हासिल की, देश इसी साल नयी ऊंचाइयों को छुएगा: मोदी

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:     कोरोना वायरस संकट और चीन के साथ सीमा पर चल रहे गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने हमेशा से संकटों को सफलता की सीढ़ियों में परिवर्तित किया है, आपदाओं तथा चुनौतियों पर जीत हासिल की है और वह पहले से भी ज्यादा निखरकर निकला है।  आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात 2.0’ की 13वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि तमाम चुनौतियों के बावजूद देश इसी साल नए लक्ष्य प्राप्त करेगा, नयी उड़ान भरेगा और नयी ऊंचाइयों को छुएगा।  उन्होंने यह भी कहा कि संकट चाहे जितना भी बड़ा हो, भारत ने मुश्किल समय में दुनिया की मदद की और दुनिया ने भी भारत की इस ‘‘विश्व बंधुत्व’’ की भावना को महसूस किया है। मोदी ने कहा, ‘‘भारत का इतिहास ही आपदाओं और चुनौतियों पर जीत हासिल कर, और ज्यादा निखरकर निकलने का रहा है। सैकड़ों वर्षों तक अलग- अलग आक्रांताओं ने भारत पर हमला किया, उसे संकटों में डाला, लोगों को लगता था कि भारत की संरचना ही नष्ट हो जाएगी, भारत की संस्कृति ही समाप्त हो जाएगी, लेकिन, इन संकटों से भारत और भी भव्य होकर सामने आ...

ब्रेव्स एडुकेयर सोसाइटी द्वारा "इम्पैक्ट ऑफ कोविड-19 इन इंडिया: ईसूज, चैलेंजेज़ एंड ऑपर्चुनिटी "विषय पर वेब कान्फ्रेंस आयोजित

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क :   कोरोना (COVID-19) एक ऐसी वैश्विक संक्रामक महामारी है जो प्रत्येक मानव समाज को प्रभावित कर रहा है। एक तरफ यह सम्पूर्ण विश्व की वैश्विक अर्थव्यवस्था से एक बड़ी कीमत वसूल कर रही है, वहीं दूसरी तरफ यह अपने पीछे नए मुद्दों के साथ नई चुनौतियां तथा नई संभावनाओं के आयाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में ब्रेव्स एडुकेयर सोसाइटी द्वारा " 28 जून को ;इम्पैक्ट ऑफ कोविड-19 इन इंडिया: ईसूज, चैलेंजेज़ और अवसर विषय पर  वेब कान्फ्रेंस का आयोजन  किया गया  । इस वेब कान्फ्रेंस के उदघाटन कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कान्त बेहेरा, (प्रोफेसर ऑफ एमिनेंस) तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय, असम ने उपर्युक्त विषय पर प्रकाश डाला  । इस कार्यक्रम में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. संजीव भानवत, पूर्व अध्यक्ष व डीन तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय के विषय विशेषज्ञ की गरिमामयी उपस्थिती थी । इसके अलावा इस कार्यक्रम में पूर्व प्रो. डब्लू ए. काजी, आईआईएमसी, दिल्ली, प्रो. आतिश पाराशर, दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय, डॉ. अजय कुमार राठौर, निदेशक, टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑ...

प्रधानमंत्री ने मारथोमा गिरजाघर कार्यक्रम में कहा, संविधान हमारा मार्गदर्शक

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सरकार का मार्गदर्शन भारत का संविधान करता है और इसलिए सरकार धर्म, लिंग, जाति, नस्ल या भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं करती है तथा 130 करोड़ भारतीयों को सशक्त बनाने की इच्छा इसके नेतृत्व के मूल में है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केरल के पथनमथिट्टा में जोसेफ मारथोमा मेट्रोपोलिटन के 90वें जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली में आरामदायक सरकारी कार्यालयों से फैसले नहीं लिए, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों से प्रतिक्रिया लेने के बाद निर्णय किए हैं।” मोदी ने कहा, “यही भावना है जिसने सुनिश्चित किया कि प्रत्येक भारतीय के पास बैंक में खाता हो।” उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत सरकार धर्म, लिंग, जाति, भाषा या नस्ल आधार पर भेदभाव नहीं करती है। प्रधानमंत्री ने सभा से कहा, “हम 130 करोड़ भारतीयों को सशक्त बनाने की इच्छा से निर्देशित होते हैं और हमारा मार्गदर्शन भारत का संविधान करता है।”

कोरोना वायरस: भारत में एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नए मामले सामने आए, संक्रमण के मामले हुए 5 लाख के पार

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क :   भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नए मामले सामने के बाद शनिवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच लाख से अधिक हो गई तथा 384 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15,685 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 18,552 नए मामलों के साथ देश में अब तक इस महामारी की जद में आने वालों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है। इस अवधि में 384 और लोगों की जान गई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 15,685 तक पहुंच गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा जबकि 27 जून को पांच लाख का आंकड़ा छूने में मात्र 39 और दिन लगे। यह लगातार चौथा दिन है, जब संक्रमण के 15,000 से अधिक मामले रोजाना सामने आए हैं। देश में एक जून से 27 जून तक 3,18,418 नए मामले सामने आए हैं। देश में 1,97,387 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है और 2,95,880 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा, एक मरीज विदेश चला गया है।  मरीजों...

चीन मुद्दे पर हकीकत को सामने लाए सरकार: सोनिया

श्रेय आर्या :  सीमा पर चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच विपक्ष की नेता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो जारी कर संकट की घड़ी में वर्तमान सरकार पर जिम्मेदारियों से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि चीन ने किसी भी प्रकार की घुसपैठ नहीं की जबकि रक्षा एवं विदेश मंत्रालय के द्वारा लगातार घुसपैठ की बात सामने आ रही है, रक्षा विशेषज्ञ और सेटेलाइट के द्वारा खींची गई तस्वीरें इस बात की पुष्टि कर रही है कि घुसपैठ हुई है।' उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह देश देश की जनता को विश्वास में लें। लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को याद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की 'सेना ने चीन की गुस्ताखी का मुंह तोड़ जवाब तो दिया है लेकिन चीन की सेना ने लद्दाख के कई इलाकों में अभी भी हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि वह हमारी सरजमी को कब और कैसे वापस लेंगे?' पिछले कुछ वक्त से विवाद के बीच सरकार पर विपक्ष के द्वारा हमले तेज हो गए हैं पक्ष और विपक्ष में वाद प्रतिवाद का दौर लगातार जारी है, प्रधानमंत्री ...

असम-भूटान के बीच पानी को लेकर चल रहा विवाद सुलझा, भूटान ने भारतीय समाचारो को गलत बताया

उमेश जैन,दिल्ली : भूटान की शाही सरकार के विदेश मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए बयान मे  भारतीय समाचार लेखो और मीडिया मे प्रकाशित जल की आपूर्ति को रोक देने वाली खबरो को पूरी  तरह बेबुनियाद बताया है साथ ही मे यह भी कहा गया है कि यह भूटान और असम के बीच  गलतफहमी से विवाद बनाने का ‘सोचा समझा प्रयास’ है | इस वक्या के पीछे पूरी बात यह है कि असम के किसान वर्ष 1953 के बाद से ही अपनी धान की सिंचाई के लिए भूटान से आने वाले जल स्रोतो का इस्तेमाल कर रहे है इन्ही मे एक स्रोत काला नदी का भी है जो की असम मे बक्सा जिला के पास स्थित है | जब कुछ दिनो पहले बक्सा जिले के किसानो ने धान की सिंचाई करना शुरू किया तो किसी कारण से नदियो मे पानी आना बंद हो गया , जिससे सिंचाई का काम रुक गया | फिर इसके खिलाफ बक्सा किसानो ने विरोध प्रदर्शन किया ,  सोमवार को किसानो ने रोंगिया-भूटान के बीच के रास्ते को जाम कर अपना क्रोध जताया | यह  विरोध प्रदर्शन लगभग दो–तीन दिन तक चला | पानी रुकने की असली वजह - असम के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्णा ने भारतीय न्यूज एजेंसी एनआइ द्वारा शुक्रवार जारी की  गई विड...

राहुल गांधी ने अपना टेलीग्राम चैनल शुरू किया

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क  ; कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना एक ‘टेलीग्राम’ चैनल शुरू किया है, जिसके माध्यम से वह जल्द ही लोगों से सीधे जुड़ना शुरू कर देंगे।  टेलीग्राम’ चैनल संदेश भेजने वाला एक एप्पलिकेशन (ऐप) है, जहां सिर्फ एडमिन ही संदेश भेज और देख सकता है। यह चैनल सार्वजनिक संदेश को बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाने का एक माध्यम है।  सूत्रों ने बताया कि श्री राहुल गांधी, संसद सदस्य का आधिकारिक (टेलीग्राम) चैनल जल्द ही सत्यापित हो जाएगा। उनके टेलीग्राम चैनल से अभी तक करीब 3,500 सदस्य जुड़े हुए हैं।  राहुल गांधी जनता तक पहुंचने के लिए प्रत्यक्ष रूप से संदेश पहुंचाने का तरीका अपना रहे हैं, जबकि वह सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक का उपयोग सरकार और उसकी नीतियों की आलोचना करने के लिए करते रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है।

भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र के बारे में आडवाणी, जोशी और सिन्हा से पूछा जाए: कांग्रेस

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क :    कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने दिग्गज नेताओं को जबरन सन्यास दिलवाने और अपमानित करने वाले लोग विपक्षी पार्टी पर सवाल कर रहे हैं तथा भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र के बारे में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और यशवंत सिन्हा जैसे नेताओं से पूछा जाना चाहिए।  पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस पर हमले वाले शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ये बातें वो लोग कर रहे हैं जिन्होंने अपनी पार्टी के उन दिग्गजों के पद हथिया लिए और उन्हें जबरन सन्यास दिलवा दिया और अपमानित किया जिन्होंने इनको (राजनीति में) बनाया।’’  उन्होंने आडवाणी, जोशी, केशुभाई पटेल, संजय जोशी और कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सूची लंबी है।  शाह के बयान के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा में आतंरिक लोकतंत्र के बारे में आडवाणी, जोशी, अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा से पूछना चाहिए। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता।’’  आपतकाल के संदर्भ में शाह की ...