धैर्या बत्रा : करण देओल ने पिछले वर्ष फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। फिल्म फ्लॉप होने के कारण करण की शुरुआत जरूर खराब हुई है, लेकिन उन्होंने हौंसला नहीं खोया है। एक इंटरव्यू में सनी ने बताया है कि उनके बेटे को लेकर दो फिल्मों की बात चल रही है। लॉकडाउन खत्म होते ही और जिंदगी सामान्य होते ही फिल्मों की घोषणा होगी। पल पल दिल के पास सनी ने ही निर्मित और निर्देशित की थी, लेकिन इस बार वे यह जिम्मेदारी उठाने के मूड में नहीं हैं। सनी के अनुसार वे सिर्फ अभिनय पर ध्यान देना चाहते हैं इसलिए करण की फिल्में कोई और बनाएगा। सनी इस वक़्त परिस्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे है ताकि वह अपने बेटे करण देओल को लेकर दो फिल्मों की घोषणा कर सके।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...
