सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमित शाह ने गोगोई के निधन पर शोक जताया

  सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर शोक प्रकट किया और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। गोगोई का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। पिछले दिनों वह कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उपचार के बाद ठीक हो गए थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोगोई 84 साल के थे। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘असम के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकप्रिय राजनेता तरुण गोगोई के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। भगवान इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति दें। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ’’ गोगोई 2001 से तीताबोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वह छह बार सांसद भी रहे और दो बार केंद्रीय मंत्री बने।

ई-कॉमर्स कारोबार के कंपनी के रूप में पंजीकरण के नियम पर उच्च न्यायालय ने केंद्र से जवाब मांगा

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क    दिल्ली उच्च न्यायालय ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियमों के एक प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है। इस प्रावधान के तहत वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन बिक्री करने वाली इकाई के लिए भारत में कंपनी के रूप में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने सोमवार को ऑनलाइन कंटेंट का सृजन करने वाले एक व्यक्ति की याचिका पर उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को नोटिस जारी करते हुए इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। याचिकाकर्ता ध्रुव सेठी ने कहा कि यह नियम एकल स्वामित्व वाले कारोबार के लिए कंपनी के रूप में पंजीकरण को अनिवार्य बनाता है। ऐसे में कंपनी के रूप में पंजीकरण के बिना ई-कॉमर्स कारोबार नहीं किया जा सकता है। सेठी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ग्रोवर और सम्यक गंगवाल ने अदालत से कहा कि इस नियम की वजह से प्रत्येक ऐसा कारोबार जो कंपनी नहीं है, वह ई-कॉमर्स क्षेत्र से बाहर हो जाएगा। या फिर उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसे मंचों के जरिये करनी पड़ेगी। पीठ ने सु...

न्यायालय ने दंगों से संबंधित मामले में आरोपी को जमानत के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपील खारिज की

  सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:   उच्चतम न्यायालय ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र को फर्जी पहचान पत्र के आधार पर सिम बेचने के आरोपी की जमानत के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपील सोमवार को खारिज कर दी। आरोप है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध के दौरान फरवरी महीने में हिंसा भड़काने में इस सिम का कथित रूप से इस्तेमाल किया गया था। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने आरोपी फैजान खान को जमानत देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के 23 अक्टूबर के आदेश के खिलाफ पुलिस की अपील खारिज कर दी। पुलिस ने दावा किया था कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में समन्वय के लिये फर्जी पहचान पत्र के आधार पर लिये गये इस सिम कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि आरोपी फैजान खान के खिलाफ ऐसा कोई आरोप नहीं है कि वह किसी तरह की आतंकी फंडिग या इससे जुड़ी किसी अन्य गतिविधि में शामिल था। उच्च न्यायालय ने आरोपी को राहत देते हुये कहा...

17वीं लोकसभा अभी से इतिहास में दर्ज : मोदी

    सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि 16वीं लोकसभा का कार्यकाल देश की प्रगति के लिए बहुत ही ऐतिहासिक रहा जबकि अपने निर्णयों के कारण 17वीं लोकसभा का कार्यकाल अभी से इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली लोकसभा भी देश को नए दशक में आगे ले जाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ये बातें सांसदों के लिए राजधानी दिल्ली के डॉ बीडी मार्ग पर बनाए गए बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कही। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद पटेल और संसद की आवास समिति के अध्यक्ष सी आर पाटिल भी शामिल हुए। मोदी ने कहा कि सामान्य तौर पर यह कहा जाता है कि युवाओं के लिए 16, 17, 18 साल की उम्र बहुत महत्वपूर्ण होती है और ठीक उसी प्रकार 16, 17, 18 की ये उम्र किसी युवा लोकतंत्र के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘2019 के चुनाव के साथ ही हमने 16वीं लोकसभा का ...

देश में स्वास्थ्य क्षेत्र पर कुल खर्च कम, इसे ठीक करने की जरूरत: नीति सदस्य

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क,  :    नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में स्वास्थ्य क्षेत्र पर कुल मिलाकर खर्च कम है और स्थिति ‘ठीक कररना’ जरूरी है। पॉल ने जोर दिया कि केंद्र तथा राज्य दोनों स्तर पर सरकारों को स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ाने के लिये अनुरोध किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का जो अनुभव है, वह इसका औचित्य सिद्ध करेगा। उन्होंने उद्योग मंडल सीआईआई के एक‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत का स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च कम है। संसाधनों की कमी है तथा कई और प्राथमिकताएं हैं। पर कुल मिलाकर स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कम है और इसे ठीक करने की जरूरत है।’’ पॉल ने कहा कि 2018-19 में देश का स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.5 प्रतिशत था। यह पिछले दशक के मुकाबले कुछ तक बेहतर है। पर निश्चित रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र पर जीडीपी का 1.5 प्रतिशत खर्च संतोषजनक नहीं है। यूरोपीय देश स्वास्थ्य क्षेत्र पर जीडीपी का 7 से 8 प्रतिशत खर्च करते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) दस्तावेज का हवाला देते हुए पॉल ने कहा कि भारत का स्वास्थ्य...

कोविड-19 मामलों के चलते ब्रेक्जिट व्यापार वार्ता स्थगित

  सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क,  :  ब्रेक्जिट व्यापार वार्ता को यूरोपीय संघ के एक वार्ताकार के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने पर गुरुवार को स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही वार्ता के नतीजों को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि किसी नतीजे तक पहुंचने की समयसीमा नजदीक आ रही है और दोनों पक्षों में तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर मतभेद हैं। यूरोपीय संघ के मुख्य वार्ताकार मिशेल ब्रेनियर ने कहा कि ब्रिटेन के मुख्य वार्ताकार डेविड फ्रॉस्ट के साथ मिलकर ‘‘हमने अपनी वार्ता को थोड़े समय के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।’’ इसबीच निचले स्तर पर अधिकारियों की वार्ता जारी रहेगी। ऐसी उम्मीद है कि व्यापार वार्ता जल्द बहाल होगी, क्योंकि यदि बातचीत लंबे समय तक बंद रहती है तो वार्ताकारों के लिए एक जनवरी से पहले किसी समझौते पर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बीच मौजूदा व्यापार समझौता एक जनवरी से खत्म हो जाएगा।

देश में संचालित हैं 50 हजार से अधिक ‘आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क,  :     केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में भर में 50 हजार से अधिक ‘आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ (एचडब्ल्यूसी) संचालित हैं जहां 28.10 करोड़ से ज्यादा लोग स्वास्थ्य सेवा ले चुके हैं। मंत्रालय का यह भी कहना है कि दिसंबर, 2022 तक 1.50 लाख एचडब्ल्यूसी स्थापित किए जाने हैं। एचडब्ल्यूसी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के मकसद से स्थापित किए गए हैं। उसकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 50 हजार से अधिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हो चुके हैं यानी तय लक्ष्य का एक तिहाई केंद्र अस्तित्व में आ चुके हैं। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा की सुविधाओं में सुधार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘योजना, सभी स्तरों पर निगरानी, प्रक्रियाओं के मानकीकरण और स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण में केंद्र एवं राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साझा प्रयासों से यह संभव हुआ है कि आज हम यहां तक पहुंचे हैं।’’ उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और आशाकर्मियों को उनके समर्पण और सहयोग के लिए धन्यवाद किय...

मोदी, भूटान के प्रधानमंत्री ने रूपे कार्ड के दूसरे चरण का संयुक्त उद्घाटन किया

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क  :    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने शुक्रवार को रूपे कार्ड के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस चरण के बाद भारत में रूपे नेटवर्क तक भूटानी कार्ड धारकों की पहुंच हो जाएगी। मोदी पिछले वर्ष अगस्त में भूटान की राजकीय यात्रा पर गए थे। तब उन्होंने तथा शेरिंग ने परियोजना के पहले चरण का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था। मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने भाषण में दोनों देशों के बीच अनेक क्षेत्रों में गहरे सहयोग के बारे में बात की। उन्होंने अंतरिक्ष में भूटानी उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए इसरो की तैयारी, तीसरे अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट गेटवे से संबंधित बीएसएनएल तथा भूटान के बीच समझौते आदि का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन समय में भारत भूटान के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की आवश्यकताओं को पूरा करना हमेशा उसकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि भूटान में रूपे कार्ड का पहला चरण लागू होने से भारत से वहां जाने वाले लोगों के लिए एटीएम और प्वाइंट ऑफ ...

नड्डा के आवास पहुंचे शाह, बिहार विधानसभा चुनाव व उपचुनावों में जीत के लिए बधाई दी

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क, नई दिल्ली:    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में जीत और विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में मिली शानदार सफलता के लिए बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न प्रदेशों के उपचुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता देश के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं।’’ बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में विपक्ष की कड़ी चुनौती का मुकाबला करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं । चुनाव में भले ही राजग ने बहुमत हासिल किया है, लेकिन विपक्षी ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व कर रहा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। करीब 16 घंट...

दिल्ली सरकार ने ‘रेड लाइट आन, गाड़ी आफ’ अभियान 30 नवम्बर तक बढ़ाया

  सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क,  नई दिल्ली:  दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि आप सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ‘रेड लाइट आन, गाड़ी आफ’ अभियान को 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 21 अक्टूबर को इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि यदि शहर में 10 लाख वाहन भी इस अभियान में शामिल हो जाते हैं, तो एक वर्ष में पीएम10 का स्तर 1.5 टन और पीएम2.5 का 0.4 टन कम हो जाएगा। राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अभियान को 15 नवंबर तक जारी रखना था। हालांकि, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए इसे 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि इसे अभियान का 'चरण 2' कहा जाएगा। राय ने विपक्ष से भी अपील की कि वह ऐसे बयान देने से बचे, जो पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ लोगों को भड़काते हों। उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिबंध लागू करने में हमें सभी के समर्थन की आवश्यकता है। यदि आप इसका समर्थन नहीं कर सकते हैं, तो कृपया कोई भड़काऊ बयान न दें। प्रदूषण लोगों के बीच अंतर नहीं करता।’’

धूमधाम से संपन्न हुआ “वर्चस्व 2020 ”

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क, नई दिल्ली : रोहिणी स्थित टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज में एकदिवसीय 15   वें वार्षिक मीडिया फेस्ट “वर्चस्व 2020   ”   10 नवम्बर   2020   को धूमधाम से संपन्न   हुआ | वर्चस्व मीडिया फेस्ट, टेक्निया इंस्टिट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडीज का एक रचनात्मक पहल है जिसमें संस्थान के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र- छात्राएं अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करते हैं।   पिछले कई सालों से टेक्निया ने सफल आयोजन के साथ कुछ अलग करने की प्रथा को कायम रखा था उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस बार के वर्चस्व ने भी कुछ अलग अंदाज मे नई ऊँचाईयों को छूआ। कोरोना महामारी के कारण इस बार वर्चस्व ऑनलाइन माध्यम   द्वारा संचालित किया जिसका   थीम "इनक्रेडिबल इंडिया" था   जो सफल, सुदृढ़   और उन्नत   भारत की आवश्यकता   को ध्यान में रखकर निर्धारित की गयी थी। वर्चस्व 2020 के दौरान सोशल डिस्टैन्सिंग एवं सरकार   द्वारा सुझाए गए सभी निर्देशों का पालन किया गया कार्यक्रम की शुरुवात   टेक्निया ग्रुप ऑफ इंस्टिटूशन्स क...

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी आपातकाल की याद दिलाती है: जावड़ेकर

  सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि यह महाराष्ट्र में “प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है” और इससे “आपातकाल के दिनों” की याद आती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोस्वामी को 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। जावड़ेकर ने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले की हम निंदा करते हैं। प्रेस के साथ पेश आने का यह तरीका नहीं है। इससे आपातकाल के दिनों की याद आती है जब प्रेस के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाता था।” अलीबाग पुलिस के एक दल ने मुंबई स्थित गोस्वामी के आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। गोस्वामी को पुलिस वैन में धकेले जाते हुए देखा गया और उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की।

बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण : 94 सीटों पर अपराह्न तीन बजे तक 44.51 प्रतिशत मतदान

  सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 94 विधानसभा क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजे तक 44.51 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर कोविड-19 से बचाव के निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए मंगलवार को कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। ये 94 विधानसभा क्षेत्र 17 जिलों पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा तथा पटना में में पड़ते हैं| दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान एवं गौडाबौराम, मुजफ्फरपुर के मीनापुर, पारू एवं साहेबगंज, वैशाली जिला के राघोपुर तथा खगडिया जिला के अलौली एवं बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान अपराह्न चार बजे संपन्न हो गया। द्वितीय चरण में मतदान का समय सामान्य समय (पूर्वाहन 07:00 बजे से अपराहन 06:00 बजे तक) ही था लेकिन उक्त सीटों पर समय में बदलाव किया गया था। मुख्य नि...

देश में कोविड-19 के मामले 82 लाख के पार, मरीजों के ठीक होने की दर 91.68 प्रतिशत हुई

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:    देश में कोविड-19 के मामले सोमवार को 82 लाख के पार चले गए। वहीं 75.44 लाख लोगों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 91.68 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,231 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,29,313 हो गए। वहीं इस दौरान 496 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,22,607 हो गई। आंकड़ों के अनुसार देश में 75,44,798 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ मरीजों के ठीक होने की दर 91.68 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है। देश में लगातार चौथे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,61,908 लोगों का कोविड-19 का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 6.83 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्ट...

बाबरी विध्वंस मामले में फैसला देने वाले पूर्व न्यायाधीश की सुरक्षा बढ़ाने से न्यायालय का इनकार

  सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी एवं उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी करने वाले पूर्व न्यायाधीश एस के यादव की सुरक्षा बढ़ाने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ पूर्व न्यायाधीश के आवेदन पर विचार कर रही थी जिसमें उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपनी निजी सुरक्षा को जारी रखने का आग्रह किया था। इस पीठ में न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति कृष्णा मुरारी भी शामिल हैं। पीठ ने कहा, “ पत्र देखने के बाद हम सुरक्षा प्रदान करना उचित नहीं समझते हैं।“ तीस सितंबर को विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को बरी करते हुए कहा था कि अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने के लिए इन लोगों के किसी भी साजिश का हिस्सा होने के कोई निर्णायक सबूत नहीं हैं। 16वीं सदी की मस्जिद को छह दिसंबर 1992 को 'कार सेवको' ने तोड़ दिया था, जिनका मानना था कि यह वह स्थल है जहां भगवान राम का जन्म हुआ था। इसके बाद दंगे भड़क गए थे और सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। एसके यादव ने ...