सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धूमधाम से संपन्न हुआ “वर्चस्व 2020 ”



सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क, नई दिल्ली :रोहिणी स्थित टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज में एकदिवसीय 15  वें वार्षिक मीडिया फेस्ट “वर्चस्व 2020  ”  10 नवम्बर  2020  को धूमधाम से संपन्न  हुआ | वर्चस्व मीडिया फेस्ट, टेक्निया इंस्टिट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडीज का एक रचनात्मक पहल है जिसमें संस्थान के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र- छात्राएं अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करते हैं।  पिछले कई सालों से टेक्निया ने सफल आयोजन के साथ कुछ अलग करने की प्रथा को कायम रखा था उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस बार के वर्चस्व ने भी कुछ अलग अंदाज मे नई ऊँचाईयों को छूआ। कोरोना महामारी के कारण इस बार वर्चस्व ऑनलाइन माध्यम  द्वारा संचालित किया जिसका  थीम "इनक्रेडिबल इंडिया" था  जो सफल, सुदृढ़  और उन्नत  भारत की आवश्यकता  को ध्यान में रखकर निर्धारित की गयी थी। वर्चस्व 2020 के दौरान सोशल डिस्टैन्सिंग एवं सरकार  द्वारा सुझाए गए सभी निर्देशों का पालन किया गया

कार्यक्रम की शुरुवात  टेक्निया ग्रुप ऑफ इंस्टिटूशन्स के अध्यक्ष डॉ राम कैलाश गुप्ता, संस्थान  निदेशक डॉ अजय कुमार, जनसंचार विभाग के डीन  डॉ  एम एन झा एवं  "वर्चस्व 2020  " की संयोजिका सोनिया बत्रा   के  द्वारा  सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवलन के साथ की गयी।

"वर्चस्व 2020  की  मुख्य अतिथि  सुश्री रुबिका लियाकत , (एंकर ,एवीपी  न्यूज़ ) ने अपने  ऑनलाइन उद्धबोधन  में  छात्रों को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामना  देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया | 

डॉ राम कैलाश गुप्ता ने अपने अभिभाषण में छात्रों को कार्यक्रम की  सफलता के लिए शुभकामना देते हुए उन्हें प्रेरित किया व अपने युवा जीवन की कुछ मजेदार घटनाओं को साझा कर उत्साहवर्धन किया। “वर्चस्व” 2020  में कई  प्रकार के ईवेंट हुए और उसमें दिल्ली एन.सी.आर के 50 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण फैशन परेड, ग्रुप डांस, सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, एड-मैड,  मोनो एक्टिंग, नुक्कड़ नाटक , मिस्टर एंड मिस वर्चस्व आदि रहे।

 

इस बार वर्चस्व 2020   का अपना अलग ही अंदाज था जहां टेक्निया के म्यूजिक बैंड ने जलवा बिखेरते हुए अपने सुरीले गीतों से  ऑनलाइन उपस्थिति दर्शकों के  उत्साह को दोगुना कर दिया । इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ अजय कुमार , डॉ एम एन  झा (डीन ,पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ),  शिक्षक और छात्र- छात्राएं मौजूद रहे |

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...