सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

25 फरवरी 2014

मेरा आशय सोशल मीडिया से थाः सुशील शिंदे   शोलापुर 25 फरवरी 2014 इलेक्ट्रानिक मीडिया को ‘कुचलने’ की धमकी पर उठे विवाद के बाद गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि वह सोशल मीडिया के बारे में बोल रहे थे और उनका आशय पत्रकारिता से नहीं था। शिंदे ने कहा, ''मेरा आशय सोशल मीडिया और पूर्वोत्तर के छात्रों के खिलाफ हैदराबाद और कर्नाटक में हिंसा के प्रति था। मेरी टिप्पणी पत्रकारिता के बारे में नहीं थी।’’ शिंदे ने रविार की शाम को इलेक्ट्रानिक मीडिया को कुचलने की घमकी देते हुए इसके एक वर्ग पर अनावश्यक तौर पर कांग्रेस के बारे में दुष्प्रचार करके उकसाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता शिंदे ने यह बात महाराष्ट्र के शोलापुर जिले में युवा कांग्रेस के एक समारोह के दौरान कही। शोलापुर से सांसद शिंदे ने आरोप लगाया कि पिछले चार महीने से इलेक्ट्रानिक मीडिया का एक वर्ग उनके और उनकी पार्टी के बारे में खबरों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहा है और चेतावनी दी कि अगर इस तरह की रिपोर्टिंग तत्काल नहीं बंद हुई तब उसे कुचल दिया जायेगा। शिंदे ने कहा था, ''इलेक्ट्रानिक मीडिया में जो कुछ चल रहा है,...

23 फरवरी 2014

भाजपा बन सकती है सबसे बड़ा दलः सर्वेक्षण नई दिल्ली  23 फरवरी 2014 एक रायशुमारी में अनुमान जताया गया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा 217 सीटें जीत कर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है जबकि कांग्रेस करीब 73 सीटें ही जीत पाएगी। एबीपी न्यूज-नीलसन के सर्वे के अनुसार, भाजपा को 217 सीटें और राजग को 236 सीटें मिल सकती हैं। दिलचस्प बात यह है कि सर्वे के मुताबिक, राजग को इस साल जनवरी में की गई रायशुमारी की तुलना में 10 सीटों का फायदा हो रहा है। रायशुमारी में अनुमान जताया गया है कि पिछले आम चुनावों में बाजी मारने वाली कांग्रेस मात्र 73 सीटों पर सिमट सकती है जबकि ‘आम आदमी पार्टी’ को करीब 10 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के दक्षिण में कुछ सफल रहने के आसार हैं जबकि लोकसभा चुनावों में पहली बार किस्मत आजमा रही ‘आप’ उत्तर भारत में सीटें जीत सकती है। जहां तक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का सवाल है तो मोदी का 57 फीसदी प्रतिभागियों ने समर्थन किया जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में राय केवल 18 फीसदी लोगों ने जताई। रायशुमारी के अनुसार, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता अर...

21 फरवरी 2014

दिल्ली में सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य: हर्षवर्धन  नई दिल्ली 21 फरवरी 2014 भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन ने दिल्ली इकाई का प्रभार लेने के बाद आज कहा कि पार्टी का एकमात्र उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनावों में सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करना है ताकि नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग दिया जा सके। वर्धन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी के समक्ष एकमात्र चुनौती और उद्देश्य है कि आगामी लोकसभा चुनावों में 7-0 से जीत सुनिश्चित की जाए और नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग किया जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कह रहे हैं कि इस सिलसिले में काम करें और जल्द ही हम अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।’’ यह पूछने पर कि पार्टी के सदस्यों खासकर उनके एवं भाजपा राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल के बीच मतभेद है, तो वर्धन ने कहा, ‘‘कोई मतभेद नहीं है। हम सभी पार्टी के लिए 7-0 से जीत सुनिश्चित करने के साझा उद्देश्य से काम कर रहे हैं।’’ वर्धन ने कहा कि कांग्रेस के ‘‘भ्रष्टाचार’’ और आम आदमी पार्टी की ‘‘अराजकता’’ का भंडाफोड़ करने के लिए...

19 फरवरी 2014

पांच राज्यों की महिला कांग्रेस प्रमुख बदली गयीं नई दिल्ली 19 फरवरी 2014 कांग्रेस की महिला शाखा में अहम बदलाव करते हुए पार्टी ने पांच नये (महिला) प्रदेश अध्यक्ष, पांच महासचिव और नौ सचिव नियुक्त किए। पार्टी ने महिला कांग्रेस के लिए पांच सदस्यीय एनजीओ समन्वय समिति भी बनायी है। मांडवी चौहान को मध्य प्रदेश के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने अर्चना जायसवाल का स्थान लिया है। अमिता भूषण को बिहार में पार्टी की महिला इकाई की कमान सौंपी गयी है, वह विनिता विजय के स्थान पर नियुक्त हुई हैं। सुमित्रा चौहान हरियाणा में महिला कांग्रेस की अगुवाई करेंगी जबकि अनीता जी रावते छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस का नेतृत्व संभालेंगी। अनीता ने अंबिका मरकाम का स्थान लिया है। क्लोटिडेस डा सुकवा ई ब्रागांका गोवा की महिला कांग्रेस की कमान दी गयी है जो पहले मोनिका डियास के हाथों में थी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में नियुक्त की गयी पांच नयी महासचिव गुजरात में पांच बार विधायक बनी चंद्रिकाबेन चूडासामा, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की महापौर वाणी राव, अरूणाचल प्रदेश की जारजूम एटे, राजस्थान से प...

16 फरवरी 2014

केजरीवाल ने विदेशी फंडिंग पर ब्यौरा नहीं दिया: सुशील कुमार शिंदे सोलापुर  16 फरवरी 2014 :केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज आरोप लगाए कि आप को मिले विदेशी चंदे पर बार-बार सूचना मांगे जाने के बावजूद पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल इस पर चुप हैं। अपने गृह नगर में संवाददाताओं से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि केजरीवाल ने अभी तक केंद्रीय गृह मंत्रालय से विदेशी चंदे का ब्यौरा साझा नहीं किया है।  शिंदे ने कहा, ‘‘हमने केजरीवाल को अभी तक तीन रिमाइंडर भेजकर उनकी पार्टी को मिलने वाले विदेशी चंदे का ब्यौरा मांगा है लेकिन अभी तक उन्होंने जवाब नहीं दिया है।’’ 1984 के दंगे देश और कांग्रेस पर धब्बाः रमेश  नई दिल्ली 16 फरवरी 2014 :केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने 1984 के सिख विरोधी दंगे को देश और कांग्रेस पर एक ‘धब्बा’ करार दिया है और सुझाया है कि पीड़ितों के लिए और किये जाने की जरूरत है तथा दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए। उन्होंने 2002 के गोधरा के बाद के दंगे के साथ हिंसा की तुलना करने से इंकार करते हुए कहा कि गुजरात में दंगे नफरत से फैले थे। रमेश ने ...

14 फरवरी 2014

  कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है       “कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है”   यह पंक्ति कवि कुमार विशवास की है जो कि प्यार और सच्चाई को बयां करती है | वाकई में दो प्यार करने वाले लोग ही दूरियां , तड़प और बेचैनी को समझ सकते हैं। अगर दिल में मोहब्बत हो तो साथी की बुरी बात भी अच्छी लगती है। आज प्यार , स्नेह और रूमानियत का दिन है. यानी की वैलेंटाइन डे है। जिसका इंतजार हर उस इंसान को रहता है जो  प्यार को समझता है , महसूस करता है । यूं तो प्यार करने, जताने और दिल की बातों को बयां करने के के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं लेकिन भागती हुई जिंदगी के लिए ही आज का दिन मोहब्बत के नाम किया गया है| जब आप किसी को बेहद प्यार करते हैं तो उसका अहसास शब्दों में अभिव्यक्ति से परे होता है. यह प्यार झलकता है उस शख्स के साथ हमारे व्यवहार में. उसकी हर जरूरत को पूरा करने की हमारी चाहत में | प्यार का रिश्ता जब इतना गहरा है तो उसे जताने के अंदाज में भी उतनी ही गहराई होनी चाहिए. जब भी प्यार का जिक्र आता है तो पुराने दिन याद आ जा...

12 फरवरी 2014

अंतरिम रेल बजटः किराया और माल भाड़ा नहीं बढ़ा नयी दिल्ली :12 फरवरी 2014 :रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे की ओर से आज पेश अंतरिम रेल बजट में यात्री किराये और मालभाड़े की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया हालांकि देश के सबसे बड़े परिवहन नेटवर्क के आधुनिकीकरण के प्रयासों में निजी क्षेत्र और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की योजनाओं का खाका पेश किया गया। लोकसभा में अंतरिम रेल बजट पेश करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि एक स्वतंत्र रेल शुल्क प्राधिकरण गठित हो रहा है जो सरकार को किराया और मालभाड़ा निर्धारित करने में सलाह देगा। इसके साथ ही टिकटों के विविधतापूर्ण कीमतों का निर्धारण एयरलाइन उद्योग की तर्ज पर करने का प्रस्ताव किया गया। रेल मंत्री ने 17 नयी प्रीमियम, 39 एक्सप्रेस और 10 पैसेंजर ट्रेनों को शुरू किये जाने की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि चुनिंदा मार्गो पर 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने के लिए कम लागत वाले विकल्पों की खोज की जा रही है उन्होंने कहा कि 2500 सवारी डिब्बों में जैव शौचालय की व्यवस्था पूरी हो गई है और इन्हें और बढ़ाया जायेगा। गाड़ियों की सही स्थिति तथा...

11 फरवरी 2014

                                            तीसरे मोर्चे का काम कांग्रेस को बचानाः मोदी भुवनेश्वर  11 फरवरी 2014 :भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज ओड़िशा में विकास की कमी को मुद्दा बनाकर राज्य की नवीन पटनायक सरकार को निशाने पर लिया और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आकार ले रहे तीसरे मोर्चे की यह कहते हुए खिल्ली उड़ाई कि उसका एकमात्र काम कांग्रेस को ‘‘बचाना’’ है। गौरतलब है कि पटनायक की अध्यक्षता वाला बीजू जनता दल (बीजद) भी तीसरे मोर्चे का सदस्य है। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत पहली बार भुवनेश्वर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि तीसरे मोर्चे के सदस्यों ने जिन राज्यों में शासन किया उन्हें ‘‘बर्बाद’’ कर दिया, चाहे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार रही हो, पश्चिम बंगाल में वाम दलों ने शासन चलाया हो या ओड़िशा में बीजद ने सत्ता संभाली हो। तीसरे मोर्चे के गठन की कोशिशों को कांग्रेस को बचाने की कवायद करार देते हुए मोदी न...

09 फरवरी 2014

  पटनायक सरकार ने किये कई घोटालेः राहुल गांधी   सालीपुर 09 फरवरी 2014 :राहुल गांधी ने आज कांग्रेस को ‘‘भ्रष्ट’’ करार देने पर ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में सिलसिलेवार घोटालों के लिए बीजू जनता दल (बीजद) जिम्मेदार है। कटक जिले के सालीपुर के पास भाटापाड़ा गांव में कांग्रेस की एक रैली के दौरान राहुल ने कहा, ‘‘कल्याणकारी योजनाओं के लिए ओड़िशा को दी गयी धनराशि लाभार्थियों तक नहीं पहुंचती है। ज्यादातर धनराशि आधे रास्ते में ही गायब हो जाती है।’’ राहुल ने कहा, ‘‘राज्य में बड़े पैमाने पर लौह अयस्क और मैंगनीज की लूट हो रही है। खनन में हो रही लूट से कुछ लोगों को फायदा हो रहा है जबकि बाकी लोग परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं।’’ पटनायक ने पिछले साल 26 दिसंबर को बीजद के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस को ‘‘भ्रष्ट’’ और भाजपा को ‘‘सांप्रदायिक’’ करार दिया था। ओड़िशा का तीव्र विकास सुनिश्चित करने के लिए बीजद सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘कोयले, लौह अयस्क, मैंगनीज और विभिन्न खनिजों से कमा...

06 फरवरी 2014

इशरत मामलाः पूरक आरोपपत्र में अमित शाह का नाम नहीं नई दिल्ली 06 फरवरी 2014 :सीबीआई ने इशरत जहां और तीन अन्य के मुठभेड़ मामले में आज अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपपत्र में खुफिया ब्यूरो के पूर्व विशेष निदेशक राजिंदर कुमार और तीन अन्य अधिकारियों का नाम है। राजिंदर कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। आरोपपत्र में गुजरात के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह का नाम नहीं है, जिनसे सीबीआई ने इशरत मामले में पूछताछ की थी। आरोपपत्र में आरोपी के तौर पर आईबी के तीन अन्य अधिकारी पी. मित्तल, एमके सिन्हा और राजीव वानखेडे का नाम है। सीबीआई का दावा है कि उसने इस मामले में आईबी अधिकारियों की कथित भूमिका के बारे में पर्याप्त सबूत एकत्रित किए हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को सीबीआई ने कानून मंत्रालय को इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में अतिरिक्त दस्तावेज और नए हलफनामे सौंप दिए थे। सीबीआई से राय मांगी गई थी कि इशरत जहां मामले में क्या खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों पर अभियोजन चलाने की आवश्यकता है। सरकार के कानूनी प्रकोष्ठ ने सीबीआई से कहा था कि विशेष निदेशक राजिंदर कुमार (अब सेवानिवृत्त) और उनके तीन ...

04 फरवरी 2014

  जाति के आधार पर आरक्षण समाप्त होः जनार्दन द्विवेदी  नई दिल्ली :04 फरवरी 2014 :कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने जाति के आधार पर आरक्षण को समाप्त करने की मांग की और राहुल गांधी से सभी समुदायों को इसके दायरे में लाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के लिए कोटा लागू करने का अनुरोध किया। द्विवेदी की जाति आधारित आरक्षण को समाप्त करने की वकालत ऐसे समय में सामने आयी है जब कांग्रेस अल्पसंख्यक उप कोटा पर जोर दे रही है, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए प्रोन्नति में आरक्षण का समर्थन कर रही है और जाटों के लिए आरक्षण के पक्ष में दिख रही है। कांग्रेस महासचिव द्विवेदी ने कहा, ‘‘यह (जाति के आधार पर आरक्षण) समाप्त हो जाना चाहिए था। यह अब तक क्यों नहीं हुआ क्योंकि निहित स्वार्थी तत्व प्रकिया में आ गये। क्या दलितों और पिछड़ों में सभी को आरक्षण का लाभ मिलता है? यह सब ऊपर वालों को मिलता है। सामाजिक न्याय और जातिवाद में अंतर है।’’ पार्टी महासचिव ने कहा, ‘‘सामाजिक न्याय की अवधारणा अब जातिवाद में बदल गयी है.. मैं मानता हूं इसको तोड़ने की जरूरत है... चूंकि राहुल गांधी जी पार्टी घोषण...

03 फरवरी 2014:

दिल्ली सरकार गिराने की साजिश कर रही भाजपाः आप  नयी दिल्ली  03 फरवरी 2014:आम आदमी पार्टी ने आज भाजपा पर अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि विपक्षी पार्टी उसके विधायकों को पाला बदलने के लिए लुभाने की कोशिश कर रही है। आप नेता संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कुछ ‘मीडिया कर्मियों’ के साथ भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। कस्तूरबा नगर से आप विधायक मदनलाल ने दावा किया कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से जुड़े दो लोगों ने 10-12 दिन पहले उनसे भेंट की थी और आप में दरार डालने के लिए 20 करोड़़ रुपये की पेशकश की थी। आरोपों के पक्ष में बिना कोई सबूत पेश किये लाल ने कहा, ‘‘उन लोगों ने कहा कि यदि आप नौ लोग होते हैं तो आप टूटकर एक नयी पार्टी बना कर सत्ता में आ सकते हैं। हम आपको मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा आपको सभी तरह की मदद देगी।’’ विधायक ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने यह पेशकश की कि अगर वह आप के 10 विधायकों का समर्थन हासिल करने में सफल होते हैं तो उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। लाल ने कहा ...

02 फरवरी 2014

बांटो और राज करो पर अमल करती है कांग्रेसः मोदी  मेरठ 02 फरवरी 2014 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कांग्रेस बांटो और राज करो की नीति पर अमल करती है और उसने ही यह जहर बोया है। मोदी, राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी मां सोनिया गांधी ने उन्हें बताया कि सत्ता जहर है। मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद अधिकांश समय तक कांग्रेस पार्टी ही सत्ता में रही। मेरठ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस के साथ उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा और लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए जनादेश मांगते हुए स्वयं को लोगों के पैसे की रखवाली करने वाला ‘चौकीदार’ बताया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा कि उन्होंने गुजरात को दंगा मुक्त बनाया और अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो उत्तर प्रदेश को भी दंगा मुक्त बनायेंगे। मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सोनिया गांधी के ‘जहर की ख...