सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

03 फरवरी 2014:

दिल्ली सरकार गिराने की साजिश कर रही भाजपाः आप

 नयी दिल्ली  03 फरवरी 2014:आम आदमी पार्टी ने आज भाजपा पर अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि विपक्षी पार्टी उसके विधायकों को पाला बदलने के लिए लुभाने की कोशिश कर रही है। आप नेता संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कुछ ‘मीडिया कर्मियों’ के साथ भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। कस्तूरबा नगर से आप विधायक मदनलाल ने दावा किया कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से जुड़े दो लोगों ने 10-12 दिन पहले उनसे भेंट की थी और आप में दरार डालने के लिए 20 करोड़़ रुपये की पेशकश की थी।
आरोपों के पक्ष में बिना कोई सबूत पेश किये लाल ने कहा, ‘‘उन लोगों ने कहा कि यदि आप नौ लोग होते हैं तो आप टूटकर एक नयी पार्टी बना कर सत्ता में आ सकते हैं। हम आपको मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा आपको सभी तरह की मदद देगी।’’ विधायक ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने यह पेशकश की कि अगर वह आप के 10 विधायकों का समर्थन हासिल करने में सफल होते हैं तो उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। लाल ने कहा कि 8 दिसंबर को एक अज्ञात शख्स ने उन्हें फोन किया और कहा कि एक चर्चित नेता उनसे बात करना चाहते हैं।


सीएनजी प्रति किलोग्राम 15 रुपये, पाइप वाली रसोईं गैस 5 रुपये घनमीटर सस्ती

नयी दिल्ली, 03 फरवरी :शहरी उपभोक्ताओं के लिए सीएनजी 15 रपये प्रति किलोग्राम यानी करीब 30 प्रतिशत और पाइप वाली रसोईं गैस 5 रपये घन मीटर यानी करीब 20 प्रतिशत सस्ती होने जा रही है।
सरकार द्वारा दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में परिवहन के लिए सीएनजी :कंप्रेस्ड नेचुरल गैस: और पाइप नेटवर्क से पहुंचाई जाने वाली रसोईं गैस :पीएनजी: का वितरण करने वाली कंपनियों को सस्ती रसोई गैस की आपूर्ति बढाने के निर्णय से इनकी उपभोक्ता कीमतों में कमी संभव हुआ है।

                                                                   

नेपाली राष्ट्रपति ने राजनीतिक दलों से सरकार बनाने का आह्वान किया

3 फरवरी : नेपाल में सहमति वाली सरकार के गठन के लिए तय मियाद के पूरी होने के एक दिन बाद आज राष्ट्रपति रामबरन यादव ने प्रमुख राजनीतिक दलों का आह्वान किया कि वे बहुमत की सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करें।
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर जारी बयान में राजनीतिक दलों से कहा गया है कि वे अंतरिम संविधान के अनुच्छेद 38:2: के तहत प्रक्रिया शुरू करें।
यादव ने बहुमत की सरकार गठित करने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है।

 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...