सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

‼️ बेटी की पुकार ‼️

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  मैं पूछती हूँ, एक सवाल  क्यूँ बनती हूँ हर बार मैं ही शिकार ?  ये है , एक बेटी की पुकार  कोई तो सुन लो मेरी गुहार । क्या रात , क्या दिन , क्या छोटी  , क्या बड़ी  हर उम्र में , उन दरिंदो ने बनाया शिकार । आखिर कब तक चलेगा ये रिवाज    मैं पूछती हूँ ये सवाल। एक चलती सी साँस  को रोक दिया ,  हे भगवान ! एक  नन्ही सी जान को नोच दिया , आखिर तूने , उसे कैसे बक्श दिया ।  वो रोई  होगी , चिल्लाई भी होगी  क्या उन हैवानो को दया नही आई होगी ।  पहले निर्भया , तो अब  मनीषा बन गई शिकार  किसे पता , कितने बेटियों को देना है बलिदान  हे राष्ट्र के रक्षक ! तोड़ दो इस कड़ी को ,  वरना एक भी बेटी नही बचेगी , अगले घड़ी को  मैं पूछती हूँ , ये सवाल   आखिर कब तक , दरिंदे देंगे इसे अंजाम।।                निधि मणि त्रिपाठी             इलाहाबाद विश्वविद्यालय

कोरोना वायरस: भारत में संक्रमण के 48,648 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या 81 लाख के पार

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 81,37,119 हो गई, जिनमें से 74,32,829 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 551 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,21,641 हो गई। देश में अब तक 74,32,829 लोग कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं और देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर और गिरकर 1.49 प्रतिशत रह गई है। देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से नीचे रही। देश में 5,82,649 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 7.16 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 ला...

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।  पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। कई गणमान्य हस्तियों ने स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री की यहां पटेल चौक स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर शपथ दिलाई। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और नयी दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी भी इस मौके पर मौजूद थीं। बाद में, शाह ने ट्वीट किया, ‘‘आज दिल्ली के पटेल चौक पर राष्ट्रीय गौरव और हम सबके प्रेरणास्रोत श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरदार पटेल जी का लौह नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पटेल की जयंती पर गुजरात के केवडिया में ‘स्‍टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्...

कोविड-19 का टीका मुफ्त देने का वादा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं : निर्वाचन आयोग

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:    निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में कोविड-19 का टीका मुफ्त देने का वादा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले की शिकायत पर जवाब देते हुए आयोग ने कहा कि उसने पाया कि इस मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। आयोग ने कहा, ‘‘ ... आदर्श आचार संहिता के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं पाया गया है।’’ उल्लेखनीय है कि गोखले ने दावा किया था कि मुफ्त टीके का वादा पक्षपातपूर्ण और चुनाव के दौरान केंद्र सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग है। सूत्रों ने बताया कि आयोग ने आचार संहिता के आठवें खंड में चुनाव घोषणा पत्र को लेकर जारी दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए निष्कर्ष निकाला कि मुफ्त टीके का वादा नियमों का उल्लंघन नहीं करता है। निर्वाचन आयोग ने एक प्रावधान का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों में कहा गया है कि राज्य नागरिकों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाएगा और ऐसे में चुनाव घोषणा पत्र में ऐसी कल्याणकारी योजना को लागू करने के वादे पर क...

पुलवामा हमले का सच पाकिस्तान की संसद में स्वीकार किया गया: मोदी

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछले साल पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के सच को पाकिस्तान की संसद में स्वीकार किया गया। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जब पूरा देश पुलवामा हमले के बाद दुखी था कुछ लोग ‘‘स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति’’ कर रहे थे। मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने पाकिस्तान की संसद में स्वीकार किया कि 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के लिये उनका देश जिम्मेदार है। इस हमले के बाद दोनों देश जंग के मुहाने पर आकर खड़े हो गए थे। प्रधानमंत्री मोदी यहां देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर ‘स्‍टैचयू ऑफ यूनिटी’ पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा, ‘‘आज यहां जब मैं अर्धसैनिक बलों की परेड देख रहा था तो मन में एक और तस्वीर थी। यह तस्वीर थी पुलवामा हमले की। देश कभी भूल नहीं सक...