सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मैं अंदर से बहुत इमोशनल हूँ लेकिन बाहर से बहुत खुश हूँ : इरफ़ान

ऋषि कपूर के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड

मुम्बई, 30 अप्रैल (भाषा) जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शोक जताते हुए इसे सिनेमा जगत को एक बड़ी अपूरणीय क्षति बताया। अभिनेता 2018 से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे थे। उनके भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वह नहीं रहे। उनका निधन हो गया है।’’ तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। परिवार ने ऋषि के निधन के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘ दो साल तक ल्यूकेमिया से जंग लड़ने के बाद हमारे प्यारे ऋषि आज सुबह पौने नौ बजे इस दुनिया को अलविदा कह गए। डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों का कहना है कि उन्होंने आखिरी सांस तक जंग जारी रखी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दो महाद्वीपों में दो साल तक इलाज के दौरान उनके भीतर जिंदादिली कायम रही और लगातार खुश रहे। वह हमेशा परिवार, दोस्तों, खाने पीने और फिल्मों की ही बातें करते रहते थे । और इस दौरान जो भी उनसे मिला वह हैरान होता था कि कैसे इस बीमारी को उन्होंने खुद पर हावी नहीं होने दिया।’’ परिवार ने कहा कि वह अभिनेता को ‘‘आंसुओं से ...

कोविड-19 के इलाज में ‘रेम्डेसिविर’ दवा के सकारात्मक परिणाम

वाशिंगटन, 30 अप्रैल (पीटीआई-भाषा) : कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए एक भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक के नेतृत्व में किए गए विषाणु रोधी दवा ‘रेम्डेसिविर’ के तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कैलीफोर्निया स्थित दवा कंपनी गिलीड साइंसेज ने बुधवार को कहा कि प्रारंभिक परिणामों से पता चला कि ‘रेम्डेसिविर’ दवा की पांच दिन की खुराक के बाद कोविड-19 के मरीजों में से 50 प्रतिशत की हालत में सुधार हुआ और उनमें से आधे से अधिक को दो सप्ताह के भीतर छुट्टी दे दी गई। तीसरे चरण के परीक्षण को दवा को स्वीकृति मिलने की प्रक्रिया में अंतिम कदम कहा जाता है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में मेडिसिन के क्लिनिकल प्रोफेसर एवं अध्ययन में शामिल अग्रणी अनुसंधानकर्ताओं में से एक अरुणा सुब्रह्मण्यन ने कहा, ‘‘ये परिणाम उत्साहजनक हैं और संकेत करते हैं कि जिन मरीजों ने ‘रेम्डेसिविर’ दवा का पांच दिन तक सेवन किया, उनकी हालत में 10 दिन तक दवा का सेवन करनेवालों की तरह ही सुधार हुआ।’’ सुब्रह्मण्यन ने कहा, ‘‘अतिरिक्त परिणामों की आवश्यकता है, ये परिणाम यह समझने में स्पष्ट मद...

योगी की उप्र के कामगारों से भावुक अपील : धैर्य बनाए रखें, हम सबको वापस लाएंगे

लखनऊ, 30 अप्रैल पीटीआई-भाषा :    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और मजदूरों से भावुक अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे सब्र रखें और सरकार उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर रही है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के मद्देनजर गठित 'टीम-11' के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सभी राज्यों में फँसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों से भावुक अपील की। योगी ने कहा कि इन कामगारों ने अभी तक जिस धैर्य का परिचय दिया है, उसे बनाए रखें। संबंधित राज्यों की सरकारों से संपर्क कर सभी को घरों तक सुरक्षित पहुँचाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, इसलिए वे जहां हैं, वहीं रहें। संबंधित राज्य सरकारों के संपर्क में रहें और कतई पैदल ना चलें। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को घर वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने संबंधित सभी राज्यों को पत्र लिखकर उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर और मेडिकल रिपोर्ट समेत विस्तृत विवरण मांगा है। अवस्थी ने बताया कि दूसर...

क्या लॉक डाउन में रियायत देने का फैसला सही है ?

कोरोना के कहर से रद्द हो सकता है ओलंपिक

वंशिका सक्सेना :  जहां एक ओर कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के कहर से पूरी दुनिया परेशान है| वही ओलंपिक में भी इसका अच्छा खासा प्रकोप नजर आ रहा है| टोक्यो आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि खेलों को 2021 से आगे टालना संभव नहीं है| टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशीरो मोरी ने कहा कि अगर अगले साल तक भी कोरोना वायरस पर नियंत्रण नहीं हो पाता तो फिर एक साल के लिए स्थगित 2020 खेलों को रद्द कर दिया जाएगा| इस वैश्विक महामारी के कारण पहले ही ओलंपिक में एक साल की देरी हो गई है| इनका आयोजन अब 23 जुलाई 2021 से होगा| टोक्यो 2020 के अध्यक्ष मोरी ने कहा कि इन्हें आगे स्थगित करना संभव नहीं है| जब मोरी से पूछा गया कि अगर महामारी का खतरा अगले साल भी बना रहता है तो क्या खेलों को 2022 तक टाला नहीं जा सकता है| उन्होंने कहा कि ऐसा होना संभव नहीं है | अगर ऐसा होता है तो फिर इन्हें रद्द कर दिया जाएगा|

लॉकडाउन में हेल्थ टिप्स दे रही हैं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर

धैर्या बत्रा,   : भूमि पेडनेकर ने लॉकडाउन के दौरान इमोशनल इटिंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पोषण संबंधी टिप्स बतायें हैं। इस बारे में भूमि ने कहा, मैंने हमेशा एक संतुलित जीवनशैली को अपनाने का प्रयास किया है, साथ ही इस बात पर विश्वास करती हूं कि जो भी हम खाते हैं उसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और फिटनेस पर पड़ता है। यह लॉकडाउन हम सभी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इसकी वजह से हमारी दिनचर्या और मौजूदा हालात बदल गए हैं। उन्होंने इन्स्टाग्राम पर घर में उगी कुछ सब्ज़ियों की फ़ोटो को शेयर करते हुए यह भी कहा कि हम जो भी खाते हैं, वह ज्यादातर इस बात पर निर्भर करता है कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं। ये आपस में जुड़ा हुआ है और यह ज्यादातर भावना पर आधारित है। 

पश्चिम बंगाल के रेड जोन हावड़ा में पुलिसकर्मियों पर हमला

तनु शर्मा :    दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है I वही संक्रमितों  की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है I लॉकडाउन में सब अपने घरों में सीमित है I ऐसे में जनता और पुलिस की लड़ाई की खबर रोज आ रही है I वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला किया और जमकर पत्थरबाजी की I इस घटना में 2 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए I जब की भीड़ ने दो पुलिस वाहनों को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाया I इलाके में हालात पर काबू पाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को उतारा गया है। ये इलाका रेड ज़ोन बताया जा रहा है, इसके बावजूद भी वहां रहने वाले लोगों के मुताबिक करीब 300 लोगों की भीड़ बाजार में एक जगह पर इकट्ठी हुई थी। पुलिस ने इस दौरान भीड़ को वहां से हटाने की कोशिश की तो भीड़ में कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और बोतलें भी फेंकीं गईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में जिले में कोरोना वायरस मामलों की संख्या पर चिंता व्यक्त की थी। उसने जिला प्रशासन से लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए कहा था और इसे जल्द से जल्द ‘ग्रीन जोन’ श्रेणीमें बदलने की इच्छा जताई थी।

सोशल मीडिया का इस्तेमाल का इस्तेमाल कर नफ़रत फैलाने की फिराक में चरमपंथी

श्रेय आर्या :  संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा है कि कोरोनावायरस के बीच चरमपंथी समूहों  के द्वारा युवाओं को निशाना बनाया जा सकता है और उन्हें कट्टर बनने के लिए उकसाया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि ऐसे  संवेदनशील हालातों में दुनिया की एक पूरी पीढ़ी का भटकना किसी भी लिहाज से ठीक नहीं होगा। महासचिव ने सोमवार को सुरक्षा परिषद से कहा है कि है कि इस संकट से पहले ही कई सारे युवा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ऐसे में सोशल मीडिया  द्वारा उनके अंदर कट्टरता लाना और भी आसान हो जाता है। महासचिव ने कहा कि हर पांच में से एक युवा अर्थात 20% युवाओं की जनसंख्या पहले से ही शिक्षा, प्रशिक्षण एवं रोजगार को तरस रही है और हर 4 नौजवानों में से एक हिंसा या किसी न किसी प्रकार से प्रभावित है। हर साल 1.2 करोड़ नाबालिक लड़कियां मां बनती हैं ऐसे में चरमपंथी समूहों के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाना आसान हो जाता है। अब यह चरमपंथी नई तकनीक का सहारा ले रहे हैं इन्होंने नफरत फैलाने के लिए सोशल मीडिया जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है।  

तमिलनाडु: राज्य में संक्रमण का आंकड़ा 2000 के पार, 121 बच्चे भी पाए गए सकारात्मक

श्रेय आर्या:     तमिलनाडु  के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या अब बढ़कर 2058 हो गई है। राज्य  द्वारा दी गई रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि 12 साल से कम उम्र के 121 बच्चों को पॉजिटिव  पाया गया है। फिलहाल 2058 पॉजिटिव मामलों में से 1392 पुरुष तथा 666 महिला रोगी है। चेन्नई में पिछले 24 घंटे में 103 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि शहर के कुल आंकड़े को 673 तक पहुंचाते हैं।  28 अप्रैल तक तमिलनाडु राज्य में 1128 कोरोना के रोगी सामने आए थे इनमें से 27 को पिछले 24 घंटों में ही छुट्टी दे दी गई। राज्य सरकार  द्वारा मामले की गंभीरता के आधार पर जिलों को कई क्षेत्रों में बांटा गया है दुर्भाग्य से राज्य में केवल ही एक जिला है कृष्णागिरी जो कि हरे क्षेत्र में आता है जहां पर पिछले 28 दिनों में कोई भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार नारंगी क्षेत्र में 15 से कम सक्रिय मामले सामने आए हैं जो कि फिलहाल 7 जिलों में लागू है, और शेष 29 जिले लाल क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं क्योंकि इन जिल...

वेंटिलेटर से लौटे लोगों के स्वास्थ खराब

हर्षित श्रीवास्तव, :- कोरोना वायरस का हमला इतना खतरनाक है कि वेंटिलेटर से लौटे लोगों का जीवन काफी कठिन हो गया है  है। वेंटिलेटर से वापस लौटे लोग  न तो भोजन कर पा रहे है और न टहल पा रहे हैं। उन्हें हर प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी डॉक्टरों के अनुसार वेंटिलेटर पर से लौटे ज्यादातर मरीजों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।  कमज़ोरी के कारण वे  स्नान करने जैसी दैनिक गतिविधियों को करने में भी असमर्थ दिखाई दे रहे हैँ । कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ जिन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है उनमें से 25% लोगों की मौत हो गई है और सिर्फ 4.2 फ़ीसदी लोग ही बचाए जा सके हैं । रिपोर्ट के अनुसार 2600 मरीजों पर अध्ययन के दौरान पाया गया कि वेंटिलेटर पर जाने वाले 89 फ़ीसदी लोगों की मौत हो रही है। भारत में रिपोर्ट के अनुसार 75 फ़ीसदी मरीज़ हल्के उपचार के बाद स्वस्थ हो जा रहे है जो कि काफी अच्छी बात है । देश में भी काफी लोग वायरस के संक्रमण में आए हैं लेकिन गंभीर स्थिति वाले मरीज़ की संख्या काफ़ी कम है। स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार केवल 20-25 फ़ीसदी लोग ही ऐसे है...

ज़िंदगी से जंग हारे मशहूर अभिनेता इरफ़ान खान, बॉलीवुड में शोक की लहर

हिमांशु सिंह:-   अपनी अदाकारी से हर किसी के दिल पर राज करने वाले फिल्म अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया.|  मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान खान ने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली | इरफान काफी लंबे वक्त से बीमार थे और बीते दिनों ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था | साल 2018 में ही उन्होंने दुनिया को कैंसर के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन दो साल बाद ये जिंदगी से जारी इस जंग को इरफान हार गए. दिग्गज कलाकार के जाने से बॉलीवुड में शोक का माहौल है.|  अस्पताल के बयान के मुताबिक, इरफान खान पेट की समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें Colon infection हुआ था, फिल्म डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की जानकारी सबसे पहले दी, उसके बाद अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया | फिल्म डायरेक्टर सुजीत सरकार ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इरफान खान का निधन हो गया है। सुजीत सरकार ने लिखा ‘मेरे प्यारे दोस्त इरफान आप लड़ते रहे… लड़ते रहे और लड़ते रहे। मुझे हमेशा आप पर गर्व रहेगा और हम दोबारा मिलेंगे… श्रद्धांजलि’। इरफान खान के अचानक निधन से हर कोई शॉक में है। इरफान ख...

क्या लॉक डाउन में राज्य, प्रवासियों को सही तरीके से मदद कर पाएंगे ?

कुशीनगर का मुसहर बस्ती चेचक के चपेट में, एक दर्जन से अधिक परिवारों में संक्रमण

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क :   कुशीनगर में कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल में मुसहरों का एक पूरा गांव ही चेचक के गिरफ्त  में आ गया है. एक तरफ मुसहरों को लॉक डाउन के कारण काम न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इस संकट की घड़ी में चेचक ने उन्हें और अधिक संकट में ला खड़ा किया है. इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आ रही है  भी इसके प्रकोप को और फैलने पर मजबूर कर रही है |  विगत 15 दिनों से मुसहर बस्ती के लोग चेचक के प्रभाव  से त्रस्त हैं और जिले के स्वास्थ्य महकमे पर जू तक नहीं रेंग रहा | ज्यादा हो हल्ला के बाद  एक एएनएम गांव में गई और सिर्फ दवाईंया बांटकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति पा लिया. चिकित्सा अधीक्षक गांव में गये तो सिर्फ फोटो खिंचवाकर वापस आ गये. उन्होंने ना तो कोई जांच की और ना ही किसी तरह का छिड़काव ही गांव में कराया |  बता दें कि पडरौना विकास खण्ड के ग्राम सभा बरवा कला में मुसहरों के कुल 18 परिवार हैं. ग्राम प्रधान के अनुसार लगभग बीस दिन पहले  गांव के दो बच्चों को चेचक का प्रकोप हुआ. इसकी सूचना पर आश...

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विज्ञप्ति जारी कर छात्रों से छात्रावास खाली करने का दिया निर्देश

तेजस्विता उपाध्याय,:    लॉकडाउन में कई प्रवासी मजदूर और घर से दूर पढ़ाई कर रहे छात्र जहां तहां फंसे है। प्रदेशवासियों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा सीएम आदित्यनाथ योगी ने लिया है। इससे प्रयागराज में भी फंसे छात्र और छात्राओं के चेहरे खिल उठे हैं। इस निर्णय के बाद प्रयागराज की सुनसान सड़कों पर सोमवार की रात से आवाजाही बढ़ गई है। सड़कों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ नजर आने लगी है।इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भी विज्ञप्ति जारी कर छात्रों से छात्रावास खाली करने को कह दिया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अपने छात्रावास में ठहरे हुए छात्रों से निवेदन किया है की वह जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था अनुसार शीघ्रातीशीघ्र अपने अपने गृह-जनपद प्रस्थान करें। विश्वविद्यालय के प्रशासन ने यह फ़ैसला छात्रहित में लिया है। क्योंकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए शिक्षण संस्थान बंद है और आगे भी बंद रहने की संभावना है जिसके कारण छात्रों का अपने घर चले जाना ही उपर्युक्त निर्णय होगा। आपको बता दें कि शहर में कुल 20 हज़ार छात्र छात्राएं फंसे है और सरकार द्वारा उनकों बसों से गंतव्‍य तक भेजा जा रहा है।छात्र...

क्या लॉक डाउन को 3 मई के बाद बढ़ाना चाहिए ?

चीन से भी आगे निकला रूस, विश्व में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 30 लाख

श्रेय आर्या :  इस वक्त वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है, संक्रमितों  का आंकड़ा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। रूस में भी संक्रमण बढ़ने की रफ्तार बहुत तेज हो गई है पिछले चौबीस घंटों के के दौरान वहां पर 6000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87,147 हो गई है जबकि चीन में अब तक 82,830 मामले दर्ज किए गए हैं।  रूस में अब तक कुल 794 मौतें दर्ज की गई है हालांकि ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है, अब तक कुल 7346 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। विश्व में संक्रमित होने वालों की संख्या 38,000 से भी ज्यादा हो चुकी है। सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कुल 30 लाख 25 हजार लोग इस वक्त संक्रमित हैं तथा 2,09,000 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। गौरतलब है कि सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले अमेरिका में दर्ज किये गए हैं। जहां पर यह संख्या 9,93,852 है साथ ही साथ अब तक 56,000 से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। ● रूसी सेना पर कोरोना का कहर रूस की सेना में मार्च तक कुल 874 सैनि...

लॉकडाउन को लेकर भी नही आ रही है पेट्रोल-डीजल की दामों में गिरावट

हिमांशु सिंह:-कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन जारी है, जिसकी वजह से आवाजाही ठप है और पेट्रोल-डीजल की मांग धड़ाम हो गई है। इसका असर हर सेक्टर पर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की मांग में भी बहुत ज्यादा कमी देखने को मिली है, जिसकी वजह से देशों के पास स्टोरेज की जगह खत्म हो गई है। भारत में कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है।  प्रमुख महानगरों की मुख्य दाम:- आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है।  प्रतिदिन 6 बजे कीमत में होती है बदलाव:- बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। कैसे तय होती हैं तेल की कीमत:- विदेशी मुद्रा दरों के साथ...

फिटनेस पर काम करना कुछ काम नहीं है जब तक खेलने का मौका नहीं मिले :रामजी श्रीनिवासन

मुस्कान :  भारतीय टीम के पूर्व ट्रेनर रामजी श्रीनिवासन का कहना है की अगर खिलाड़िओ को खेलने का मौका नहीं मिले तो उनकी फिटनेस रखने का कोई मतलब नहीं है । बिना खेल के फिटनेस पर काम करना समय की बर्बादी होगी । ट्रेनर यह कहते कि अगर वे फिटनेस के बाद खेल के मैदान पर नहीं उतर सकते तो वे बेकार है । एक का दुसरे मे सकारात्मक ट्रांसफर ही फिटनेस का आधार है । दोनों एक दुसरे से जुड़े है । ऐसे मे कौशल आधारित फिटनेस निश्रित तौर पर प्रभावित होगी । उन्होंने यह कहा कि यह खिलाडियों  के लिए कठिन समय है ,क्योंकि   उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मानसिक और शारीरिक दोनों स्तरो पर काम करना है ।

दुनिया की 500 से अधिक गुफाओं में घातक वायरस खोजे गए

हर्षित श्रीवास्तव, :- विश्व के कई शोधकर्ताओ द्वारा दुनिया के तमाम ऐसे जगहों पर खतरनाक वायरस कि जांच किया जा रहा है जिससे भविष्य में  आने वाली महामारी का पहले से ही पता कर सकेगे । अबतक दुनिया में 500 से अधिक खतरनाक वायरस को खोजा जा चुका है। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि इन्हें ऐसी गुफाओं में पाया गया है, जहां सबसे ज्यादा चमगादड़ों कि बस्ती है। हालांकि बता दे चीन के यूनान प्रांत में मौजूद चूना पत्थर की सबसे बड़ी गुफाओं में वैज्ञानिकों एक दल इस गुफा में जाकर वहां से कुछ सैंपल लिए है जिससे ऐसे वायरसों की पहचान की जा सके। बता दे की अमेरिका की एक एनजीओ इकोहेल्थ एलाइंस नए और खतरनाक वायरसों की पहचान और बचाव करने में मदद करता है। इन सभी रिसर्चों से वैज्ञानिक इसकी जानकारी की मदद से बताते है कि कौन सा वायरस इंसानों में फैल सकता है ताकि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए पूरी दुनिया को पहले ही त्यार किया का सकता है। दावा यह भी है कि चमगादड़ों से दवा बनाने में मदद भी मिल सकती है। हालांकि शोध के मुताबिक बताया गया है कि यह वायरस चमगादड़ों से फैला है। लेकिन बताया गया की चमगादड़ों से लिए गए...

कोरोना के खिलाफ जंग में फिर आगे आए अक्षय कुमार

धैर्या बत्रा,: अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपये से मुंबई पुलिस फाउंडेशन को आर्थिक सहायता दी है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने ट्विटर कर अक्षय कुमार को इस मदद के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया अदा करती है कि आपने 2 करोड़ रु. मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए। आपका योगदान याद रखा जाएगा और उन लोगों की बहुत मदद करेगा जो मुंबई पुलिस की महिलाएं और पुरुष लगातार दिन रात जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं।' अक्षय कुमार ने भी पुलिस कमिश्नर के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मैं मुंबई पुलिस को सलाम करता हूं। हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे ने अपना जीवन कोरोना से लड़ने में लगा दिया। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, उम्मीद है आप अपना करेंगे। ये कभी ना भूले कि हम सब अगर सुरक्षित और जिंदा हैं तो सिर्फ इनकी वजह से...।'

*बुमराह: एक्शन और मेहनत से बने श्रेष्ठ गेंदबाज

वंशिका सक्सेना: जसप्रीत बुमराह को इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है| उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब उनके अजीबोगरीब एक्शन के कारण लोग सोचते थे कि वह भारत की तरफ से नहीं खेल पाएंगे| बुमराह ने युवराज सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान यह खुलासा किया| युवराज ने जब उनके एक्शन को लेकर सवाल किया तो बुमराह ने कहा कई लोगों ने मुझसे कहा कि मैं लंबे समय तक नहीं खेल पाऊंगा| लोगों को लगता था कि अगर देश की तरफ से खेलने वाला कोई आखिरी व्यक्ति होगा तो वह बुमराह होगा| मुझसे कहते थे कि मैं सिर्फ रणजी तक ही सीमित रहूंगा पर मैंने सुधार जारी रखा और अपने एक्शन पर कायम रहा| बुमराह ने आईपीएल के शानदार प्रदर्शन के दम पर जनवरी 2016 में भारत की तरफ से पदार्पण किया| उन्होंने जनवरी 2019 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और कम समय में विश्वसनीय गेंदबाज बन गए| उन्होंने कहा मैं टेस्ट क्रिकेट को काफी महत्व देता हूं क्योंकि इसमें आपको प्रत्येक विकेट के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है और यह संतोषप्रद होता है| उन्होंने कहा मैंने भारत में टेस्ट नहीं खेला है पर मैं इसका इंतजार कर र...

केरल के नाइटिंगेल-19 ख़त्म करेंगे कोविड-19

ऋतिक जोशी,  : कोविड-19 के संक्रमण का ख़तरा एक दूसरे के संपर्क में आने से ही  फैलता है, ऐसे में केरल के लोगों ने इस वैश्विक महामारी के दौरान एक दूसरे के संपर्क से बचने के लिए नाइटिंगेल-19 नामक रोबोट को विकसित किया हैं। आपको बता दे कि, यह रोबोट एंजिनीरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए बनाया हैं और इस वक्त यह रोबोट सिर्फ़ केरल के कण्णूर ज़िले के कोविड सेंटर के रोगियों को ज़रूरी सेवाएँ जैसे खाना और दवाइयाँ पहुँचाने में मददगार साबित हो रहा हैं। इस तरह के रोबोट कोविड-19 के मरीज़ों के साथ संपर्क को कम करने में काफ़ी कारगर साबित हुई हैं और केरल राज्य में कोविड-19 के अभी मौजूदा 116 मरीज़ हैं और 338 लोग पूर्ण रूप से ठीक भी हो चुके हैं।

गिलोय कैसे हैं स्वास्थ्य के लिए अमृत !

तनु शर्मा :   संक्रमण का डर बना हुआ है वायरस से होने वाले संक्रमण से लड़ने के लिए जरूरी होता है कि शरीर की इम्युनिटी बनी  रहे I आयुर्वेद में गिलोय एक बहुत महत्वपूर्ण औषधि है I गिलोय कई बीमारियों को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है I  गिलोय के कई फायदे हैं , डायबिटीज के लिए फायदेमंद माना जाता है I गिलोय पाचन के लिए भी असरदार है , यह पीलिया,  डायरिया तथा कैंसर जैसे रोगों के लिए भी मददगार साबित हुआ है I गिलोय के जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल  नियंत्रण में रहता है I गिलोय के कुछ फायदे निम्नलिखित प्रकार से हैं :- 1. इस औषधि का सेवन करने से डायरिया में भी मदद मिल सकती है I डायरिया खासकर गर्मियों में लोगों को ज्यादा अपना शिकार बनाता है I इस बीमारी में शरीर से बहुत ज्यादा मात्रा में पानी भी निकल जाता है I मरीज को बार-बार दस्त और उल्टी शुरू हो जाते हैं और वह बहुत कमजोर महसूस करने लगता है I जबकि गिलोय की पत्तियों से तैयार किया गया जूस डायरिया में काफी मदद कर सकता है I 2.पीलिया के मरीजों के लिए गिलोय लेना बहुत ही फायदेमंद है I कुछ लोग इसे चूर्ण क...

प्रभास ने मनाई बाहुबली 2 की तीसरी सालगिराह

ऋषभ अग्रवाल :  भारत की सबसे सफल और प्रिसिद्ध फ़िल्म बाहुबली रही है । तेलुगु सुपरस्टार प्रभास ने अपना करियर 2002 में शुरू किया था और तब से आज तक कभी नहीं रुके!  वह एसएस राजामौली की बाहुबली फ्रेंचाइजी के बाद एक बहुत बड़ी सनसनी बन गई जिसने भारत में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बाहुबली 2: द कन्क्लूजन की तीन साल की सालगिरह, प्रभास के प्रशंसकों ने ट्विटर पर3YrsForMightyBaahali2 ट्रेंड करके दिन मनाया।  फिल्म ने "कट्टप्पा ने बाहुबली को कौन मार दिया? प्रभास ने कहा कि वह प्रशंसकों, टीम और निर्देशक के आभारी हैं, जिन्होंने इसे अपनी सबसे यादगार परियोजनाओं में से एक बनाया।  उन्होंने लिखा, "बाहुबली 2 केवल एक फिल्म नहीं थी, जिसे राष्ट्र प्रेम करता था, बल्कि मेरे जीवन की सबसे बड़ी फिल्म भी थी। और, मैं अपने प्रशंसकों, टीम और निर्देशक एस। एस। राजामौली का आभारी हूं, जिन्होंने इसे सबसे यादगार बना दिया।  प्रोजेक्ट्स। बाहुबली 2 को तीन साल पूरे हो गए और मुझे फिल्म और मुझे मिले सभी प्यार के लिए खुशी है। " बाहुबली 2 में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्नाह ने अभिनय...

जीएसटी क्षतिपूर्ति से लेकर वेतन भुगतान पर की चर्चा

 ऋषभ अग्रवाल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में राजस्थान सरकार द्वारा लिए गए इनिशिएटिव्स की सराहना करने के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने राजस्थान में कोरोना संकट का मजबूती से मुकाबला करने के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की थी। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने राज्यों को अनुदान, जीएसटी क्षतिपूर्ति, ऋणों के भुगतान की किस्तों पर 6 माह का ब्याज मुक्त मोरेटोरियम, कृषि उत्पादन के 50 प्रतिशत तक एमएसपी पर खरीद, उद्योग एवं व्यापार जगत को व्यापक आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज, राजकोषीय व्यय को बढ़ावा, श्रमिकों के वेतन भुगतान के लिए स्कीम, अटके प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय योजना, इंटर स्टेट सप्लाई चेन की बहाली, राज्यों को आर्थिक एवं औद्योगिक गतिविधियों के लिए स्वतंत्रता, चिकित्सा उपकरणों की केन्द्रीकृत खरीद, वर्ष 2019-20 की जनसंख्या हो खाद्य सुरक्षा का आधार, वेज एंड मीन्स एडवांस पर ब्याज में छूट, शुद्ध ऋण सीमा 3 से बढ़ाक...

शहर से गांवों तक फैला नशे का कारोबार

राधेश्याम शास्त्री, तहसील प्रभारी, तमकुहीराज (कुशीनगर):       पुलिस की उदासीनता के चलते ग्रामीण अंचलों से शहर क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री चरम सीमा पर है। इसके सेवन से क्षेत्र का युवा वर्ग पथ भ्रष्ट तथा‌ स्मैक का लती होता जा रहा है।इस लत के कारण युवा पीढ़ी हर संगीन से संगीन अपराधकरने पर मजबूर  है। दूर-दराज‌ के गांवों तक नशीले पदार्थों के पहुंचने से इलाके‌‌ के बुद्धिजीवियों में पुलिस की खाऊ-कमाऊ‌ नीति के प्रति आक्रोश व्याप्त है।आपको बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्र व शहर के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का‌ गढ़ बनता जा रहा है। इस नशीले पन के कारण हर युवा पीढ़ी इस कदर नशे की लती बनती जा रही है जिसका खामियाजा परिजनों को भुगतना पड़ रहे है ,वे चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे । इस काले धंधे में  लिप्त लोगों ने युवा पीढ़ी को  मादक पदार्थों का लती बनाकर मुंहमांगे दामों में नशीला पदार्थ बेचकर अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं। काले धंधे में  लिप्त लोगों पर पुलिस कोई ठोस कदम उठाने से बच रही है | जिसके कारण  इलाके के बुद्धिजीवियों में दिन...

क्या आईआईटी किट से हो पायेगी सही जांच ?

तीसरी पास की लिखी कविताएँ बन चुकी हैं अब विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम

तेजस्विता उपाध्यया,:   वर्ष 1950 में ओडिशा के बारगढ़ के गरीब घर में हलधर नाग का जन्म हुआ था। बचपन में ही पिता का साया सर से उठ गया जिसके बाद मजबूरन उन्हें अपनी पढ़ाई तीसरी कक्षा में ही छोडनी पड़ी। हलधर नाग के बारें मे किसी ने कभी सोचा न था की इस दूसरी पास लड़के का लिखा काव्य विश्वविद्यालय का पाट्यक्रम होगा।  कवि हलधर नाग की कोसली भाषा की कविता पाँच विद्वानों के पीएचडी अनुसंधान का विषय है। इसके अलावा, संभलपुर विश्वविद्यालय इनके सभी लेखन कार्य को हलधर ग्रंथाबली -2 नामक एक पुस्तक के रूप में अपने पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर चुकी है। नाग जी ने अपनी पहली कविता लिखी और जो एक अख़बार मे प्रकाशित हुई फिर उन्होनें 4 और कविताएं उस अखबार में दी और सभी प्रकाशित हुई, उनकी कविताएं लोगों को बहुत पसंद आयी और फिर वो कविताएं लिखने के इस क्रम को जारी रखा और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, उनके द्वारा लिखी हुई सारी कवितायेँ और 20 महाकाव्य उनको कंठस्थ याद हैँ, ये भी उनकी एक अनोखी कला है. पिता के मृत्यु के बाद घर पर तंगहाली थी जिसके कारण पेट भरने के लिए उन्होनें मिठाई की दुकान पर बरतन धुल...

अगले साल रिलीज होगी सचिन तेंडुलकर पर बनी फिल्म 'गॉड ऑफ क्रिकेट' :

धैर्या बत्रा,  : हाल में सचिन तेंडुलकर का बर्थडे था। 3 साल पहले सचिन तेंडुलकर की बायॉपिक रिलीज हुई थी और अब उनके जीवन पर एक और फिल्म बन रही है। 'गॉड ऑफ क्रिकेट' नाम से बन रही इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है और यह अगले साल रिलीज होगी। 'गॉड ऑफ क्रिकेट' नाम से बन रही यह फिल्म सचिन के पूरे जीवन और क्रिकेटिंग करियर की एक प्रेरक कहानी होगी। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के मेकर्स ने सचिन के जन्मदिन पर यह मोशन पोस्टर जारी करते हुए घोषणा की है कि यह फिल्म अगले 24 अप्रैल 2021 को सचिन के जन्मदिन पर ही रिलीज की जाएगी।

ईस्ट और वेस्ट पुजारा इज़ द बेस्ट

वंशिका सक्सेना :   दुनिया के नंबर वन गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है| साथ ही उन्होंने भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द करार दिया| चेतेश्वर नंबर 3 पर अपनी ठोस बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं| उन्होंने कहा दुर्भाग्य से ऐसे कई बल्लेबाज हैं लेकिन मैं एक ऐसे बल्लेबाज का नाम लूंगा जो सबसे हटकर है और वे भारत के पुजारा हैं| वह दिन प्रतिदिन गजब की एकाग्रता बनाए रखते हैं| भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछली टेस्ट सीरीज में पुजारा चट्टान की तरह खड़े हो गए थे| पैट कमिंस का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में उन्हें आउट करना सबसे मुश्किल काम है| चेतेश्वर पुजारा ने 2018-19 में भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ऐतिहासिक जीत में तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से 521 रन बनाए थे| भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी हाल ही में बल्लेबाज मनोज तिवारी के साथ इंस्टाग्राम चैट के दौरान कहा था कि नेट पर भी पुजारा अपना श्रेष्ठ देते हैं| शमी ने कहा कि वह बेहद समर्पित बल्लेबाज हैं उन्हें आउट होने से नफरत ...

किसानों के लिए गहलोत सरकार का तोहफा.

 ऋषभ अग्रवाल। लॉकडाउन के बीच किसानों के लिए कृषि उपज बेचना आसान बनाने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम व केन्द्रीय भण्डारण निगम के वेयर हाउसेज को गौण मण्डी का दर्जा देने की स्वीकृति प्रदान की है। कृषि मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से इन प्रस्तावों को स्वीकृति देने से राज्य भण्डार व्यवस्था निगम के 93 वेयर हाउसेज, केन्द्रीय भण्डारण निगम के 12 वेयर हाउसेज एवं WDRA में पंजीकृत 157 निजी वेयर हाउसेज को निजी गौण मण्डी के रूप में अधिसूचित किया । क्या है WDRA (Warehousing Development and Regulatory Authority) ? WDRA यानी भांडागारण (विकास और विनियमन) अधिनियम, 2007 के प्रावधानों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा भांडागारण विकास और विनियमन प्राधिकरण (डब्ल्यूडीआरए) का गठन दिनांक 26.10.2010 को किया गया था। डब्लूडीआरए का मुख्य उद्देश्य देश में निगोशिएबल भांडागार रसीद (एनडब्ल्यूआर) प्रणाली का क्रियान्वयन है, जिससे किसानों को अपने खेतों के निकट वैज्ञानिक पद्धति से निर्मित...

पुनरुत्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित वेबिनार में मुख्यअथिति होंगे प्रो. मान सिंह परमार

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क: पुनरुत्थान ट्रस्ट एवं गणेश शंकर विद्यार्थी ,सुभारती कॉलेज ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के संयुक्त तत्वाधान में "आपदा संचार : मीडिया की भूमिका" विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन 30 अप्रैल 2020 को किया जायेगा | पुनरुत्थान ट्रस्ट के संस्थापक डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि  वेबिनार में प्रो मान सिंह  परमार (पूर्व कुलपति , कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय )   बतौर मुख्यअथिति मीडिया शिक्षकों,छात्रों  एवं शोधार्थियों को उपर्युक्त विषय पर सम्बोधित करेंगे | 

क्या आईआईटी किट से हो पायेगी सही जांच ?

तमिलनाडु के शहरों में अफवाह के कारण अराजकता का माहौल

श्रेय आर्या :   तमिलनाडु के प्रमुख शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरई में रविवार से 4 दिनों के संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है। इसी के कारण वहां पर अराजक दृश्य भी देखने को मिले। लोग रविवार को 6 बजे से शुरू होने वाले चार दिवसीय संपूर्ण लाकडाउन से पहले आवश्यक वस्तुओं की दुकान पर इकट्ठा हो गए। सभी ने सामाजिक दूरी का पालन नही किया एवं नियमों को ताक पर रख दिया।  अब तक राज्य में 1821 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें मृतकों की संख्या 23 हो गई है, ऐसे में ये  दृश्य दिल दहला देने वाले  हैं। ऐसे हालातों को देखते हुए चेन्नई मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और चेन्नई कॉरपोरेशन ने लोगों में फैली भ्रम की स्थिति को तोड़ने के लिए सामने आकर कई जरूरी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण लॉक डाउन के दौरान फलों एवं सब्जियों की दुकानें खुली रहेंगी । सबसे ज्यादा ख़राब हालात थोक बाजार की ओर जाने वाली सड़कों का दिखा जहां पर कुछ घंटों के भीतर 50,000 लोग इकट्ठा हो गए। कोयंबटूर वेजिटेबल होलसेल एसोसिएशन की तरफ से कहा गया कि शनिवार की बिक्री सामान्य से 40% अधिक रही।  मादीपक्कम के एक नि...

खाद्य भंडार भरे हैं फिर क्यों भूखे मर रहे हैं लोग

तनु शर्मा :     भारत में कुपोषण एक बड़ी समस्या है I जिसका गहरा असर गरीब लोगों पर होता है I आजकल हर जगह  भुखमरी की खबर देखने को मिल जाती  है जबकि  खाद्य  भंडार भरे हुए हैं फिर आखिर क्यों इतने लोग भूख से मर रहे हैं I 20 अप्रैल, 2020 तक, हमारे पास 524.5 लाख मीट्रिक टन अनाज का भंडार - 289.5 चावल का और 235 गेहूं का है I सार्वजनिक वितरण प्रणाली को 1942 में भारत में पेश किया गया था। यह उपलब्ध खाद्यान्न को राशन देने की प्रणाली थी अनियोजित लॉकडाउन के तुरंत बाद, बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और अन्य गरीब लोग  कमाई के अभाव में किराया देने और भूख से निपटने की स्थिति की आशंका से अपने मूल स्थानों पर वापस जाने लगे। केंद्र और राज्य सरकार दोनों का दावा है कि उन्होंने फंसे हुए प्रवासी मजदूरों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं ताकि उन्हें आवास और भूख की समस्या का सामना न करना पड़े। लेकिन रिपोर्ट एक अलग कहानी बयान करती है। राहत शिविरों  की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। लोगों को पानी और शौचालय की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें उचित भोजन नहीं मिल रहा ...

*देश की राजधानी में 16 मई तक बढ़ सकता है लॉक डाउन*

चन्दन कुमार :  देश भर में लॉक डाउन में छूट दी जा रही है । लेकिन हॉटस्पॉट इलाकों में किसी भी तरह की ढीलाई नहीं देने के निर्देश है । पूरे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, अकेले राजधानी दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा ढाई हजार के पार चला गया है। दिल्ली में अब 95 कंटेंटमेंट जोन हो चुके है। दिल्ली सरकार ने Covid19 से निबटने  के लिए एक कमिटी का  गठन किया है जिसका कहना है कि 3 मई के बाद लॉक डाउन खुलने से मामलों में भारी उछाल आएगा। कमिटी के अध्य्क्ष डॉ एस के सरीन कहते है, 'देश में अभी भी कोरोना वायरस महामारी का ग्राफ चढ़ रहा है इसलिए प्रतिबंध में ढील देने का मतलब है कि मामलों में बेतहाशा वृद्धि होना  । दिल्ली के निषिद्ध क्षेत्रों में संख्या काफी है इसलिए लॉक डाउन का विस्तार करना समझदारी होगी ;लॉक डाउन को अब 16 मई तक बढ़ाना होगा।

विराट कर सकते है सचिन को भी पार ऐसी क्षमता है उनमे : ब्रेट ली

मुस्कान गुप्ता : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज  गेंदबाज ब्रेट ली ने  कहा की विराट में अपार क्षमता है वो सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं परन्तु  मास्टरब्लास्टर के रिकॉर्ड को तोडना आसान नहीं होगा क्योंकि कि  विराट सचिन को अपना भगवान् मानते है तो भगवान् से बेहतर होने में  तो समय लगेगा । अभी तक के क्रिकेट सफर में  विराट ने अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे भी करते रहेंगे ऐसा उम्मीद है  । तेंदुलकर ने ४९ एकदिवसीय और ५१ टेस्ट शतक बनाये है । वे १०० अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी है वही कोहली ने अपने करियर ने अब तक ४४ एकदिवसीय शतक और २७ टेस्ट शतक बनाये है । तेंदुलकर की बराबरी करने के लिए उन्हें अब और २९ शतक बनाने होंगे । ऐसे में  यह देखना होगा की वह अपना प्रदर्शन किस तरह से जारी रखते है । ली ने तीन कारणों  द्वारा यह बताया की वह कैसे सचिन की बराबरी कर सकते है, पहले की विराट निश्चित रूप से बल्लेबाज के तौर पर प्रतिभाशाली है । दूसरा कारण उनकी फिटनेस है वह ३० साल  की उम्र में  भी फिट है। तीसरा कारण यह है की अपने लक्ष्य को पाने लिए  ...

कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्या खाएं

धैर्या बत्रा, : हेल्थ प्रोफेशनल्स का कहना है कि इम्यून सिस्टम बढ़िया करने के लिए सिर्फ मल्टीविटामिन की टेबलेट ही काफी नहीं, बल्कि खाने में सुधार करना होगा।इम्युनिटी यानी शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता के लिए जरूरी है कि हम हाई-प्रोटीन डायट लें। आमतौर पर हमारे रोजमर्रा के खाने में प्रोटीन लगभग 15% तक रहता है। लेकिन अब हमें इसे 'रिलेटिवली हाई' रखने की जरूरत है यानी लगभग 25 तक। कार्बोहाइडेड की मात्रा लगभग 50 प्रतिशत तक हो। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा ऐसी चीजें खानी चाहिए जिसमें आयरन की मात्रा ज्यादा हो। सूखे मेवों में रात को भिगोए हुए बादाम इम्युनिटी बढ़ाते हैं। साथ ही अखरोट और किशमिश खाना भी शरीर को मजबूती देता है। इसके साथ ही कुछ आर्युवेदिक नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं, जिनका अगर फायदा न हो तो भी कोई नुकसान नहीं है। जैसे सुबह खाली पेट तुलसी के धुले हुए पत्ते लेकर खाएं और उसके तुरंत बाद दूध या पानी पी लें। कुछ पीना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि तुलसी में थोड़ी मात्रा में मर्करी होती है। मर्करी खाने पर दांतों में पीलापन आ जाता है, वहीं दूध या पानी पीने पर ये डर नहीं रहता। इसक...

पुणे में फंसी तीरंदाज रिद्धि

वंशिका सक्सेना : टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित होने वाली टीम के टॉप 8 दावेदारों में जगह बनाने वाली करनाल की 15 वर्षीय तीरंदाज रिद्धि पुणे में पिछले 1 माह से फंसी हुई हैं| इतनी कम उम्र में 5 अंतरराष्ट्रीय और 43 राष्ट्रीय स्तर के पदक जीतने वाली इस तीरंदाज ने भारतीय तीरंदाजी संघ एएआई से गुहार लगाई है कि उन्हें करनाल भेजने की व्यवस्था की जाए| एएआई ने ओलंपिक तैयारियों के लिए आर्मी इंस्टिट्यूट पुणे में कैंप लगा रखा था जो कोरोना के चलते 21 मार्च को समाप्त कर दिया गया| रिद्धि के पिता मनोज कुमार ने फेडरेशन की अनुमति लेकर एएसआई के बाहर किराए का मकान लेकर रिद्धि को मां के साथ रखा| पिता कार से बेटी को लेने पुणे पहुंचे पर कर्फ्यू की वजह से  रिद्धि माता पिता के साथ ही पुणे में फंस गई| किराए का कमरा खाली करने के बाद मनोज ने परिवार सहित दोस्त के यहां शरण ले रखी है| एएआई के महासचिव प्रमोद चंद्राकर का कहना है कि रिद्धि को पुणे से निकालने के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) से बात की गई है|

15 लाख श्रमिकों को रोजगार देंगे यूपी के सीएम योगी

वंशिका सक्सेना : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से लौटे 15 लाख श्रमिकों को सरकार ने रोजगार देने का फैसला किया है| इसके लिए सरकार कार्य योजना बना रही है| यह वह श्रमिक हैं जो लॉक डाउन के कारण दूसरे प्रदेशों से लौट आए हैं या लौटने वाले हैं| प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने समिति गठित की है| मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण कार्य है| पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह को निर्देश दिया गया है कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से मनरेगा और गांवों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाए| तालाब व चेक डैम के काम शुरू कराने का ऐलान किया| सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि हरियाणा से 82 बसों के जरिए वहां के 16 जिलों से 2224 मजदूरों को यूपी वापस लाया गया है| इन मजदूरों को घरों पर जाने से पहले 14 दिन क्वॉरेंटाइन किया जाएगा| सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करीब 10 हजार श्रमिक पूर्वांचल, गोरखपुर लिंक और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण में लगे हैं|

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के दुषपरिणामों को लेकर चेतावनी

हर्षित श्रीवास्तव,:- अमेरिका के शोध संस्थानों द्वारा यह दावा किया गया है कि मलेरिया के उपचार में काम आने वाली  दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के दुष्प्रभावों को लेकर चेतावनी दी है। हैरत की बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस दवाई को कोरोना वायरस से  लड़ने में लाभदायक बताया था। अमेरिका की एक शोध एजेंसी ( एफडीए) का दावा है कि इस दवा के दुष्प्रभावों के कारण हृदयगति से जुड़ी जानलेवा समस्या हो सकती है। एफडीए के मुताबिक़ इस दवा का प्रयोग केवल अपात स्थिति में करने की मंजूरी मिली है। हालांकि स्वास्थ कर्मी अपने मरीजों को सही से देखभाल करें तो इस दवा कि गंभीरता को कम किया जा सकता है। बता दे की इस दवा का हाल ही में बड़ी मात्रा में भारत से अमेरिका द्वारा मांग की गई थी। जिसे  देखते हुए भारत सरकार ने इन दवाओं को अमेरिका को देने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है । लेकिन अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इस दवा के बेहद दुष्प्रभावों की चेतावनी अमेरिकी सरकार को दी। उनका साफ़ यही कहना है कि इस दवा का प्रयोग केवल अतिआवश्यक स्थिति में हो क्योंकि यह दवा कोरोना वायरस को ख़तम करने में सक्षम नहीं ह...

केरल में हाउसबोट बनी आईसोलेशन सेंटर

ऋतिक जोशी, : कोरोना वायरस महामारी ने भारत में तेज़ी से अपने पैर पसारते-पसारते जहाँ एक तरफ़ ‘25,000’ से ज़्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया हैं और मौतों का आँकड़ा क़रीब ‘800’ के पार पहुँच गया हैं, वहीं केरल सरकार की एक अनोखी पहल सामने आई हैं। दरअसल मामले की गंभीरता को देखते हुए केरल सरकार ने अपने राज्य में चलने वाली हाउसबोट को आईसोलेशन सेंटर में बदलना शुरू कर दिया हैं। हालाँकि सरकार ने अभी तक सिर्फ़ दो हजार हाउसबोटों (नाव में बने घर) को आइसोलेशन वार्ड में बदला है। इन आइसोलेशन सेंटर का असर देखने को भी मिल रहा है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या पर काफी हद तक काबू भी कर लिया गया है।आपको बता दे कि, ये पहले मौका नहीं है जब सरकार ने ऐसा फैसला लिया हो, इससे पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कोच और स्टेडियम को भी आइसोलेशन सेंटर में बदला जा चुका है।

गेहलोत सरकार ने मुहैया कराई RT-PCR मशीन

 ऋषभ अग्रवाल। "कोरोना का कुचक्र टूटेगा, राजस्थान जीतेगा" के मंत्र के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता को विशवास दिलाया कि कोरोना से लड़ने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह से सक्षम है। राज्य सरकार का फोकस अधिक से अधिक जांचे करने पर है, इसके चलते प्रदेश के कोरोना प्रभावित जिलों में जांच में तेजी लाने के लिए आरटी-पीसीआर मशीनें उपलब्ध करवाई गयी है। सरकार ने राजस्थान से कुछ मुख्य ज़िले जैसे भरतपुर, डूंगरपुर, बाली, बाड़मेर, उदयपुर और अजमेर में जाँच में तेज़ी लेने के लिहाज से आरटी-पीसीआर मशीने उपलब्ध कराई गई है। क्या है पीसीआर टेस्ट.? PCR टेस्ट या RT-PCR एक रियल टाइम प्रतिक्रिया है जिसमे किसी भी रोगज़नक़ से एक वायरस सहित विशिष्ट आनुवंशिक सामग्री की उपस्थिति का पता लगाने के लिए एक परमाणु-व्युत्पन्न विधि है इसमें ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है जो डीएनए की प्रतियां बनाता है. 'पोलीमर' उन एंजाइमों को कहा जाता है जो डीएनए की प्रतियां बनाते हैं. 'चेन रिएक्शन' में डीएनए के हिस्से तेजी से कॉपी किए जाते हैं- जैसे एक को दो में कॉपी किया जाता है, दो को चार में कॉपी...

जल्द ही रिलीज़ होगी कुली No.1 : वरुण धवन

रिषभ अग्रवाल : अभिनेता वरुण धवन, जो कल 33 वर्ष के हो गए और अपने परिवार के साथ ही जन्मदिन मनाया। प्रेमिका नताशा दलाल और अन्य दोस्त बाद में एक वीडियो कॉल के माध्यम से शामिल हुए। वरुण ने अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों के लिए एक इंस्टाग्राम लाइव किया, और अपनी अगली रिलीज़ कुली नंबर 1 के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "कुली नंबर 1 को अब से एक सप्ताह पहले रिलीज किया जाना था, लेकिन अब " ये कब रिलीज होगी ये तो कोरोना महामारी ही फैसला करेगी और, "हम सभी इससे निपट रहे हैं, मैं फिल्म रिलीज की कामना करता हूं।"  उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने प्रशंसकों के साथ कुछ विशेष साझा करना चाहते थे, लेकिन उनसे नहीं पूछा गया। "मैं कुली का कुछ बाहर रखना चाहता था, लेकिन उन्होंने मुझे रोक दिया," उन्होंने कहा।  ऐसा लगता है कि 'कुछ' वास्तव में विशेष है और जल्द ही हमारे रास्ते आ रहा है। वरुण का जन्मदिन और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन एक ही तारीख  को होता है | जब उनसे पूछा गया कि  मास्टर ब्लास्टर को क्या कहना चाहेगे तो उन्होंने कहा कि "सचिन सर आप एक भगवान हैं। जाहि...

क्या कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल सरकार की है ?

लॉक डाउन में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलें बढ़े*

चन्दन कुमार : राष्ट्रीय महिला आयोग का कहना है कि कोरोना महामारी से  बचने के लिए लॉक डाउन लागू होने के बाद  महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों में इजाफा देखने को मिला है । आयोग को 23 मार्च से 16 अप्रैल तक 587 शिकायतें मिली है जबकि 27 फरवरी से 22 मार्च तक आयोग को महिलाओं के खिलाफ 396 आपराधिक मामलों की शिकायतें आयी थी । आयोग की अध्य्क्ष रेखा शर्मा ने कहा कि बढ़े हुए आपराधिक मामलों का कारण लॉक डाउन हो सकता है क्योंकि इस लॉक डाउन के दौरान पीड़िता और दुर्व्यवहार करने वाला /वाली साथ रहने को मजबूर है। इस लॉक डाउन के दौरान घरेलू हिंसा की आपात शिकायत करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने 10 अप्रैल को एक व्हाट्सएप नंबर (7217735372) जारी किया था । इन शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही हो इसके लिए एक विशेष दल का गठन किया गया है ।

बिहार के बक्सर में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिलें, राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या हुईं,225 पार

हिमांशु सिंह :-बिहार में शनिवार सुबह कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। ये दोनों मरीज बक्सर जिले के हैं। इस तरह बक्सर जिले में कुल पॉजिटिव 22 केस हो गए। वहीं बिहार में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 225 हो गई। बक्सर में जो दो नए केस आज मिले हैं वो दोनों पुरुष हैं और पहले से कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गए थे।  बिहार में शुक्रवार रात तक कोरोना के रिकॉर्ड 53 नए मरीजों की पहचान हुई। 53 नए पॉजिटिव केस में मुंगेर के 31, नालंदा के तीन, बक्सर के नया भोजपुर इलाके के 14, औरंगाबाद और पटना के दो-दो, सारण, बांका और मधेपुरा के एक-एक मरीज शामिल हैं। पटना में पटेल नगर निवासी 44 वर्षीय बैंककर्मी और मसौढ़ी के लहसुना निवासी 50 वर्षीया महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बैंककर्मी डाकबंगला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में करेंसी चेस्ट का प्रभारी है। राज्य में कोरोना से अब तक 21 जिले प्रभावित हो चुके हैं जबकि 45 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उनकी केस हिस्ट्री के दायरे में आने वाले सभी व्यक्तियों के सैंपल लेकर...

कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना होगा ?

हर्षित श्रीवास्तव,:-  कोरोना महामारी ने मानो पूरी दुनिया को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है । कोविड -19 की  वैक्सीन नहीं होने के कारण पूरे विश्व में मानवजाति का विनाश हो रहा है। लेकिन इस विनाश कि स्थिति में अभी सबसे बड़े वैक्सीन हमारे 'कोरोना वॉरियर्स' ही है, जिनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण के वजह से हमारे  देश में मरीज काल के गाल में जाने से बच रहे हैं । इन्होने ने हमारी सुरक्षा के लिए दिन रात एक किया हुआ है, लेकिन सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि  इस संकट की  घडी में भी  कुछ जगहों पर में इन देवदूतों की सुरक्षा की अनदेखी  की जा रही है, इन पर पत्थर बरसाये जा रहे  हैं  ।  दुर्भाग्यवश कहना पड़ रहा है कि भारत में इस महामारी के दौरान  कुछ  नए पत्थरबाजों ने जन्म ले लिया है जो किसी आतंकवादी से कम नहीं हैं । बता दे कि देश में कुछ समय पहले  ये धर्म के ठेकेदार आतंकवादियों को छुपाने के लिए सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर बरसाया करते थे ठीक उसी तरह आज ये  वैश्विक महामारी के छुपे हुए दुश्मन कोरोना वायरस को बचाने के लिए कर रहें हैं । हालात...

बॉलीवुड के सिंघम का कैसा है डाइट प्लान :

धैर्या बत्रा :   बॅालीवुड अभिनेता अजय देवगन फिटनेस के साथ-साथ अपने खान-पान का भी बहुत ख्याल रखते हैं। आइए जानते हैं कि उनकी डाइट प्लान में क्या शामिल है। अजय देवगन अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही जागरूक हैं पर इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि खाने में उनकी रुचि कम है। हेल्दी फूड खाना उन्हें बेहद पसंद है। अजय देवगन अपनी डाइट को पूरी तरह से फॅालो करते हुए शाम को केवल लो-फैट चीजें ही खाते हैं और एक्सरसाइज के बाद हेल्दी फूड और ड्रिंक्स लेकर अपनी डाइट को मैनेज कर लेते हैं। खाने में उन्हें चिकन, फिश करी और चावल बहुत पसंद है। छुट्टी वाले दिन यानि सप्ताह में एक दिन अजय देवगन कोका-कोला और फ्रेंच फ्राइज खाना पसंद करते हैं।

मास्टरब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर कोहली और अनेक दिगज्जो ने कुछ ऐसे बधाई दी :

मुस्कान गुप्ता : इस कोरोना  महामारी के कारण सचिन जैसे महारथी घर मे ही हैं  लेकिन सोशल मीडिया  द्वारा आम लोगों से लेकर अभिनेताओं ने हैशटैग हैप्पी बर्थडे सचिन का ट्विटर पर वीरवार को ट्रेंड कर दिए । महारथी सचिन अब ४७ साल के हो गए है । अभी तक हैशटैग हैप्पी बडे सचिन के ट्विटर पर लाखो की संख्या मे ट्वीट हो चुके है । बरहाल सचिन के साथ खेले चुके टीम के पूर्व और वर्तमान  दिगज्जो ने अपनी तरह से सचिन को जन्मदिन की बधाई दी |  भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर सचिन के तस्वीर पोस्ट करते हुए उनको जन्मदिन की बधाई दी ।

लॉकडाउन में फंसे कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों की घर वापसी

रिषभ अग्रवाल। कोरोना महामारी को दखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी राजस्थानी कामगारों, मजदूरों, कोचिंग विद्यार्थियों आदि की सकुशल घर वापसी के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों के परिणामस्वरूप कोटा में अटके कोचिंग विद्यार्थियों का अपने-अपने घर लौटना शुरू हो गया है। इन बच्चों की सकुशल घर वापसी के लिए गहलोत सरकार ने केंद्र सरकार एवं संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर जरूरी कदम उठाए। अब तक 5 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 18 हजार स्टूडेंट्स अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के करीब 12 हजार 500, मध्यप्रदेश के 2800, गुजरात के 350 तथा दादरा एवं नागर हवेली के 50 बच्चे अपने परिवार के पास पहुंच गए हैं। इसी प्रकार कोटा संभाग के अन्य जिलों के 2200 बच्चों को भी सकुशल उनके घर पहुंचाया गया है। कोटा से शुक्रवार को हरियाणा के 1000, असम के 400 तथा राजस्थान के विभिन्न जिलों के 1500 बच्चे अपने-अपने घरों के लिए रवाना होंगे। इसी तरह शनिवार को हिमाचल प्रदेश के 100, राजस्थान के विभ...

इटली को देंगे पंजाब मे निवेश का मौका: अमरिंदर सिंह

मुस्कान गुप्ता : पंजाब के मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह ने  डिप्टी कमिशनरो के अधीन काम कर रहे जिला उद्योग केन्द्रो की  सभी  इकाइओ को दोबारा खोलने के लिए  १२ घंटे के अंदर जरुरी मंज़ूरी और कर्फ्यू पास मुहैया करवाने के आदेश दिए है । कप्तान ने उद्योगों को भरोसा भी दिया है कि  वह प्रधानमत्री द्वारा सोमवार को बुलाई गई सभी मुख्यमंत्रियों कि वीडियो कांफ्रेंस के दौरान इन मुद्दों को उठाएंगे । बीते  शुक्रवार को औद्योगिक घरानो के तक़रीबन १०० दिगज्जो और विदेशी राजदूतों के वेबिनार मे मुखयमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही केंद्र सरकार को इस मुश्किल समय मे उद्योगों कि सहायता के लिए ठोस हल ढूढ़ने कि विनती की है | 

: केन्द्र सरकार ने दी महाराष्ट्र को पूल टेस्टिंग की अनुमति

 डॉली गर्ग : पूरा देश करोना वायरस से लड़ रहा है जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र में पड़ा है। महाराष्ट्र में करोना के अब तक कुल 6817 मरीज़ है, 840 मरीज़ ठीक हुए है और 301 मरीज़ो की मृत्यु हुई है। और मुंबई के झोपड़पट्टी वाले क्षेत्रों में करोना वायरस धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनता जा रहा है जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन चुका है क्योंकि इन क्षेत्रों में न सिर्फ एक छोटे से कमरे में कई-कई लोग रहते है, बल्कि वे सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करते है। मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में लगातर करोना के केस सामने आ रहे है जिसके लिए सरकार ने घर-घर जाकर जांच करने का फैसला किया है, लेकिन सिर्फ़ दो वर्ग किलोमीटर में रहने वाली 12 लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में घर-घर जाकर जांच करना आसान नहीं है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने पूल टेस्टिंग की योजना को अपनाया है जिसमें कुछ घरों के नमूने एक साथ लेकर उन्हें एक ही टेस्ट ट्यूब में डालकर उनकी सामूहिक टेस्टिंग की जाती है। यदि यह नमूना पॉजिटिव निकला, तो इसमें शामिल सभी लोगों की फिर से अलग-अलग टेस्टिंग की जाती है। अन्यथा उस पूरे समूह...

MNS नेता शालिनी ठाकरे ने लिखा उद्धव ठाकरे को पत्र

डॉली गर्ग :    राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की नेता शालिनी ठाकरे ने सीएम उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र में करोना मरीजों के शवों को उचित सम्मान मिलने के लिए पत्र लिखा है क्योंकि गुरूवार को मुंबई के कूपर अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद उनका शव 10-12 घंटे अस्पताल के बेड पर ही पड़ा रहा। शव की तस्वीरें वायरल होने के बाद करोना पॉजिटिव मृतकों के शव को सम्मान देने की बातें होने लगी। कई अस्पतालों में करोना के डर से मरीजों को  तथा उ एडमिट तक  नहीं किया जा रहा है इलाज करना  की बात  है। शालिनी ठाकरे ने  कि  डर की वजह से जो अस्पताल लोगों को एडमिट या उनका इलाज़ नहीं कर रहे है उन पर कड़ी करवाई की जाए। किसी भी मरीज़ की अगर मौत होती है तो उसके करोना टेस्ट जल्द से जल्द करा कर उसके शव को अंतिम विधि  के लिए रिश्तेदारों को सौंपा जाए। अगर किसी करोना मरीज़ की मौत होती है तो उसके शव को तुरंत पैक करने के लिए अस्पतालों में सामग्री उपलब्ध हो। राज्य सरकार  और बीएमसी के अस्पतालों में सफाई कर्मचारी की अगर कमी है तो उनकी जल्द से जल्द भर्ती कराई ज...

अब पूरी सुरक्षा के साथ ही चलेंगे सिनेमा घर

रिषभ अग्रवाल :  कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने के डर से भारत में 25 मार्च से शुरू हुई तालाबंदी अभी तक जारी है। तालाबंदी से पहले, कई राज्य सरकारों ने घोषणा की थी कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सिनेमाघरों और जिम को बंद कर दिया जाएगा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद, सिनेमा देखने का अनुभव बड़े बदलावों से गुजरेगा। पिछले कुछ दिनों से, प्रोडक्शन हाउस और डिस्ट्रीब्यूटर्स सहित सिनेमा के विभिन्न विभाग पोस्ट लॉकडाउन चरण के विवरण पर चर्चा करने के लिए वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित कर रहे हैं। हमारे संवाददाता से बात करते हुए एक प्रदर्शक ने बताया कि दर्शकों के मन में डर से लड़ना चर्चा का एक प्रमुख बिंदु रहा है।  उन्होंने कहा कि अगर कोई निर्देश नहीं है तो भी सिनेमा सुरक्षा उपाय करेगा जिनमे प्रमुख है: ● सिनेमा समूह, व्यक्तियों या जोड़ों के बीच सीटें खाली रखकर सोशल डिस्टनसिंग का पालन करेगा ● मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य करके सामाजिक दूरी  का अभ्यास किया जाएगा। ● सिनेमा परिसर को वक़्त वक़्त पर सैनिटाइज करेगे। ● सफाई कर्मचारियों के लिए पीपीई किट प्रदान करेंगे। सिनेमा हॉल मालिकों को ...

प्लाज़्मा थेरेपी पहली ट्रायल में पास

हर्षित श्रीवास्तव, :- कोरोना वायरस के इलाज़ में दिल्ली के डॉक्टर्स को कामयाबी प्राप्त हुई है। एलएनजेपी अस्पताल में प्लाज़्मा थेरेपी  द्वारा इलाज़ के काफ़ी अच्छे परिणाम आए है। जिससे देखते हुए केजरवाल सरकार इसका प्रयोग का दायरा बढ़ाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार को एलएनजेपी अस्पताल के कुछ बेहद गंभीर मरीजों के लिए इस थेरेपी का प्रयोग करने की मंजूरी मिली थी। डॉक्टरों ने बताया उनकी टीम ने अब तक चार मरीजों पर इसका प्रयोग किया है। जिसके नतीजे  बेहद उत्साहित करने वाले हैं, इससे  वायरस से लड़ने में पूरी चिकित्सक टीम का मनोबल बढ़ा है। बता दे की चार में से दो मरीज़ आईसीयू में थे जिन्हें सांस लेने की भी समस्या आ रही थी। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि इस प्रयोग के बाद अब उन्हें तीन दिन बाद आईसीयू से बाहर निकाल दिया जाएगा। डॉक्टर्स ने कहा यह अच्छी बात है लेकिन हम अभी ज्यादा उत्साहित नहीं होंगे अभी हम इस थेरेपी का 3 से 4 लोगों पर और परीक्षण करेंगें। अगर परीक्षण के बाद  परिणाम अच्छे निकले तो हम केंद्र सरकार से भी देश के बाकी अस्पताल में इसका परीक्षण करने की मंजूरी...

दिल्ली से केरल आए हुए सभी जमात से जुड़े लोगों की हो चुकी हैं पहचान : पिनराई विजयन

ऋतिक जोशी, : देश में कोरोना वैश्विक महामारी की परिस्थितियाँ जहाँ संभलती हुई नज़र आ रही थी, वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज के रूप में कोरोना का ऐसा क्लस्टर आया जिसने पूरे देश में हंगामा फैला दिया. देश के तमाम पॉजिटिव केसों में भारी संख्या ऐसे मामलों की थी जिनका संबंध इस जमात से जुड़ा था। उसी  संबंध में गुरुवार को कोरोना संक्रमण की अपडेट देते समय केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि तबलीगी सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली से केरल में आने वाले सभी लोगों का पता लगा लिया गया है और उनका टेस्ट भी किया गया है. उन्होंने विशेष रूप से इसका उल्लेख इसलिए किया क्योंकि इसके बारे में अफवाहें फैलाने की कोशिश की जा रही थी।

बॉल टेंपरिंग के नियमों में बदलाव

वंशिका सक्सेना :    क्रिकेट में गेंद को चमकाने के लिए कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को बॉल टेंपरिंग माना जाता है| कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से बचने के लिए अब गेंदबाज गेंद को लार से चमकाने के पारंपरिक तरीके से बचेंगे| अब से बॉल टेंपरिंग के लिए किसी मान्य पदार्थ को गेंद चमकाने के लिए प्रयुक्त करने की मान्यता दी जा सकती है|कृत्रिम पदार्थ से गेंद को चमकाने की अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है| टेस्ट क्रिकेट में गेंद की चमक अहम होती है क्योंकि  इससे गेंदबाजों को गेंद स्विंग और रिवर्स स्विंग कराने में मदद मिलती है| अगर इस विकल्प को मंजूरी मिलती है तो यह बहुत अहम फैसला होगा क्योंकि गेंद पर रेगमाल रगड़ने की कोशिश से स्मिथ और वॉर्नर पर 2018 में 1 साल का प्रतिबंध लगा था| हालांकि आईसीसी की मुख्य कार्यकारिणी समिति के एक सदस्य ने इस तरह की चर्चा की बात से इनकार किया है| साथ ही कहा कि बॉल टेंपरिंग के नियमों में बदलाव लाने की बात पर विचार करने की संभावना तब होगी जब लगेगा कि क्रिकेट की वापसी होने वाली है|