धैर्या बत्रा : बॅालीवुड अभिनेता अजय देवगन फिटनेस के साथ-साथ अपने खान-पान का भी बहुत ख्याल रखते हैं। आइए जानते हैं कि उनकी डाइट प्लान में क्या शामिल है। अजय देवगन अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही जागरूक हैं पर इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि खाने में उनकी रुचि कम है। हेल्दी फूड खाना उन्हें बेहद पसंद है। अजय देवगन अपनी डाइट को पूरी तरह से फॅालो करते हुए शाम को केवल लो-फैट चीजें ही खाते हैं और एक्सरसाइज के बाद हेल्दी फूड और ड्रिंक्स लेकर अपनी डाइट को मैनेज कर लेते हैं। खाने में उन्हें चिकन, फिश करी और चावल बहुत पसंद है। छुट्टी वाले दिन यानि सप्ताह में एक दिन अजय देवगन कोका-कोला और फ्रेंच फ्राइज खाना पसंद करते हैं।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...
