सचिन तेंदुलकर को कल ‘पर्सन आफ द मूमेंट’ बताने वाली टाइम पत्रिका ने आज इस चैम्पियन बल्लेबाज को ‘पर्सन आफ द वीक’ चुना
सचिन तेंदुलकर को कल ‘पर्सन आफ द मूमेंट’ बताने वाली टाइम पत्रिका ने आज इस चैम्पियन बल्लेबाज को ‘पर्सन आफ द वीक’ चुना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 200वां और आखिरी टेस्ट खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे तेंदुलकर को आनलाइन वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट मिले। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शि चिनफिंग को पछाड़ा। अमेरिकी पत्रिका ने पाठकों को 10 नवंबर से शुरू हुए सप्ताह के लिये ‘पर्सन आफ द वीक’ चुनने को कहा था।
तेंदुलकर को 54 यानी 88 प्रतिशत वोट मिले। वहीं चिनफिंग को 6.1 प्रतिशत वोट मिले। पत्रिका ने कहा, ‘‘भारत के शीर्ष क्रिकेटर और अपनी पीढी के महानतम क्रिकेटर माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने संन्यास से पहले अपना आखिरी टेस्ट खेला।’’ टाइम पत्रिका ने तेंदुलकर के दस महानतम पलों को समेटे एक विशेष आनलाइन फीचर भी डाला है।
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर सीएनआर राव को भारतरत्न
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर सीएनआर राव को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का आज सरकार ने फैसला किया। सचिन ने आज ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से पहले से ही सम्मानित चालीस वर्षीय तेंदुलकर और नवासी वर्षीय राव अब तक भारत रत्न पा चुके 41 विशिष्ट लोगों की जमात में शामिल हो गए हैं। 1954 में गठित भारत का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान विशिष्ट सेवा की मान्यता के तौर पर दिया जाता है। सचिन ने आज ही 24 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जीवन को अलविदा कहा है।
क्रिकेट के अधिकतर रिकार्ड अपने नाम करने वाले सचिन ने 24 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का भी रिकार्ड बनाया है। इस महान क्रिकेटर के अपना अंतिम और 200 वां टेस्ट क्रिकेट मैच खेलने के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति भवन की ओर से उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा हुई। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि खेल की दुनिया में तेंदुलकर भारत के सच्चे राजूदत हैं और क्रिकेट में उनकी उपलब्धियां का कोई सानी नहीं है। उनके द्वारा दर्शाई गई खेल भावना अनुकरणीय है। इसमें कहा गया, ‘‘उन्हें मिले कई सम्मान एक खिलाड़ी के रूप में उनकी असाधारण प्रतिभा के गवाह हैं।’’ इसमें कहा गया कि तेंदुलकर ने 16 साल की आयु से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया और उसके बाद 24 साल तक पूरी दुनिया में मैच खेले और देश का नाम रौशन किया।
भारत के रविचंद्रन अश्विन टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट आलराउंडर बने:
भारत के रविचंद्रन अश्विन कोलकाता के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत रिलायंस आईसीसी टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में आल राउंडर की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गये। अश्विन ने 124 रन की पारी खेलकर अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा, साथ ही 40 ओवर में 11 मेडन से 98 रन देकर पांच विकेट हासिल किये जिससे भारतीय टीम दो दिन रहते वेस्टइंडीज पर पारी और 51 रन की शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही। कोलकाता में प्रदर्शन से अश्विन की बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में ही सुधार नहीं हुआ बल्कि इससे वह आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में शकिबुल हसन और जाक कैलिस को भी पछाड़ने में सफल रहे। अश्विन ने 81 रेटिंग अंक हासिल किये और वह दूसरे स्थान पर काबिज शकिब पर 43 रेटिंग अंक की बढ़त बनाये हैं।
भारत ने वेस्ट इंडीज को तीसरे दिन ही पारी और 51 रन से हराकर सचिन तेंदुलकर की विदाई श्रृंखला का शानदार आगाज किया।
मोहम्मद शमी की घातक (9/118) गेंदबाजी और रोहित-अश्विन की शानदार सेंचुरी के दम पर भारत ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज को घुटने टेकने पर मजबूर कर सचिन तेंडुलकर का 199वां टेस्ट खास बना दिया। रोहित (177) और अश्विन (124) ने सातवें विकेट के लिये 280 रन की रिकार्ड साझेदारी की जिससे भारत ने आज यहां अपनी पहली पारी में 453 रन बनाकर 219 रन की विशाल बढ़त हासिल की। ईडन गार्डन्स की विकेट पर गेंद नीचे रह रही थी और ऐसे में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। भारतीय पारी लंच से ठीक पहले समाप्त हुई और इसके बाद दूसरे और तीसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों विशेषकर शमी और अश्विन का जलवा देखने को मिला जिससे वेस्टइंडीज की टीम 168 रन पर ढेर हो गयी। मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए। उन्होंने मैच में 118 रन देते हुए 9 विकेट झटके। यह भारत के लिए अब तक का बेस्ट फास्ट बॉलिंग डेब्यू है। रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।
मास्टर ब्लास्टर सचिन को 'गलत' आउट दिए जाने पर विवाद, रोहित शर्मा का डेब्यू शतक
ईडन गार्डन्स में हो रहे टेस्ट का दूसरे दिन भी मेजबान टीम इंडिया के नाम रहा। डेब्यूटांट रोहित शर्मा ने पुछल्ले बल्लेबाज आर अश्विन के साथ मिलकर टीम इंडिया की बिखरती पारी को बचा लिया। दिन का खेल खत्म होने तक रोहित शर्मा 127 और आर अश्विन 92 रन बनाकर नाबाद रहे। सचिन के आउट होने को लेकर दिनभर चर्चा रहा।कहा जा रहा है कि मास्टर ब्लास्टर को 'गलत' तरीके से आउट दिया गया। सचिन महज दस रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। स्टंप्स तक मेजबान इंडिया ने 6 विकेट गंवाकर 354 रन बनाए। अश्विन और रोहित के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने टीम को 120 रन की अहम बढ़त दिला दी।
डेब्यू कर रहे रोहित शर्मा ने सेंचुरी पूरी कर नया कारनामा किया। उन्होंने दिन का आखिरी सेशन की शुरुआत चौके के साथ की। विराट कोहली (3), सचिन तेंडुलकर (10) और चेतेश्वर पुजारा (17) के सस्ते में आउट होने के बाद रोहित शर्मा पुछल्ले बैट्समैन अश्विन के साथ पारी को आगे बढ़ाया।
रोहित ने अपनी शतकीय पारी में 16 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने पहले कप्तान धोनी के साथ छठे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। फिर उन्होंने अश्विन के साथ 198 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। करियर के पहले ही टेस्ट में सेंचुरी बनाने वाले रोहित 14वें इंडियन बल्लेबाज हैं।
सेंचुरी पूरी होते ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर रोहित शर्मा की तारीफों की झड़ी लग गई। ट्विटर के यूजर रंजन दूदेजा ने लिखा - क्लास स्थायी है, फॉर्म टेम्पोररी है। रोहित शर्मा और अश्विन के शॉट सेलेक्शन की भी फैन्स सराहना की।
ईडन गार्डन पर उस समय सन्नाटा पसर गया जब शिलिंगफोर्ड ने सचिन को अपनी दूसरा में उलझा लिया। सचिन 10 रन के निजी स्कोर पर LBW हो गए। हालांकि, अंपायर के इस फैसले पर सवाल भी उठ गया है।
सचिन ने शुरुआत अच्छी की थी, शिलिंगफोर्ड की गेंद पर उन्होंने अपनी पारी की पहली बाउंड्री लगाई। इसी ओवर में सचिन ने दूसरा चौका भी जड़ दिया। शिलिंगफोर्ड ने इस तरह सचिन से बदला ले लिया। कल सचिन ने ही शिलिंगफोर्ड को LBW किया था।
सचिन के झटके से टीम इंडिया उबर भी नहीं पाई थी कि शिलिंगफोर्ड ने एक और करारा वार करते हुए विराट कोहली को तीन रन के निजी स्कोर पर कीरॉन पॉवेल के हाथों लपकवा दिया। इस तरह टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।
टीम इंडिया करो या मरो के मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी
टीम इंडिया करो या मरो के मुकाबले में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। सीरीज में 2-1 से पिछडऩे वाली भारतीय टीम वापसी के लिए इस छठे वनडे में कंगारुओं के विरुद्ध अपने परंपरागत शस्त्र ‘फिरकी’ को आजमाएगी। यदि यह वनडे भारत हार जाता है, तो फिर सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम हो जाएगी। बारिश के कारण पिछले दो वनडे रद्द हो गए थे।
2008 में बने वीसीए जामठा का विकेट आम तौर पर सपाट होता है। टेस्ट मैच के विपरीत वनडे के दौरान इसे स्पोर्टिंग का जामा पहनाया जाता है, लेकिन सीरीज में परिस्थिति भारत के पक्ष में नहीं है। इसे देखते हुए भारत ने नागपुर वनडे में कंगारुओं को फिरकी से चित करने की योजना बनाई है। मैच की पूर्व संध्या पर अश्विन ने इसका संकेत भी दिया है। अश्विन ने कहा कि पूर्व की रणनीति से टीम इंडिया को कामयाबी नहीं मिली है, इसलिए इसमें तब्दीली लाने पर विचार हो रहा है।
सेरेना विलियम्स ने चीन की ली ना को हराकर साल की आखिरी डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप का खिताब जीता
दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कल यहां चीन की ली ना को हराकर साल की आखिरी डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप का खिताब जीता। सेरेना ने फाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके ली ना को 2-6, 6-3, 6-0 से हराया। यह 2013 में उनका 11वां खिताब है। वह एक साल में 11 या इससे अधिक खिताब जीतने वाली आठवीं महिला खिलाड़ी बन गयी है।
मार्टिना हिंगिस ने 1997 में 12 खिताब जीते थे और सेरेना उसके बाद 11 खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। वह जस्टिन हेनिन (2007) के बाद पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने सत्र की आखिरी डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव किया।
मकाऊ ओपन की जीत बड़ी उपलब्धि: पल्लिकल
भारत की चोटी की स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल ने मकाऊ ओपन की खिताबी जीत को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत करार देते हुए कहा कि यह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने की उनकी कवायद में बड़ा कदम है। पल्लिकल ने इस रविवार को मकाऊ में महिला स्क्वाश संघ (डब्ल्यूएसए) सिल्वर बैंड प्रतियोगिता में जीत दर्ज की थी। उन्होंने खिताब की राह में ग्रिनहैम बहनों.दुनिया की पूर्व नंबर दो खिलाड़ी नताली और पूर्व नंबर एक राचेल को हराया था। शंघाई में चाइना ओपन की तैयारियों में जुटी पल्लिकल ने ई मेल इंटरव्यू में कहा, ‘‘हां निश्चित तौर पर (यह मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत है)। यह सिल्वर टूर्नामेंट में मेरी पहली जीत है। इसलिए मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मेरा लक्ष्य दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनना है और यह उसकी शुरूआत भर है।"
बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को स्वीकृति दी
हफ्तों की अटकलों को विराम लगाते हुए बीसीसीआई ने आज भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे को स्वीकृति दे दी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने अपने सीईओ हारून लोर्गट को उनके खिलाफ जांच लंबित रहने तक भारतीय बोर्ड के अलावा आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति के साथ काम करने से भी रोक दिया है जिसके बाद बीसीसीआई दौरे पर राजी हुआ। बीसीसीआई और सीएसए ने संयुक्त बयान में कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में लंदन में बैठक के बाद सीएसए और बीसीसीआई आज घोषणा करते हैं कि दक्षिण अफ्रीका दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की आगामी घरेलू श्रृंखला में भारत के खिलाफ खेलेगा। समय आने पर दौरे की तारीखों और अन्य जानकारी की घोषणा की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा दोनों पक्ष अच्छी भावना के साथ चर्चा जारी रखने को सहमत हुए। साथ ही पिछले कुछ वर्षों के कार्यक्रम के असंतुलन को भी ध्यान में रखा जाएगा।’’ यह दौरा जुलाई से ही अधर में लटका हुआ था जब सीएसए ने मनमाने ढंग से बीसीसीआई से सलाह किए बगैर कार्यक्रम जारी कर दिया था जिससे भारतीय बोर्ड नाराज हो गया था। भारतीय बोर्ड इसके अलावा लोर्गट को सीएसए का सीईओ बनाए जाने से भी नाराज था।
तेंदुलकर के विदायी टेस्ट के लिये टिकट की कीमत तय
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने अगले महीने यहां वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के विदायी टेस्ट के लिये आज अपने सदस्य क्लबों और लोगों के लिये टिकटों की कीमत तय की। सूत्रों के अनुसार एमसीए की प्रबंध समिति ने कल बैठक की जिसकी अध्यक्षता नव नियुक्त अध्यक्ष शरद पवार ने की और 14 से 18 नवंबर तक चलने वाले टेस्ट मैच की कीमतों पर फैसला किया।

लोकप्रिय
ईस्ट स्टैंड (सुनील गावस्कर के नाम पर) के निचले टीयर की कीमत (पांच दिन
के लिये) 500 रुपये जबकि उपरी टीयर की 1,000 रुपये रखी गयी। सदस्य क्लब
नार्थ स्टैंड के लिये टिकट 1,000 रुपये में खरीद सकेंगे जबकि लोगों के लिये
यह 2,500 रुपये की होगी। एमसीए ने पवार की अध्यक्षता वाली एक छोटी समिति
भी गठित की जो फैसला करेगी कि तेंदुलकर को किस तरह से सम्मानित किया जाये।
पवार इस संबंध में कल शाम घोषणा करेंगे।