कैलाश और मलाला को नोबेल से UN प्रसन्न 11 अक्तूबर 2014 संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तानी बालिका अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की प्रशंसा की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून और संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों ने कहा है कि यह पुरस्कार बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए बिना थके काम करने वाले इन दो लोगों को एक सम्मान देता है। सत्यार्थी और यूसुफजई को मुबारकबाद देते हुए बान ने कहा कि ये दोनों लोग बच्चों के लिए दुनिया के सबसे बड़े चैंपियन हैं और ‘इस सुयोग्य पहचान’ के साथ आज के असली विजेता दुनिया के बच्चे हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त जीद राड अल हुसैन ने जेनेवा में कहा कि दो प्रमुख मानवाधिकार रक्षकों को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने से दुनिया भर के उन लोगों के प्रति समर्थन और मान्यता का एक महत्वपूर्ण संदेश जाता है, जो बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूसुफजई और सत्यार्थी दोनों ने भारी मुश्किलों का सामना करने में अदभुत साहस का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री...