सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

06 अक्तूबर 2014

वंशवाद की राजनीति से निजात पानी चाहिए: मोदी

 

कुरूक्षेत्र 06 अक्तूबर 2014 :हरियाणा में वंशवाद और भाईभतीजावाद की राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मतदाताओं से ऐसे दलों को अस्वीकार करने और भाजपा को बहुमत के साथ जनादेश देने की अपील की। कुरूक्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह तिहाड़ जेल में बंद ‘खतरनाक’ लोगों का समर्थन नहीं चाहते हैं। वह संभवत: पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का जिक्र कर रहे थे।

मोदी ने कहा कि लोगों को ऐसे दलों को उखाड़ फेंकना चाहिए जिनके नेताओं को विकास की कीमत पर केवल अपने और अपने परिवार हित साधने में रुचि है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इन्हें विधानसभा में एक भी सीट नहीं मिले। प्रधानमंत्री ने कहा, ''राज्य में वंशवाद की राजनीति चल रही है, लोकतंत्र की नहीं।’’ मोदी ने कहा, ''जो भी सत्ता में आया, उसके परिवार ने राज्य पर शासन किया। जो भी सरकार आई, उससे जुड़ा परिवार बढ़ा लेकिन राज्य पीछे रह गया। परिवारों ने राज्य को लूट लिया। इन्होंने वंशवाद और जाति के नाम पर राजनीति की। सत्ता में आने पर इन्होंने अपने परिवार के अलावा किसी की सुध नहीं ली।’’


 भारतीय सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह से तैयारः जेटली  

      

 नई दिल्ली 06 अक्तूबर 2014 रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम के उल्लंघन की निंदा करते हुए आज कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाएं ‘पूरी तरह’ से तैयार हैं और सीमापार से ऐसे प्रत्येक उकसावे का जवाब दे रही हैं। जेटली ने कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि जिस तरह का माहौल वह दोनों देशों के बीच पैदा कर रहा है, उससे संबंधों को सामान्य बनने में निश्चित तौर पर मदद नहीं मिलने जा रही है। संघर्षविराम के लगातार उल्लंघन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, ''इसके परिणामस्वरूप संघर्षविराम का लगातार उल्लंघन हो रहा है। इसके कारण निर्दोष नागरिकों की जान जा रही है।जेटली ने कहा, ‘‘पाकिस्तान को समझना चाहिए कि दोनों देशों के बीच वह जिस तरह का माहौल पैदा कर रहा है, उससे संबंधों को सामान्य बनाने में निश्चित तौर पर कोई मदद नहीं मिलने नहीं जा रही है। सकारात्मक माहौल बनाने की जवाबदेही पाकिस्तान पर है जो ऐसा करने में पूरी तरह से विफल रहा है।’’ रक्षा मंत्री ने कहा, ''लोग इस बात से आश्वस्त रहें कि हमारी सशस्त्र सेनाएं और अर्धसैनिक बल पूरी तरह से तैयार हैं और पाकिस्तान की ओर से प्रत्येक उकसावे का जवाब दे रही हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम के उल्लंघन की घटना में जम्मू और पुंछ सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सीमापार से गोलीबारी और मोर्टार गोलाबारी में आज पांच ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य घायल हो गये।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...