राहुल से अमेठी नहीं संभली देश कैसे संभालेंगेः मोदी सरगुजा 20 अप्रैल 2014 सोनिया गांधी द्वारा अपने भाषण में अमेठी की जनता से राहुल गांधी को जीताने के आह्वान पर आज नरेंद्र मोदी ने जमकर व्यंग्य बाण छोड़े और कहा कि जब कांग्रेस उपाध्यक्ष अपना निर्वाचन क्षेत्र नहीं संभाल सकते तो वह कैसे देश का नेतृत्व कर सकते हैं। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने सत्तारुढ़ दल के प्रथम परिवार पर अपना तीखा प्रहार जारी रखा और राहुल गांधी के बहनोई राबर्ट वाड्रा के संपत्ति में भारी इजाफे का जिक्र किया। उन्होंने इसे ‘मां-बेटे की सरकार’ का मॉडल बताया। उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया ने अमेठी के लोगों से उनके बेटे का ख्याल रखने को कहा। जबकि हमें बताया जाता है कि वह देश का ख्याल रखेंगे। बताइए, इसमें कोई तर्क नजर आता है? जो अपने बेटे की देखभाल के लिए अमेठी की जनता से गुहार लगा रही हैं..... यदि वह (राहुल गांधी) अमेठी नहीं संभाल सकते तो वह कैसे देश संभाल सकते हैं।’’ सोनिया ने शनिवार को अमेठी में एक रैली में कहा था कि लोगों को कांग्रेस की नीतियों का समर्थन करना चाहिए और राहुल की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। सोनि...