सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

05 अप्रैल 2014

भाजपा और माकपा पर हमला किया राहुल ने

 कासरगोड़ 05 अप्रैल 2014 भाजपा और माकपा पर हमला करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि चुनावों के बाद वाम दल भारतीय राजनीति में कोई बड़ी भूमिका निभाने नहीं जा रहा है और भगवा पार्टी गुस्सा भड़काकर समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। केरल में लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए कासरगोड़ में राहुल ने कहा कि माकपा की जीत से अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा को ही मदद मिलेगी क्योंकि वामदल केंद्र में कोई भी अहम भूमिका नहीं निभाने जा रहा है।
भाजपा पर कथित विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी धड़ों की भागीदारी के जरिए देश को आगे ले जाना चाहती है। कासरगोड़ में कांग्रेस ने अपने युवा नेता टी सिद्दकी को माकपा के मौजूदा सांसद पी करूणाकरण के खिलाफ उतारा है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘‘मैंन सुना कि एक नेता कह रहे हैं कि वह भारत का चौकीदार बनना चाहते हैं। लेकिन मैं कहूंगा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि भारत के सभी लोग राष्ट्र के चौकीदार हों। हमें करोड़़ों भारतवासियों पर विश्वास है।’’


मोदी केंद्र में आये तो सपा की सरकार नहीं बचेगी: शाह

 बिजनौर 05 अप्रैल 2014 भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी की केन्द्र में सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश की सपा सरकार नहीं बचेगी। यहां शुक्रवार रात कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हए अमित शाह ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार आना निश्चित है। इसके बाद सपा की प्रदेश की सरकार नहीं बच पायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए दलितों को जोड़ने पर जोर दिया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...