विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने रश्मि देसाई को भी धन्यवाद दिया। रश्मि ने देशभर में लॉकडाउन लगाए जाने से पहले नागिन 4 के लिए शूटिंग शुरू की थी। एकता ने रश्मि के लिए कहा कि इसे एक स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर रखा जाएगा! दो
एपिसोड्स में उनका काम जबरदस्त रहा। एकता ने कहा कि हमारी टीम नागिन 4 पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाई। मैं खुद भी इस सीजन पर पर इतना फोकस नहीं कर पाई थी लेकिन अब नागिन 5 बेहतरीन होगा और मैं यह दावे
के साथ कह सकती हूं कि यह सीरियल लोगों का खूब मनोरंजन करेगा। आशा करते हैं नागिन की यह सीरीज एक बार फिर से दर्शकों के मन में जगह बनाने में कामयाब रहेगी और एकता टीवी क्वीन की अपनी पहचान को बरकरार रखेगी।