सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्य सभा सदस्यों के निर्वाचन को चुनौती

  सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:    एक चुनाव याचिका दाखिल करते हुए, राज्यसभा के दस नव-निर्वाचित सदस्यों के निर्वाचन को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी गई है। याचिका प्रकाश बजाज ने दाखिल की है। उनके अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह की ओर से सोमवार को इसकी जानकारी दी गई। अधिवक्ता ने बताया कि याचिका में 2 नवंबर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए दस राज्य सभा सदस्यों के निर्वाचन को चुनौती दी गई है। अधिवक्ता का कहना है कि याची प्रकाश बजाज ने स्वयं इन चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उनके नामांकन पत्र को निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया था। नामांकन पत्र निरस्त करने का कारण शपथ पत्र व फॉर्म में त्रुटि बताया गया था। याची का कहना है कि उसका नामांकन गलत आधार पर मनमाने तरीके से निरस्त किया गया है।

थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति नौ महीनों के उच्चतम स्तर पर, विनिर्मित उत्पाद महंगे हुए

  :   सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  विनिर्मित उत्पादों के महंगा होने के चलते थोक कीमतों पर आधारित महंगाई (डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति) नवंबर में 1.55 प्रतिशत बढ़कर नौ महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में कुछ नरमी आई। नवबंर में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति फरवरी के बाद से सबसे अधिक है, जब यह 2.26 प्रतिशत थी। समीक्षाधीन अवधि में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार कुछ कम हुई, हालांकि विनिर्मित वस्तुओं की कीमतें तेजी से बढ़ीं। खानेपीने की वस्तुओं की थोक कीमत नवंबर में 3.94 प्रतिशत बढ़ी, जबकि इससे पिछले महीने यह आंकड़ा 6.37 प्रतिशत था। इस दौरान सब्जियों और आलू की कीमतों में तेजी जारी रही। गैर-खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर भी 8.43 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी रही। इस दौरान ईंधन और बिजली की महंगाई दर ऋणात्मक 9.87 प्रतिशत थी।

अरुणाचल के बाहर के लोगों को पंचायती अधिकार देने संबंधी मामले को गंभीरता से ले सरकार: एएपीएसयू

    सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  अखिल अरुणाचल प्रदेश छात्र संघ (एएपीएसयू) ने राज्य के दूरस्थ विजयनगर मंडल में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में राज्य सरकार से अपील की है कि वह उन लोगों को पंचायती अधिकार देने के मामले पर ‘‘गंभीरता से विचार’’ करे, जो अरुणाचल प्रदेश के मूल निवासी नहीं हैं। एएपीएसयू ने चांगलांग जिले के विजयनगर में हिंसा की हालिया घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए एक बयान में कहा, ‘‘इस इलाके में समस्या बढ़ने के लिए मुख्य रूप से राज्य सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि उसने योबिन समुदाय की भावनाओं को समझा नहीं।’’ एएपीएसयू ने कहा, ‘‘प्राधिकारियों को आत्मविश्लेषण करने की आवश्यकता है कि योबिन समुदाय के सदस्यों को इस प्रकार के कदम उठाने पर मजबूर क्यों होना पड़ा।’’ उसने कहा कि योबिन समुदाय पंचायती राज प्रणाली के तहत उन लोगों को शामिल किए जाने के खिलाफ कई वर्षों से आंदोलन और शांतिपूर्ण प्रदर्शन रहा है, जो अरुणाचल प्रदेश में आकर बसे हैं और यहां के मूल निवासी नहीं हैं। संघ ने कहा कि पंचायती राज का मामला पूरी तरह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। उसने कहा कि सरकार को इस मामले को गं...

500 स्पाइसएक्सप्रेस कर्मियों को कोल्ड चेन टीकों के रख-रखाव का प्रशिक्षण

    सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  ‘माइलॉजिस्टिक्स गुरुकुल’ अकादमी स्पाइसजेट की माल ढुलाई शाखा ‘स्पाइसएक्सप्रेस’ के 500 से अधिक कर्मियों को उन टीकों के रख-रखाव संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रही है, जिन्हें कोल्ड चेन प्रणाली में रखे जाने की आवश्यकता है। दिल्ली स्थित प्रशिक्षण अकादमी ने सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह ‘‘करीब 25 प्रतिभागियों वाले हर बैच को दो दिन के लिए प्रतिदिन चार घंटे’’ ऑनलाइन प्रशिक्षण मुहैया करा रही है। फाइजर, भारत बॉयोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ने देश में कोविड-19 के आपातकाल में इस्तेमाल के लिए औषधि महानियंत्रक, भारत सरकार (डीसीजीआई) से अनुमति मांगी है। देश में एस्ट्राजेनेका के अध्यक्ष गगनदीप सिंह ने पिछले सप्ताह कहा था कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का कोविड-19 का टीका अगले साल की पहली छमाही में उपलब्ध होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि माइलॉजिस्टिक्स गुरुकुल और स्पाइसजेट ने स्पाइसएक्सप्रेस के 500 से अधिक कर्मियों को टीकों के रख-रखाव संबंधी हर पहलू की जानकारी देने के लिए हाथ मिलाया है।

कोविड-19: इस महीने में तीसरी बार सामने आए 30 हजार से कम नए मामले

  सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:    भारत में इस महीने में तीसरी बार एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर सोमवार को 98.84 लाख के पार चले गए, जिनमें से 93.88 से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 27,071 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 98,84,100 हो गए। वहीं 336 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,43,355 हो गई। आंकड़ों के अनुसार देश में 93,88,159 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.98 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार आठ दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी कुल 3,52,586 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.57 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 ...