सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 52,123 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में 775 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 34,968 हो गई। देश में कोविड-19 के 5,28,242 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.44 फीसदी है तथा मृत्युदर 2.21 फीसदी है। कुल संक्रमितों की संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल है। अब तक देश में 1.8 करोड़ जांच हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 29 जुलाई तक 1,81,90,382 नमूनों की जांच हुई। वहीं 4,46,642 नमूनों की जांच बुधवार को हुई। पिछले 24 घंटे में 775 लोगों की मौत हुई जिनमें से महाराष्ट्र में 298 की मौत, कर्नाटक में 92, तमिलनाडु में 82, आंध्र प्रदेश में 65, पश्चिम बंगाल में 41, उत्तर प्रदेश में 33, दिल्ली में 26, पंजाब में 25, गुजरात में 24, जम्मू-कश्मीर में 15, मध्य प्रदेश में 13 और तेलंगाना में 12 लोगों की मौत हुई। बिहार और झारखंड में नौ-नौ लोगों की मौत हुई। वहीं हरियाणा में सात, राजस्थान में ...