सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लाखों रुपए खर्च के बाद भी पंचायत भवन अधूरा

राधेश्याम शास्त्री, (तहसील प्रभारी,तमकुहीराज, कुशीनगर उत्तरप्र):  आप मानें या‌ न माने लेकिन इतना तो जरूर मानना पड़ेगा कि जितना भ्रष्टाचार जिले के पंचायती राज विभाग /ग्राम्य विकास विभाग में हो रहा है उतना अन्य किसी भी विभाग में सुनने को मिलती ‌हो। ब्लाक स्तर से लेकर ज़िले स्तर तक अधिकारी/कर्मचारी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं। लूटने वाले लूट रहे है, देखने वाले देख रहे हैं। इसका जीता-जागता प्रमाण कुशीनगर जनपद के दुदही विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मछरिहां दलजीत कुंवर में देखने को मिल रहा है। जहां बर्षो पूर्व पंचायत भवन के नव‌ निर्माण हेतु शासन द्वारा लाखों रुपए दुदही विकास खंड को जारी हुआ था जिसका कार्य पूर्ण होना था, लेकिन विभाग के जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ पंचायत भवन की दिवाली खड़ा कर के धन‌ का आपस में बंदरबांट कर लिया गया है,जो जांच का विषय है। ज्ञातव्य रहे कि जनपद कुशीनगर के तहसील तमकुही राज के विकास खंड दुदही, थाना-तुर्कटटी के ग्रामपंचायत-मछरिहां दलजीत कुंवर में इस प्रकार का काला करतूत किया गया है। जिसकी  जांच पड़ताल कराकर विधिक कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है। शासन द्वारा पंचायत भवन निर्माण हेतु धन ‌निर्गत होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं कराया ‌गयोंॽ
विभागीय गड़बड़ी  व धन के बंदरबांट के चलते बिना लिंटर वह सफाई कराये ही  पंचायत भवन अधूरा छोड़ कर धन का आपस में बंदरबांट कर लिया गया है। जिससे पंचायत भवन अधूरा रहकर अपनी समस्याओं पर आंसू बहा रहा है। यह भवन आज से लगभग १०बर्षो  से अधूरा पड़ा है। दर्जनों अधिकारी/कर्मचारी आये,गये लेकिन किसी का भी ध्यान इन समस्याओं के समाधान के तरफ नहीं गया क्यों?   विभाग के कर्मचारी आज तक अपनी ड्यूटी न निभाकर केवल खानापूर्ति करते रहे हैं।यही नहीं पंचायत भवन कबाड़ व गन्दगी से भरा हुआ है।क्षेत्र की  जनता द्वारा जिम्मेदारों ‌ के विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही करने की पुरजोर मांग किया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...