उपलब्धियों से भरे राजग सरकार के दो वर्ष पीटीआई भाषा /अरूण जेटली . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार ने अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा किया । अपने सम्पूर्ण कार्यकाल के मध्य तक पहुंचने वाली किसी भी सरकार के लिए यह सामान्य बात है कि वह अपने भविष्य की रूपरेखा को और मजबूती प्रदान करे । मोदी सरकार के लिए पहले दो वर्ष ‘स्लॉग ओवर’ की तरह थे जहां उसे तेजी से काम करना था। यह सरकार एक विशेष तरह के माहौल में बनी थी । संप्रग सरकार ने नीतियां बनाने का काम ही छोड़ दिया था । वह ‘नीतिगत पंगुता’ के दौर की तरह था । वैश्विक और घरेलू निवेशक.. दोनों का भारत से विश्वास उठने लगा था। भारत उनके रडार से बाहर हो चुका था। घोटालों और अनैतिक कार्यो से सरकार की विश्वसनीयता बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। प्रधानमंत्री का कार्यालय किसी भी मामले में अंतिम निर्णय करने वाला नहीं रह गया था । वर्ष 2014 के आम चुनाव के नतीजे आशा के अनुरूप ही थे । लोकसभा में निर्णायक बहुमत मिलने से नई सरकार के लिए फैसले लेना आसान हो गया । प्रधानमंत्री स्वभावत: निर्णायक व्यक्तित्व के हैं । ऐसे में प्रशासन चलाने का तरीका बदल ...