'देखो अपना देश ' वेबिनार श्रृंखला की कड़ी में "नार्थ ईस्ट इंडिया फॉर द इमर्सिव ट्रैवेलर्स" विषय पर आयोजित वेबिनार में टेक्निया के छात्रों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क: पर्यटन मंत्रालय की 'देखो अपना देश' वेबिनार श्रृंखला की कड़ी में "नार्थ ईस्ट इंडिया फॉर द इमर्सिव ट्रैवेलर्स" विषय पर आयोजित वेबिनार में टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” क्लब के सहयोग से छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया जिसमे उन्हें उत्तर-पूर्वी
राज्यों की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विरासतों को समझने मौका मिला| पर्यटन
मंत्रालय ने छात्रों और आम नागरिकों को पर्यटन क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने और ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'देखो अपना देश' विषय के तहत 14 अप्रैल से वेबिनार श्रृंखला की शुरुआत की है। इसके जरिए' लोगों को अतुल्य भारत'की संस्कृति और विरासत के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाती है।
इन दिनों पूरी दुनिया में पर्यटन संबंधी सारी गतिविधियां ठप हैं। भारत में भी विगत पांच महीनो से कोविड 19 के कारण लोग कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं। मानव जीवन पर कोविड-19 का प्रभाव सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बहुत ज्यादा पड़ा है। इसके कारण पर्यटन क्षेत्र भी बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है क्योंकि घरेलू स्तर पर या सीमा पार से कोई आवागमन नहीं हो पा रहा है। लेकिन प्रौद्योगिकी के कारण, स्थानों और गंतव्यों तक आभासी रूप से पहुंचना और बाद के दिनों के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाना संभव है। इस अभूतपूर्व समय में, मानव संपर्क को बनाए रखने के लिए प्रौद्योगिकी काम आ रही है और यह भी विश्वास है कि फिर से यात्रा करने के लिए जल्द ही समय अच्छा हो जाएगा।
वेबिनार में बड़ी संख्यां में प्रतिभाग करने के लिए टेक्निया समूह के अध्यक्ष डॉ राम कैलाश गुप्ता ,
संस्थान निदेशक डॉ अजय कुमार एवं डॉ एम. एन झा ( डीन, बीएजेएमसी एवं
हेड ,इबीएसबी क्लब ) ने छात्र -छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया |
