सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

19 अप्रैल 2014

बारू की पुस्तक के जरिए मोदी बरसे सोनिया, राहुल पर

 काकोइजान  19 अप्रैल 2014 प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब में किए गए दावों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमले किए और कहा कि दोनों को परदे के पीछे से संप्रग चलाने की कीमत चुकानी होगी। मोदी ने बोंगईगांव के काकोइजान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘संजय बारू की किताब ‘द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ ने उसे सामने ला दिया जो हम (भाजपा) लंबे समय से कहते आ रहे थे - कि मां और बेटे प्राथमिक नीति निर्माता हैं और (प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह महज दिखावा हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘(किताब से) यह साफ है कि कौन असली प्रधानमंत्री है। मनमोहन सिंह जो कहते हैं, उसका कोई महत्व नहीं है। मां और बेटे दोनों को इसकी कीमत चुकानी होगी।’’ मोदी ने कहा, ‘‘आज, मुझे एक बहुत ही मजेदार सूचना मिली। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) ने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान 1100 भाषण दिए। यह बस यह साबित करने के लिए है कि वह ‘मौन मोहन सिंह’ नहीं हैं।



अजय राय के शस्त्र कारोबार से जुड़े होने की जांच हो: शाह

 लखनऊ 19 अप्रैल 2014 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के करीबी सहयोगी और उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रभारी अमित शाह ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के ए के 47 रायफलों के कारोबार से जुड़े होने की खुफिया रिपोर्ट की जांच हो और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इस मुद्दे पर पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिये। शाह ने भड़काऊ भाषण के मामले में चुनाव आयोग द्वारा लगायी गयी पाबंदी हटने के बाद पहली बार संवाददाताओं से बातचीत में कहा ‘‘मैं कांग्रेस से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि कुछ दिन पहले एक चैनल ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से बताया था कि वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय का नाम ए के 47 रायफलों के कारोबार से जुड़ा पाया गया है। मैं इसकी जांच की मांग करता हूं।’’
उन्होंने कहा ‘‘मैं पूछना चाहता हूं कि सार्वजनिक जीवन में शुचिता की दुहाई देने वाली कांग्रेस इस मुद्दे पर तीन दिन से चुप क्यों है। क्या कांग्रेस के पास मोदी के खिलाफ स्वच्छ छवि वाला कोई कार्यकर्ता नहीं बचा। ना सोनिया बोल रही हैं और ना राहुल। ये दोनों इस पर तत्काल प्रतिक्रिया दें और कांग्रेस का रुख स्पष्ट करें।’’ शाह ने कहा कि देश में केन्द्र की सरकार बदलने का मूड बना है। कांग्रेस हाल में जिस तरह से मुद्दे उठा रही है उससे लगता है कि उसके पास मुद्दों की कमी है। केन्द्र में 10 साल तक राज करने वाली सरकार अपनी उपलब्धियों को बताने के बजाय व्यक्तिगत आरोप लगा रही है। वह जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है। रुपये का अवमूल्यन, महिला सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा तथा भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जवाब देने के बजाय कांग्रेस के शीर्ष नेता व्यक्तिगत आरोपों पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं।
शाह ने कहा ‘‘कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपील करते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिये, भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिये। मैं पूछता हूं कि केन्द्र में 10 साल तक आपकी सरकार थी तब आपने यह सब क्यों नहीं किया।’’ उन्होंने कहा ‘‘राहुल बड़ी रसूखदार स्थिति में रहे हैं। देश की जनता में इतनी निराशा क्यों है। देश ठगा हुआ क्यों महसूस कर रहा है। सबसे भ्रष्ट सरकार संप्रग-दो की सरकार रही है। आजादी के बाद सबसे बड़ी महंगाई की मार जनता पर पड़ी तो उसकी जिम्मेदार संप्रग की सरकारें हैं। सीमाओं की सुरक्षा और विदेश नीति के मुद्दे पर केन्द्र की सबसे हास्यास्पद स्थिति रही। इसका जवाब कोई कांग्रेस नेता नहीं देता।’’ शाह ने बताया कि मोदी वाराणसी से अपना नामांकन आगामी 24 अप्रैल को करेंगे।
उन्होंने दावा किया कि मोदी के नामांकन दाखिल करते ही भाजपा की जो लहर चल रही है, वह ‘सुनामी’ में बदल जाएगी। चुनाव आयोग की पाबंदी से मुक्ति पाये शाह ने अब भी वैसा ही प्रतिबंध सहन कर रहे सपा नेता आजम खां द्वारा आयोग के बारे में की जा रही ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणियों के बारे में सवाल होने पर दो टूक कहा कि सबको आयोग का सम्मान करना चाहिये। यह पूछे जाने पर कि क्या कभी उन्होंने केन्द्र में भाजपा की सरकार बन जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार को गिरा देने की बात कही थी, शाह ने कहा ‘‘हमने सरकार गिराने की बात नहीं कही थी, हमने कहा था कि जनादेश को देखकर सरकार खुद गिर जाएगी।’’ गुजरात में अडाणी समूह को एक रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन दिये जाने के आरोपों के बारे में सवाल होने पर उन्होंने सीधा उत्तर टालते हुए कहा कि सु्प्रीम कोर्ट ने गुजरात में उद्योगों को जमीन देने की नीति को सबसे अच्छा बताया है और कहा है कि सबको इसी नीति को मानना चाहिये।



गलतबयानी के लिए गिलानी माफी मांगें: रविशंकर

 नयी दिल्ली 19 अप्रैल 2014 भाजपा ने आज इन दावों से इंकार किया कि उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे का हल करने में सहयोग के लिए अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के पास अपने प्रतिनिधि भेजे थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने गिलानी के दावे को ‘‘बेबुनियाद और शरारतपूर्ण’’ बताते हुए उनसे ऐसा ‘‘झूठा प्रचार’’ करने के लिए माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि मीडिया के एक वर्ग में गिलानी के उक्त ‘‘भ्रामक दावे’’ संबंधी खबर प्रकाशित, प्रसारित हुई है कि कश्मीर मुद्दे को लेकर मोदी के दो कथित प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की थी।
प्रसाद ने कहा, ‘‘भाजपा यह स्पष्ट करना चाहती है कि यह दावा पूरी तरह बेबुनियाद, निराधार, शरारतपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण होने के साथ भाजपा के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त है। हम बहुत प्रमुखता, बहुत स्पष्टता और पूरी जिम्मेदारी से यह साफ करना चाहते हैं कि मोदी का कोई भी प्रतिनिधि कभी भी गिलानी से नहीं मिला है।’’ कश्मीर के अलगाववादी नेता गिलानी ने शुक्रवार को दावा किया था कि 22 मार्च को जब इलाज के सिलसिले में वह दिल्ली आए थे तो मोदी के दो प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात का समय मांगा था। उन्होंने यह दावा भी किया कि मोदी की आरएसएस पृष्ठभूमि को देखते हुए उन्होंने इस पेशकश को ठुकरा दिया था।


राहुल के विचार ‘गुब्बारे, टॉफी’ तक सीमित: रमन

 नयी दिल्ली 19 अप्रैल 2014 छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दृष्टिकोण ‘बैलून और टॉफियों’ तक ही सीमित है और राजनीति में उनकी एकमात्र यूएसपी ‘गांधी परिवार से जुड़ा होना’ है। चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। 61 वर्षीय सिंह ने कहा कि गांधी राजनीति में ‘काफी अपरिपक्व’ हैं। राहुल की अगुवाई में जहां पार्टी ने विधानसभा चुनावों में प्रचार किया था वहां पर कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में हालिया विधानसभा चुनावों में (राहुल की) नाकामी ने साबित कर दिया है कि वह राजनीति के लिहाज से काफी अपरिपक्व हैं।’’
सिंह ने एक ई-मेल साक्षात्कार में कहा, ‘‘उनकी एकमात्र यूएसपी उनका गांधी परिवार से होना है।’’ उन्होंने कहा कि राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर भी दिया जाए तो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस दोहरे आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी।


अवसर लेने के लिए युवा जरूर वोट डालें: पॉल

 जालंधर 19 अप्रैल 2014भारत को प्रतिभा संपन्न देश बताते हुए ब्रिटेन के प्रसिद्ध उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने आज यहां युवाओं से कहा कि यहां अवसर की कमी है और अवसर का लाभ उठाने तथा उसकी मांग के लिए युवा मतदान कर अपने लिए खुद सरकार चुनें। जालंधर के एल आर दोआबा प्राइमरी स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे पॉल ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘भारत में जितनी प्रतिभा है उतनी पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। न तो अमेरिका में, न ब्रिटेन में और न ही अन्य यूरोपीय देशों में। हालांकि यहां अवसर की कमी है। अवसर की मांग आपको करना चाहिए।’’
पॉल ने कहा, ‘‘देश में चुनाव का मौसम है। आम चुनाव हो रहे हैं। युवाओं को अवसर का लाभ लेने के लिए तथा अवसर की मांग करने के लिए बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। युवाओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘यह मायने नहीं रखता है कि किसके पक्ष में मतदान करें। किस पार्टी की सरकार बनती है। युवा बस अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते रहें क्योंकि अगर आज अवसर की कमी है तो एक न एक दिन ऐसी सरकार जरूर बनेगी जो आपकी चिंताओं को ध्यान में रखेगी।’’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘‘किसी को भी पैसे के लिए वोट नहीं करना चाहिए। आप सब उसी के पक्ष में मतदान करिये जिसके पक्ष में आप सचमुच मतदान करना चाहते हैं।’’

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...