सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

11 अक्तूबर 2014

  कैलाश और मलाला को नोबेल से UN प्रसन्न
11 अक्तूबर 2014 संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तानी बालिका अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की प्रशंसा की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून और संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों ने कहा है कि यह पुरस्कार बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए बिना थके काम करने वाले इन दो लोगों को एक सम्मान देता है। सत्यार्थी और यूसुफजई को मुबारकबाद देते हुए बान ने कहा कि ये दोनों लोग बच्चों के लिए दुनिया के सबसे बड़े चैंपियन हैं और ‘इस सुयोग्य पहचान’ के साथ आज के असली विजेता दुनिया के बच्चे हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त जीद राड अल हुसैन ने जेनेवा में कहा कि दो प्रमुख मानवाधिकार रक्षकों को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने से दुनिया भर के उन लोगों के प्रति समर्थन और मान्यता का एक महत्वपूर्ण संदेश जाता है, जो बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूसुफजई और सत्यार्थी दोनों ने भारी मुश्किलों का सामना करने में अदभुत साहस का परिचय दिया है।


प्रधानमंत्री ने नानाजी देशमुख, जेपी को दी श्रद्धांजलि

 दिल्ली 11 अक्तूबर 2014 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय जनसंघ के नेता नानाजी देशमुख तथा लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके कार्य लोगों के लिए प्ररेणा का स्रोत बने हुए हैं। प्रधानमंत्री ने देशमुख की 98वीं जयंती पर कहा, "नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनके संगठनात्मक कौशल और समाज सेवा के उनके प्रयास हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।’’
उन्होंने यह भी कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण एक सच्चे राष्ट्रवादी थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगा दिया। उनकी 112वीं जयंती पर प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। ‘‘संपूर्ण क्रांति’’ के जेपी के आह्वान ने पूरे देश को आंदोलित कर दिया था और भारत के लोकतांत्रिक ताने बाने को सुरक्षित रखने में उन्होंने ऐतिहासिक भूमिका अदा की।’’

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...