सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शहर से गांवों तक फैला नशे का कारोबार



राधेश्याम शास्त्री, तहसील प्रभारी, तमकुहीराज (कुशीनगर):       पुलिस की उदासीनता के चलते ग्रामीण अंचलों से शहर क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री चरम सीमा पर है। इसके सेवन से क्षेत्र का युवा वर्ग पथ भ्रष्ट तथा‌ स्मैक का लती होता जा रहा है।इस लत के कारण युवा पीढ़ी हर संगीन से संगीन अपराधकरने पर मजबूर  है। दूर-दराज‌ के गांवों तक नशीले पदार्थों के पहुंचने से इलाके‌‌ के बुद्धिजीवियों में पुलिस की खाऊ-कमाऊ‌ नीति के प्रति आक्रोश व्याप्त है।आपको बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्र व शहर के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का‌ गढ़ बनता जा रहा है। इस नशीले पन के कारण हर युवा पीढ़ी इस कदर नशे की लती बनती जा रही है जिसका खामियाजा परिजनों को भुगतना पड़ रहे है ,वे चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे । इस काले धंधे में  लिप्त लोगों ने युवा पीढ़ी को  मादक पदार्थों का लती बनाकर मुंहमांगे दामों में नशीला पदार्थ बेचकर अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं। काले धंधे में  लिप्त लोगों पर पुलिस कोई ठोस कदम उठाने से बच रही है | जिसके कारण  इलाके के बुद्धिजीवियों में दिन प्रति-दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताते चलें कि कुशीनगर जनपद के  तमकुही राज क्षेत्र के अन्तर्गत थाना-बिशुनपुरा,सेवरही व तरयासुजान क्षेत्र‌ में इस प्रकार का कारोबार वर्षो से हो  रहे हैं। इससे विशुनपुरा थाना क्षेत्र अति प्रभावित हैं। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दुदही बाजार के रेलबे स्टेशन रोड, पंजाब ‌ नैशनल बैंक रोड, चांदनी चौक दुदही बाजार से उत्तरी रोड, आदर्श एंग्लो इन्टर मीडिएट कालेज दुदही पश्चिम चौराहा से उत्तर बड़हरा बुजुर्ग जाने वाली रोड, चांदनी चौक दुदही बाजार से उत्तर गांधी चौक खांखड़टोला होते हुए टैक्सी  स्टैंड, दुदही गिदहवा चौराहा से बड़ी गंडक नहर, खरसाल से होते  हुए जमुआन जाने वाली रोड पर नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले  से हो रही है। यही‌ नहीं गोडरिया(मठिया चौराहा) से नौगांवा घाट जाने् वाली सड़कों के किनारे गुमटी लगा कर नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। यही नहीं ग़ोडरिया बाजार चौराहा पर भी स्वच्छंद रुप से नशे की दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूत्रों के अनुसार ग्रामपंचायत-जंगलविशुनपुरा के टोला गोसाईं पट्टी बाजार व चौराहा, बैकुंठपुर कोठी,कोकिल पट्टी, नरहवां अचरज दूबे बाजार, चाप रेलवे स्टेशन रोड। ग्रामपंचायत-लालाछपरा(दुबौलीबाजार)।,ठाढींभार चौराहा, शाहपुर उचकीपटटी चौराहा,गौरीश्रीराम चौराहा, तथा दुदही ्विकास खंड चौराहे पर  बेखौफ होकर नशे का कारोबार  पुलिस संरक्षण‌ में हो रहा है। मादक पदार्थों का धंधा अपना पाव पसार चुका है। यदि पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इस ओर तत्काल ध्यान देकर जांच पड़ताल कराकर विधिक कार्यवाही नहीं करता‌ है तो ‌ कोरोना महामारी  जैसा ‌पूरा थाना क्षेत्र प्रभावित होकर काल के गाल में समा जायेगा जिसे  रोक पाना मुश्किल हो जाएगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...