श्रेय आर्या : तमिलनाडु के प्रमुख शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरई में रविवार से 4 दिनों के संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है। इसी के कारण वहां पर अराजक दृश्य भी देखने को मिले। लोग रविवार को 6 बजे से शुरू होने वाले चार दिवसीय संपूर्ण लाकडाउन से पहले आवश्यक वस्तुओं की दुकान पर इकट्ठा हो गए। सभी ने सामाजिक दूरी का पालन नही किया एवं नियमों को ताक पर रख दिया। अब तक राज्य में 1821 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें मृतकों की संख्या 23 हो गई है, ऐसे में ये दृश्य दिल दहला देने वाले हैं। ऐसे हालातों को देखते हुए चेन्नई मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और चेन्नई कॉरपोरेशन ने लोगों में फैली भ्रम की स्थिति को तोड़ने के लिए सामने आकर कई जरूरी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण लॉक डाउन के दौरान फलों एवं सब्जियों की दुकानें खुली रहेंगी । सबसे ज्यादा ख़राब हालात थोक बाजार की ओर जाने वाली सड़कों का दिखा जहां पर कुछ घंटों के भीतर 50,000 लोग इकट्ठा हो गए। कोयंबटूर वेजिटेबल होलसेल एसोसिएशन की तरफ से कहा गया कि शनिवार की बिक्री सामान्य से 40% अधिक रही। मादीपक्कम के एक निवासी विजय कुमार ने 15 पाउच दूध खरीदा, हालांकि सरकार ने कहा है कि आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा। ऐसे में यह प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह सारी सूचनाओं को स्पष्ट रूप से लोगों तक पहुंचाएं।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...
