सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विराट कर सकते है सचिन को भी पार ऐसी क्षमता है उनमे : ब्रेट ली


मुस्कान गुप्ता : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज  गेंदबाज ब्रेट ली ने  कहा की विराट में अपार क्षमता है वो सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं परन्तु  मास्टरब्लास्टर के रिकॉर्ड को तोडना आसान नहीं होगा क्योंकि कि  विराट सचिन को अपना भगवान् मानते है तो भगवान् से बेहतर होने में  तो समय लगेगा । अभी तक के क्रिकेट सफर में  विराट ने अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे भी करते रहेंगे ऐसा उम्मीद है  । तेंदुलकर ने ४९ एकदिवसीय और ५१ टेस्ट शतक बनाये है । वे १०० अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी है वही कोहली ने अपने करियर ने अब तक ४४ एकदिवसीय शतक और २७ टेस्ट शतक बनाये है । तेंदुलकर की बराबरी करने के लिए उन्हें अब और २९ शतक बनाने होंगे । ऐसे में  यह देखना होगा की वह अपना प्रदर्शन किस तरह से जारी रखते है । ली ने तीन कारणों  द्वारा यह बताया की वह कैसे सचिन की बराबरी कर सकते है, पहले की विराट निश्चित रूप से बल्लेबाज के तौर पर प्रतिभाशाली है । दूसरा कारण उनकी फिटनेस है वह ३० साल  की उम्र में  भी फिट है। तीसरा कारण यह है की अपने लक्ष्य को पाने लिए  मानसिक ताकत है । उ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...