डॉली गर्ग : राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की नेता शालिनी ठाकरे ने सीएम उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र में करोना मरीजों के शवों को उचित सम्मान मिलने के लिए पत्र लिखा है क्योंकि गुरूवार को मुंबई के कूपर अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद उनका शव 10-12 घंटे अस्पताल के बेड पर ही पड़ा रहा। शव की तस्वीरें वायरल होने के बाद करोना पॉजिटिव मृतकों के शव को सम्मान देने की बातें होने लगी। कई अस्पतालों में करोना के डर से मरीजों को तथा उ एडमिट तक नहीं किया जा रहा है इलाज करना की बात है। शालिनी ठाकरे ने कि डर की वजह से जो अस्पताल लोगों को एडमिट या उनका इलाज़ नहीं कर रहे है उन पर कड़ी करवाई की जाए। किसी भी मरीज़ की अगर मौत होती है तो उसके करोना टेस्ट जल्द से जल्द करा कर उसके शव को अंतिम विधि के लिए रिश्तेदारों को सौंपा जाए। अगर किसी करोना मरीज़ की मौत होती है तो उसके शव को तुरंत पैक करने के लिए अस्पतालों में सामग्री उपलब्ध हो। राज्य सरकार और बीएमसी के अस्पतालों में सफाई कर्मचारी की अगर कमी है तो उनकी जल्द से जल्द भर्ती कराई जाये |
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...