मुस्कान गुप्ता : पंजाब के मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह ने डिप्टी कमिशनरो के अधीन काम कर रहे जिला उद्योग केन्द्रो की सभी इकाइओ को दोबारा खोलने के लिए १२ घंटे के अंदर जरुरी मंज़ूरी और कर्फ्यू पास मुहैया करवाने के आदेश दिए है । कप्तान ने उद्योगों को भरोसा भी दिया है कि वह प्रधानमत्री द्वारा सोमवार को बुलाई गई सभी मुख्यमंत्रियों कि वीडियो कांफ्रेंस के दौरान इन मुद्दों को उठाएंगे । बीते शुक्रवार को औद्योगिक घरानो के तक़रीबन १०० दिगज्जो और विदेशी राजदूतों के वेबिनार मे मुखयमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही केंद्र सरकार को इस मुश्किल समय मे उद्योगों कि सहायता के लिए ठोस हल ढूढ़ने कि विनती की है |
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...