सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गिलोय कैसे हैं स्वास्थ्य के लिए अमृत !


तनु शर्मा :   संक्रमण का डर बना हुआ है वायरस से होने वाले संक्रमण से लड़ने के लिए जरूरी होता है कि शरीर की इम्युनिटी बनी रहे I आयुर्वेद में गिलोय एक बहुत महत्वपूर्ण औषधि है I गिलोय कई बीमारियों को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है I गिलोय के कई फायदे हैं , डायबिटीज के लिए फायदेमंद माना जाता है I गिलोय पाचन के लिए भी असरदार है , यह पीलिया, डायरिया तथा कैंसर जैसे रोगों के लिए भी मददगार साबित हुआ है I गिलोय के जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है I गिलोय के कुछ फायदे निम्नलिखित प्रकार से हैं :-
1. इस औषधि का सेवन करने से डायरिया में भी मदद मिल सकती है I डायरिया खासकर गर्मियों में लोगों को ज्यादा अपना
शिकार बनाता है I इस बीमारी में शरीर से बहुत ज्यादा मात्रा में पानी भी निकल जाता है I मरीज को बार-बार दस्त और उल्टी
शुरू हो जाते हैं और वह बहुत कमजोर महसूस करने लगता है I जबकि गिलोय की पत्तियों से तैयार किया गया जूस डायरिया में
काफी मदद कर सकता है I
2.पीलिया के मरीजों के लिए गिलोय लेना बहुत ही फायदेमंद है I कुछ लोग इसे चूर्ण के रूप में लेते हैं तो कुछ इसकी पत्त‍ियों
को पानी में उबालकर पीते हैं I अगर आप चाहें तो गिलोय की पत्त‍ियों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर भी ले सकते है
Iइससे पीलिया में फायदा होता है और मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है I
3.गिलोय का सेवन करने वाले लोगों में बुखार आने की समस्या का खतरा कई गुना तक कम हो सकता है I इसके लिए गिलोय
की पत्तियों को पीसकर इसकी छोटी-छोटी गोली बना लें और मरीज को सुबह-शाम इसे खाने के लिए दें I
4.गिलोय का उपयोग चेहरे के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके फलों को पीसकर शहद और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर
लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से मुंहासे, फोड़े-फुसियां और झाइयां ठीक हो जाती
हैं। ये चेहरे में चमक भी लाता है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...