सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विज्ञप्ति जारी कर छात्रों से छात्रावास खाली करने का दिया निर्देश


तेजस्विता उपाध्याय,:    लॉकडाउन में कई प्रवासी मजदूर और घर से दूर पढ़ाई कर रहे छात्र जहां तहां फंसे है। प्रदेशवासियों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा सीएम आदित्यनाथ योगी ने लिया है। इससे प्रयागराज में भी फंसे छात्र और छात्राओं के चेहरे खिल उठे हैं। इस निर्णय के बाद प्रयागराज की सुनसान सड़कों पर सोमवार की रात से आवाजाही बढ़ गई है। सड़कों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ नजर आने लगी है।इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भी विज्ञप्ति जारी कर छात्रों से छात्रावास खाली करने को कह दिया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अपने छात्रावास में ठहरे हुए छात्रों से निवेदन किया है की वह जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था अनुसार शीघ्रातीशीघ्र अपने अपने गृह-जनपद प्रस्थान करें। विश्वविद्यालय के प्रशासन ने यह फ़ैसला छात्रहित में लिया है। क्योंकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए शिक्षण संस्थान बंद है और आगे भी बंद रहने की संभावना है जिसके कारण छात्रों का अपने घर चले जाना ही उपर्युक्त निर्णय होगा। आपको बता दें कि शहर में कुल 20 हज़ार छात्र छात्राएं फंसे है और सरकार द्वारा उनकों बसों से गंतव्‍य तक भेजा जा रहा है।छात्रों को पहुंचाने के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए हर जनपद के लिए अलग मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैैं। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सीडीओ, तीन एडीएम, सीआरओ को भी लगाया गया है। सरकार के द्वारा काम पर लगे इन बसों से अपने घर जा सकेंगे, जो शहर में फंसे हैैं। सरकार ने कोटा की तरह ही प्रयागराज में पढ़ाई कर रहे 10 हजार छात्र-छात्राओं को उनके गृह जनपदों में पहुंचाने का निर्णय लिया है। सीएम के निर्देश पर प्रयागराज प्रशासन ने इसकी व्यवस्था की है। सोमवार की रात से विभिन्न जिलों के लिए बसों से छात्रों को भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मानकों के पालन के लिए सीएम ने हर जिले में 15 से 25 हजार क्षमता वाले क्वारंटाइन सेंटर बनाने का निर्देश दिया है। दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर और छात्र नीचे दिये गए नंबर पर संपर्क कर लाभ उठा सकतें हैं।
इन नंबरों पर करें संपर्क
0532-2641577
0532-2641578
7458825340

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...