मुस्कान गुप्ता : इस कोरोना महामारी के कारण सचिन जैसे महारथी घर मे ही हैं लेकिन सोशल मीडिया द्वारा आम लोगों से लेकर अभिनेताओं ने हैशटैग हैप्पी बर्थडे सचिन का ट्विटर पर वीरवार को ट्रेंड कर दिए । महारथी सचिन अब ४७ साल के हो गए है । अभी तक हैशटैग हैप्पी बडे सचिन के ट्विटर पर लाखो की संख्या मे ट्वीट हो चुके है । बरहाल सचिन के साथ खेले चुके टीम के पूर्व और वर्तमान दिगज्जो ने अपनी तरह से सचिन को जन्मदिन की बधाई दी | भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर सचिन के तस्वीर पोस्ट करते हुए उनको जन्मदिन की बधाई दी ।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...