धैर्या बत्रा, : भूमि पेडनेकर ने लॉकडाउन के दौरान इमोशनल इटिंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पोषण संबंधी टिप्स बतायें हैं। इस बारे में भूमि ने कहा, मैंने हमेशा एक संतुलित जीवनशैली को अपनाने का प्रयास किया है, साथ ही इस बात पर विश्वास करती हूं कि जो भी हम खाते हैं उसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और फिटनेस पर पड़ता है। यह लॉकडाउन हम सभी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इसकी वजह से हमारी दिनचर्या और मौजूदा हालात बदल गए हैं। उन्होंने इन्स्टाग्राम पर घर में उगी कुछ सब्ज़ियों की फ़ोटो को शेयर करते हुए यह भी कहा कि हम जो भी खाते हैं, वह ज्यादातर इस बात पर निर्भर करता है कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं। ये आपस में जुड़ा हुआ है और यह ज्यादातर भावना पर आधारित है।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...
