श्रेय आर्या: तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या अब बढ़कर 2058 हो गई है। राज्य द्वारा दी गई रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि 12 साल से कम उम्र के 121 बच्चों को पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल 2058 पॉजिटिव मामलों में से 1392 पुरुष तथा 666 महिला रोगी है। चेन्नई में पिछले 24 घंटे में 103 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि शहर के कुल आंकड़े को 673 तक पहुंचाते हैं। 28 अप्रैल तक तमिलनाडु राज्य में 1128 कोरोना के रोगी सामने आए थे इनमें से 27 को पिछले 24 घंटों में ही छुट्टी दे दी गई। राज्य सरकार द्वारा मामले की गंभीरता के आधार पर जिलों को कई क्षेत्रों में बांटा गया है दुर्भाग्य से राज्य में केवल ही एक जिला है कृष्णागिरी जो कि हरे क्षेत्र में आता है जहां पर पिछले 28 दिनों में कोई भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार नारंगी क्षेत्र में 15 से कम सक्रिय मामले सामने आए हैं जो कि फिलहाल 7 जिलों में लागू है, और शेष 29 जिले लाल क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं क्योंकि इन जिलों में 15 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक एक लाख से भी ज्यादा नमूने लिए जा चुके हैं तथा उन्हें परीक्षण के लिए भेजा जा चुका है। परीक्षण पूरे तमिलनाडु में 30 सरकारी एवं 111 निजी प्रयोगशालाओं के माध्यम से किया जा रहा है। 2058 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव हैं वहीं 97,908 नमूनों का परीक्षण उपरांत नेगेटिव आये हैं अब तक किया जा चुका है जो कि नकारात्मक आए।