सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीसरी पास की लिखी कविताएँ बन चुकी हैं अब विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम


तेजस्विता उपाध्यया,:   वर्ष 1950 में ओडिशा के बारगढ़ के गरीब घर में हलधर नाग का जन्म हुआ था। बचपन में ही पिता का साया सर से उठ गया जिसके बाद मजबूरन उन्हें अपनी पढ़ाई तीसरी कक्षा में ही छोडनी पड़ी। हलधर नाग के बारें मे किसी ने कभी सोचा न था की इस दूसरी पास लड़के का लिखा काव्य विश्वविद्यालय का पाट्यक्रम होगा।  कवि हलधर नाग की कोसली भाषा की कविता पाँच विद्वानों के पीएचडी अनुसंधान का विषय है। इसके अलावा, संभलपुर विश्वविद्यालय इनके सभी लेखन कार्य को हलधर ग्रंथाबली -2 नामक एक पुस्तक के रूप में अपने पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर चुकी है। नाग जी ने अपनी पहली कविता लिखी और जो एक अख़बार मे प्रकाशित हुई फिर उन्होनें 4 और कविताएं उस अखबार में दी और सभी प्रकाशित हुई, उनकी कविताएं लोगों को बहुत पसंद आयी और फिर वो कविताएं लिखने के इस क्रम को जारी रखा और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, उनके द्वारा लिखी हुई सारी कवितायेँ और 20 महाकाव्य उनको कंठस्थ याद हैँ, ये भी उनकी एक अनोखी कला है. पिता के मृत्यु के बाद घर पर तंगहाली थी जिसके कारण पेट भरने के लिए उन्होनें मिठाई की दुकान पर बरतन धुलने का काम किया फिर एक स्कूल मे काम करने लगे, इसके बाद इन्होने स्टेशनरी खोली ताकि गाँव के बच्चों को पढ़ने की सहूलियत मिल सके, और खुद भी पढ़ते रहे क्यूंकि उनको पढ़ने का बहुत शौक है। 2016 मे उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पदमश्री का सम्मान दिया गया। वो आज भी जगह जगह जाकर अपना काव्यपाठ करते हैं और श्रोताओं की सरहना पाते हैं।  वो हर किसी के लिये प्रेरणास्रोत हैँ, उनकी काबलियत और अनुभव के आगे सारी डिग्री कम हैँ, सोचिये की इस आदमी का क्या ओहदा है की तीसरी कक्षा पास होने पर भी लोग उनपर  पीएचडी कर रहे हैँ। कवि हलधर कहतें हैं कि "वैसे तो हर कोई कवि है पर कुछ लोगों के पास ही उनको आकार देने की कला होती है"

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...