श्रेय आर्या : इस वक्त वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है, संक्रमितों का आंकड़ा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। रूस में भी संक्रमण बढ़ने की रफ्तार बहुत तेज हो गई है पिछले चौबीस घंटों के के दौरान वहां पर 6000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87,147 हो गई है जबकि चीन में अब तक 82,830 मामले दर्ज किए गए हैं। रूस में अब तक कुल 794 मौतें दर्ज की गई है हालांकि ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है, अब तक कुल 7346 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। विश्व में संक्रमित होने वालों की संख्या 38,000 से भी ज्यादा हो चुकी है। सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कुल 30 लाख 25 हजार लोग इस वक्त संक्रमित हैं तथा 2,09,000 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। गौरतलब है कि सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले अमेरिका में दर्ज किये गए हैं। जहां पर यह संख्या 9,93,852 है साथ ही साथ अब तक 56,000 से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है।
● रूसी सेना पर कोरोना का कहर
रूस की सेना में मार्च तक कुल 874 सैनिकों को कोरोना संक्रमित पाया है यह जानकारी रूस के सुरक्षा मंत्रालय द्वारा साझा की गई है। इनमें से लगभग 350 सैनिकों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। जबकि अन्य का चिकित्सालय में इलाज़ किया जा रहा है। चार व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनमें से एक वेंटिलेटर पर है। अधिकांश क्षेत्रों में मार्च के अंत सप्ताह से लाकडाउन जारी है केवल आवश्यक व्यवस्थाएं ही जैसे : किराना की दुकान, बैंकों वं चिकित्सा सुविधाओं का ही संचालन हो रहा है। इस महीने भी शुरुआत से ही रूस के राष्ट्रपति ने बढ़ते संक्रमण के कारण द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी के 1945 हार की याद में की जाने वाली सैन्य परेड को को स्थगित कर दिया है।
