हिमांशु सिंह :-बिहार में शनिवार सुबह कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। ये दोनों मरीज बक्सर जिले के हैं। इस तरह बक्सर जिले में कुल पॉजिटिव 22 केस हो गए। वहीं बिहार में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 225 हो गई। बक्सर में जो दो नए केस आज मिले हैं वो दोनों पुरुष हैं और पहले से कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गए थे। बिहार में शुक्रवार रात तक कोरोना के रिकॉर्ड 53 नए मरीजों की पहचान हुई। 53 नए पॉजिटिव केस में मुंगेर के 31, नालंदा के तीन, बक्सर के नया भोजपुर इलाके के 14, औरंगाबाद और पटना के दो-दो, सारण, बांका और मधेपुरा के एक-एक मरीज शामिल हैं। पटना में पटेल नगर निवासी 44 वर्षीय बैंककर्मी और मसौढ़ी के लहसुना निवासी 50 वर्षीया महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बैंककर्मी डाकबंगला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में करेंसी चेस्ट का प्रभारी है। राज्य में कोरोना से अब तक 21 जिले प्रभावित हो चुके हैं जबकि 45 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उनकी केस हिस्ट्री के दायरे में आने वाले सभी व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। राज्य की छह जांच लैब में इनकी जांच कराई जा रही है।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...