सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25 फरवरी 2014

मेरा आशय सोशल मीडिया से थाः सुशील शिंदे  


शोलापुर 25 फरवरी 2014 इलेक्ट्रानिक मीडिया को ‘कुचलने’ की धमकी पर उठे विवाद के बाद गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि वह सोशल मीडिया के बारे में बोल रहे थे और उनका आशय पत्रकारिता से नहीं था। शिंदे ने कहा, ''मेरा आशय सोशल मीडिया और पूर्वोत्तर के छात्रों के खिलाफ हैदराबाद और कर्नाटक में हिंसा के प्रति था। मेरी टिप्पणी पत्रकारिता के बारे में नहीं थी।’’ शिंदे ने रविार की शाम को इलेक्ट्रानिक मीडिया को कुचलने की घमकी देते हुए इसके एक वर्ग पर अनावश्यक तौर पर कांग्रेस के बारे में दुष्प्रचार करके उकसाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता शिंदे ने यह बात महाराष्ट्र के शोलापुर जिले में युवा कांग्रेस के एक समारोह के दौरान कही। शोलापुर से सांसद शिंदे ने आरोप लगाया कि पिछले चार महीने से इलेक्ट्रानिक मीडिया का एक वर्ग उनके और उनकी पार्टी के बारे में खबरों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहा है और चेतावनी दी कि अगर इस तरह की रिपोर्टिंग तत्काल नहीं बंद हुई तब उसे कुचल दिया जायेगा।शिंदे ने कहा था, ''इलेक्ट्रानिक मीडिया में जो कुछ चल रहा है, उससे मैं काफी हद तक वाकिफ हूं। पिछले चार महीने में मीडिया की ओर से हमें (कांग्रेस) उकसाने का प्रयास किया गया है। अगर यह नहीं रूका तक हम इलेक्ट्रानिक मीडिया में ऐसे तत्वों को कुचल देंगे जो गलत तरह के दुष्प्रचार में लगे हैं।’’ उन्होंने कहा, ''मेरे पास खुफिया विभाग है। मैं जानता हूं कि कौन ऐसे कार्य कर रहा है। मैं जानता हूं कि क्या हो रहा है। कुछ ताकतें इसके पीछे हैं।’’गौरतलब है कि शिंदे की टिप्पणी ऐसे समय में समने आई है जब कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया पर चुनाव सर्वेक्षण में आगामी लोकसभा के संदर्भ में कांग्रेस को खराब प्रदर्शन करते दिखाया गया है। शिंदे ने मीडिया से सकारात्मक खबरों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

मोदी के पक्ष में हवा से दल आकर्षितः जेटली

 नई दिल्ली :25 फरवरी 2014 चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भाजपा को अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे बताए जाने से उत्साहित पार्टी ने खुद को अगले सत्तारुढ़ गठबंधन की धुरी बताया और कहा कि नरेन्द्र मोदी के पक्ष में हवा किसी भी सहयोगी को आकर्षित कर सकती है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि भाजपा की अंतिम सूची चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के आंकड़ों से कहीं अधिक होगी।उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा की अगुवाई वाला राजग अपने दम पर बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सकता है। उन्होंने एक बयान में कहा, ''मोदी की रैलियों में ये विशाल जन सैलाब स्पष्ट संकेत है कि अग्रिम पंक्ति में खड़ी पार्टी का अंतिम आंकड़ा चुनाव सर्वेक्षणों से कहीं अधिक होगा। यदि मोदी की रेटिंग 50 फीसदी है तो निश्चित रूप से हर राज्य में इसका प्रभाव है।''  

वियतनाम परमाणु संधि को ओबामा ने दी सहमति

 वाशिंगटन :25 फरवरी 2014 अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वियतनाम के साथ एक असैन्य परमाणु समझौते को मंजूरी दे दी है जिसकी मदद से वाशिंगटन के साथ युद्धरत रह चुके वियतनाम को अमेरिकी रिएक्टर बेचे जा सकेंगे। राष्ट्रपति के इस कदम से कांग्रेस में एक 90 दिवसीय समीक्षा प्रक्रिया की औपचारिक शुरूआत हो गई है। इस समझौते के विरोध में कोई विधेयक न आने की स्थिति में यह लागू हो जाएगा।अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस समझौते के तहत वियतनाम ने परमाणु हथियारों में इस्तेमाल की जाने वाली रेडियोधर्मी सामग्री न बनाने का वादा किया है। इसके साथ ही उसने अमेरिकी परमाणु अप्रसार मानकों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन मानकों को व्हाइट हाउस दुनिया के सबसे कड़े मानक मानता है। ऊर्जा मंत्रालय को जारी किए गए एक ज्ञापन में ओबामा ने कहा, ‘‘मैंने निश्चय किया है कि इस समझौते को आगे बढ़ाया जाएगा और सामान्य रक्षा व सुरक्षा को बेवजह के खतरे में नहीं डाला जाएगा।’’ इसके एवज में वियतनाम परमाणु हथियार बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम माने जाने वाली ‘यूरेनियम संवर्धन’ प्रक्रिया बंद कर देगा।

लालू को झटका, 22 में से 13 विधायक अलग हुए

 पटना : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को आज तब बड़ा झटका लगा जब उनकी पार्टी में टूट हो गयी और उनके 13 विधायकों ने बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार को समर्थन की बात कही।राजद के 22 विधायकों में से 13 ने विधायक सम्राट चौधरी के आवास पर बैठक की और नीतीश कुमार सरकार को समर्थन देने के संबंध में विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखा। जिस पर स्पीकर ने उन्हें अलग बैठने की मंजूरी प्रदान कर दी। इन विधायकों का कहना है कि अलग गुट बनाने का निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि राजद कांग्रेस की बी टीम बनती जा रही थी।राजद विधायकों के इस कदम पर जदयू ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि जिन लोगों को लग रहा है कि भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के रथ को रोकने में जदयू ही सक्षम है वह पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अल्पसंख्यक समुदाय के विधायक राजद में घुटन महसूस कर रहे थे इसलिए वहां से हटे।खुद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा है कि मीडिया में जो खबर चलायी जा रही है उसमें पूरी तरह सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में कुछ खबर मिली है और मैं इसका पता लगा रहा हूं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...