सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

16 फरवरी 2014

केजरीवाल ने विदेशी फंडिंग पर ब्यौरा नहीं दिया: सुशील कुमार शिंदे

सोलापुर  16 फरवरी 2014 :केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज आरोप लगाए कि आप को मिले विदेशी चंदे पर बार-बार सूचना मांगे जाने के बावजूद पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल इस पर चुप हैं। अपने गृह नगर में संवाददाताओं से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि केजरीवाल ने अभी तक केंद्रीय गृह मंत्रालय से विदेशी चंदे का ब्यौरा साझा नहीं किया है। शिंदे ने कहा, ‘‘हमने केजरीवाल को अभी तक तीन रिमाइंडर भेजकर उनकी पार्टी को मिलने वाले विदेशी चंदे का ब्यौरा मांगा है लेकिन अभी तक उन्होंने जवाब नहीं दिया है।’’


1984 के दंगे देश और कांग्रेस पर धब्बाः रमेश

 नई दिल्ली 16 फरवरी 2014 :केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने 1984 के सिख विरोधी दंगे को देश और कांग्रेस पर एक ‘धब्बा’ करार दिया है और सुझाया है कि पीड़ितों के लिए और किये जाने की जरूरत है तथा दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए। उन्होंने 2002 के गोधरा के बाद के दंगे के साथ हिंसा की तुलना करने से इंकार करते हुए कहा कि गुजरात में दंगे नफरत से फैले थे। रमेश ने करण थापर को ‘सीएनएन-आईबीएन’ पर उनके डेविल्स एडवोकेट कार्यक्रम में कहा, ‘‘..1984 का दंगा हम सब पर एक धब्बा है। यह कांग्रेस पर धब्बा है, यह राष्ट्र पर धब्बा है..2002 का दंगा 60 वर्ष की घृणा और दानवीकरण की पैदाइश है।’’
ग्रामीण विकास मंत्री ने यह तब कहा जब उनसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हालिया टीवी साक्षात्कार के बारे में सवाल किया गया जिसमें उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगे और 2002 के गुजरात दंगे पर अपने विचार रखे थे। राहुल ने कहा था कि केंद्र में उस समय की तत्कालीन सरकार ने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगे को रोकने की कोशिश की थी और गुजरात के नरेंद्र मोदी ने 2002 में दंगे के समय ठीक इसके विपरीत किया। रमेश ने कहा कि राहुल ने जो कहा पूरी तरह से सही है। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि मैं यहीं था। प्रधानमंत्री ने शहर में जगह जगह जाकर अपील की थी ..सेना बुलायी गयी..।’’
रमेश ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि राहुल गांधी जो कह रहे थे, उसका मतलब इस बात को खारिज करना था कि 1984 के दंगे नफरत की विचारधारा से पैदा नहीं हुए थे जिस तरह कि 2002 के दंगे हुए थे। हम पंजाब में फिर से चुने गये, हम पंजाब में हार गये, हम पंजाब में जीत गये...सिखों ने हमारे लिए वोट दिया, सिखों ने हमारे खिलाफ मतदान किया।’’ जब मंत्री से पूछा गया कि क्या राहुल को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए खेद जताना चाहिए था तो उन्होंने कहा, ‘‘खेद प्रकट करने के लिए काफी कुछ कहा जा सकता है, 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को मुआवजे के तौर पर न्याय दिलाने के लिए काफी कुछ किया जाना है। दोषियों पर कार्रवाई के लिए भी...।’’ बार बार इसी प्रश्न को पूछे जाने पर रमेश ने कहा, ‘‘मैं उनकी (राहुल की) तरफ से नहीं बोल सकता। मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री माफी मांग चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांग चुकी हैं। श्री गांधी स्वर्ण मंदिर गये थे।’’

                                                                      यह भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार हैः आडवाणी

 नई दिल्ली 16 फरवरी 2014:प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि उनके एक दशक का कार्यकाल समाप्त होने के करीब है और उन्होंने स्वतंत्र भारत की ‘सबसे भ्रष्ट’ सरकार का नेतृत्व किया। आडवाणी ने कहा, ''डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरूआत स्वच्छ निजी छवि के साथ शुरू की। लेकिन जब उनका एक दशक लम्बा कार्यकाल समाप्त होने के करीब है, वह अपने पीछे स्वतंत्र भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार का नेतृत्व करने का रिकार्ड छोड़ जायेंगे।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अपने ताजा ब्लाग में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि उसने संसद को सबसे निचले स्तर तक पहुंचा दिया और इस संदर्भ में लोकसभा में 13 फरवरी को घटी घटना का जिक्र किया जिसमे तेलंगाना के विरोध में सदन में कांग्रेस के एक सदस्य ने कालीमिर्च का स्प्रे कर दिया था। संप्रग पर गठबंधन के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए आडवाणी ने कहा, ''इस दिन अधिकांश सदस्य यह देख तक हतप्रभ थे कि आधे दर्जन मंत्री सदन में प्रधानमंत्री और सोनियाजी की मौजूदगी को नजरंदाज कर रहे थे और अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और हंगामे में शामिल हुए।’’


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...