सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

19 फरवरी 2014

पांच राज्यों की महिला कांग्रेस प्रमुख बदली गयीं

नई दिल्ली 19 फरवरी 2014 कांग्रेस की महिला शाखा में अहम बदलाव करते हुए पार्टी ने पांच नये (महिला) प्रदेश अध्यक्ष, पांच महासचिव और नौ सचिव नियुक्त किए। पार्टी ने महिला कांग्रेस के लिए पांच सदस्यीय एनजीओ समन्वय समिति भी बनायी है। मांडवी चौहान को मध्य प्रदेश के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने अर्चना जायसवाल का स्थान लिया है। अमिता भूषण को बिहार में पार्टी की महिला इकाई की कमान सौंपी गयी है, वह विनिता विजय के स्थान पर नियुक्त हुई हैं। सुमित्रा चौहान हरियाणा में महिला कांग्रेस की अगुवाई करेंगी जबकि अनीता जी रावते छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस का नेतृत्व संभालेंगी। अनीता ने अंबिका मरकाम का स्थान लिया है। क्लोटिडेस डा सुकवा ई ब्रागांका गोवा की महिला कांग्रेस की कमान दी गयी है जो पहले मोनिका डियास के हाथों में थी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में नियुक्त की गयी पांच नयी महासचिव गुजरात में पांच बार विधायक बनी चंद्रिकाबेन चूडासामा, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की महापौर वाणी राव, अरूणाचल प्रदेश की जारजूम एटे, राजस्थान से पूर्व एनएसयूआई प्रमुख मीनाक्षी चंद्रावत हैं और गोवा की पूर्व महिला कांग्रेस प्रमुख डियास हैं।

महिला कांग्रेस में जो आठ सचिव नियुक्त किए हैं, वे पंजाब से पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव परप्रीत बराड़, महाराष्ट्र से चारूलता टोकस, असम से शहनवाज यासमिन हक, उत्तर प्रदेश से प्रतिमा सिंह, आंध्र प्रदेश से नरेला शारदा, दादर एवं नागर हवेली से एंतोनिनेट डि सूजा, तमिलनाडु से ज्योतिमणि ओर दिल्ली से नीतू वर्मा सोइन हैं। पांच सदस्यीय एनजीओ समन्वय समिति में इंदिरा अयंगर (मध्य प्रदेश), जीरा हरि सिंह (कर्नाटक), सोनल मेहता (गुजरात), अनिता करनावर (केरल) और बिमला सरोहा (हरियाणा) हैं। पार्टी ने महिला कांग्रेस की पांच जोनल अध्यक्ष भी नियुक्त की है। वे शोभना खंडेलवाल, अनीता लोधी राजपूत, जमुना झा, नूतन वाजपेयी, तलत अजीज, सुधा सिंह और आरती दीक्षित हैं। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेद्वी द्वारा मंगलवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी।


अकाली दल ने घोषित किए छह उम्मीदवार

चंडीगढ़ 19 फरवरी 2014 शिरोमणि अकाली दल ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पंजाब में अपने छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा और वर्तमान सांसद हरसिमरत कौर क्रमश: संगरूर व बठिंडा लोकसभा सीटों से उम्मीदवार होंगे। शिअद के के चार अन्य उम्मीदवारों में से खदूर साहिब संसदीय क्षेत्र से रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, आनंदपुर साहिब सीट से प्रेम सिंह चंदूमाजरा, जालंधर से पवन टीनू और फतेहगढ़ साहिब से कुलवंत सिंह हैं।

ढींडसा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और संगरूर से पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वे कांग्रेसी प्रत्याशी विजयेंद्र सिंघला से हार गए थे। खडूर साहिब लोकसभा सीट फिलहाल रतन सिंह अजनाला के पास है। उनका नाम कथित रूप से नशीले पदार्थों के मामले में आया था। इस बार पार्टी ने ब्रह्मपुरा को टिकट दिया है। आदमपुर से वर्तमान विधायक टीनू और कुलवंत अन्य की तुलना में नए चेहरे हैं। पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं। सीटों के विभाजन के फार्मूले के अनुसार शिअद यहां से 10 सीटों पर और उसकी सहयोगी भाजपा 3 सीटों पर लड़ेगी।


पाकिस्तान में भगत सिंह की चमक

फैसलाबाद में भगत सिंह का घर और स्कूल संवारा जाएगा. इसके लिए आठ करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है. पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक फैसलाबाद के लोगों को अपनी माटी के बेटे पर गर्व है.
जिला समन्वयक अधिकारी नूरुल अमीन मेंगल योजना की जानकारी देते हुए कहते हैं, "हमने आजादी की लड़ाई के हीरो भगत सिंह के घर और स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए आठ करोड़ रुपये की मंजूरी दी है." काम इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद फैसलाबाद म्यूजियम और नेशनल लाइब्रेरी से भगत सिंह का सामान लाकर घर और स्कूल में रखा जाएगा.भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को फैसलाबाद जिले के बंगा गांव में हुआ. उनकी शुरुआती शिक्षा गांव के ही स्कूल में हुई. लेकिन अब गांव की हालत खस्ता है. अमीन मेंगल कहते हैं, "इस रकम से भगत सिंह के गांव का भी विकास किया जाएगा, वहां अभी पीने का पानी नहीं मिलता और ड्रेनेज सिस्टम भी खराब है."जिला समन्वयक अधिकारी के मुताबिक इस योजना से लोग खुश हैं, "फैसलाबाद के लोग इस बात पर गर्व महसूस करते हैं कि भगत सिंह उनकी मिट्टी के बेटे थे."सरकार की कोशिश है कि भगत सिंह के गांव को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए. उम्मीद है कि लाहौर से 150 किलोमीटर दूर बंगा गांव में भविष्य में भारतीय पर्यटक आना चाहेंगे. अमीन मेंगल कहते हैं, "सिंह का गांव ननकाना साहिब से सिर्फ 35 किलोमीटर दूर है. यह सिख पर्यटकों के लिए एक और आकर्षण हो सकता है."बंगा गांव की आबादी 5,000 है. यहीं भगत सिंह के पुरखों का दोमंजिला मकान है. फिलहाल मकान मालिक एडवोकेट इकबाल विर्क हैं. अमीन मेंगल के मुताबिक जिला प्रशासन एडवोकेट विर्क से मकान खरीदने की कोशिश करेगा.कभी भारत का हिस्सा रहे पाकिस्तान से भगत सिंह का गहरा वास्ता रहा है. 23 मार्च 1931 को उन्हें फांसी भी अपने ही इलाके में दी गई. ब्रिटिश हूकूमत ने उन्हें लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी दी थी.अक्टूबर 2012 में पाकिस्तान ने फव्वारा चौक का नाम बदलकर भगत सिंह चौक करने का फैसला किया, हालांकि बाद में कुछ आपत्तियों की वजह से प्रशासन ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया. (पीटीआई)


                                                                                 राजीव गांधी के हत्यारों को उम्र कैद

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है. सरकार दोषियों की दया याचिका पर 11 साल तक कोई फैसला न कर सकी, जिसके बाद कोर्ट ने सजा को बदल दिया.

चीफ जस्टिस पी सदाशिवम ने सरकार के इस नजरिए को खारिज कर दिया कि अपराधी दया के लायक नहीं थे. सरकार की ओर से दलील देते हुए अटॉर्नी जनरल गुलाम वाहनवती ने कहा कि अपराधियों की दया याचिका में 'एक भी शब्द पश्चाताप' का नहीं दिखा. अदालत ने देरी के लिए दी गई इस सरकारी दलील को खारिज कर दिया.
इससे पहले भी सर्वोच्च न्यायालय ने 15 दोषियों की मौत की सजा कम करते हुए कहा, फांसी देने में अत्यधिक और अस्पष्ट ढंग से देर होना सजा कम करने का कारण है. 15 में से तीन लिट्टे के सदस्य और राजीव गांधी की हत्या के षडयंत्र में शामिल होने के दोषी हैं.
मुरुगन, संथन और पेरारिवलन श्रीलंका के विद्रोही गुट लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम (लिट्टे) से जुड़े हुए थे. उन्हें 1999 में भारतीय महिला नलिनी के साथ राजीव गांधी की हत्या करने के दोष में मौत की सजा सुनाई गई थी.
राजीव गांधी तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई 1991 के दिन चुनावी रैली को संबोधित करने गए थे, जहां वे आत्मघाती हमले का शिकार हुए.
फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "हमने सरकार से मांग की थी कि वह दया याचिकाओं पर तय समय में फैसला ले." लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर पाई. दोषियों के वकील युग चौधरी ने इस फैसले को 'मानवीय' बताया है और उम्मीद जताई है कि एक दिन वह जेल से रिहा हो सकेंगे.
मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को सरकार पर बढ़ते दबाव के तौर पर देख रहा है. संगठन को लगता है कि सरकार फांसी की सजा को ही खत्म कर दे. एमनेस्टी इंटरनेशनल की वरिष्ठ शोधकर्ता दिव्या अय्यर ने कहा, "भारत को अब मौत की सजा खत्म ही कर देनी चाहिए. ये सजा का एक क्रूर, असंगत और अपरिवर्तनीय तरीका है, जिसका कोई डराने वाला असर नहीं होता."
राजीव गांधी हत्याकांड के इन तीन दोषियों ने 2000 में राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी लेकिन इसे 2011 में खारिज कर दिया गया. इस के बाद मामला लटका रहा.
1987 में भारत सरकार ने श्रीलंका की सरकार के लिट्टे के सफाये के लिए समझौता किया था, जिसके तहत 80 के शुरुआती दशक में भारत ने श्रीलंका के सैनिकों को ट्रेनिंग और हथियार दिए थे. राजीव गांधी ने वहां शांति सेना के रूप में अपनी सेना भी भेजी. लिट्टे ने श्रीलंका में तैनात भारत के सैनिकों से संघर्ष किया. 32 महीने बाद भारत ने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया. राजीव गांधी की हत्या को इस समझौते के प्रतिशोध के तौर पर देखा जाता है.


बिजली कटौती से विद्यार्थी हुए बेहाल 

पडरौना। बिजली की अघोषित कटौती से नगरवासियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है  । विशेषकर  बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को। बिजली कब आती है  और कब जाती है , इसको ठीक से कोई बता भी  नही सकता । रोस्टर के हिसाब से नगर को 15 घंटे विद्युत आपूर्ति की जानी है, लेकिन नगरवासियों को 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। विद्युत विभाग के जारी रोस्टर के अनुसार पडरौना देहात को 14 घंटे बिजली की सप्लाई दी जानी है, जबकि नगर को 15 घंटे आपूर्ति होनी है।

रोस्टर के हिसाब से देहात क्षेत्र को दिन के एक बजे से सात बजे शाम तक और रात्रि में 10 बजे से सुबह छह बजे तक विद्युत आपूर्ति की जानी है। नगर को बिजली की सप्लाई हेडक्वार्टर के निर्देशानुसार की जानी है। विभाग में नगर को विद्युत आपूर्ति के लिए कोई रोस्टर ही जारी नहीं हुआ है। इससे नगर में बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इस बात को विभाग भी बता पाने में असमर्थ है। बिजली कटौती से नगरवासी परेशान हैं हीं, उन विद्यार्थियों को भी काफी दिक्कत हो रही है जिन्हें बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी है। इस संबंध में पडरौना के एसडीओ एसके गुप्ता का कहना है कि उपकेंद्र पर पैनल में कुछ खराबी आ गई है, जिसके  वजह से बिजली सप्लाई में दिक्कत आ रही है। इसकी मरम्मत के लिए सामान मंगा लिए गए हैं। पैनल की दिक्कत दूर होते ही बिजली की सप्लाई रोस्टर के अनुसार  शुरू कर दी जाएगी।





इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...