सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23 फरवरी 2014

भाजपा बन सकती है सबसे बड़ा दलः सर्वेक्षण

नई दिल्ली  23 फरवरी 2014 एक रायशुमारी में अनुमान जताया गया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा 217 सीटें जीत कर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है जबकि कांग्रेस करीब 73 सीटें ही जीत पाएगी। एबीपी न्यूज-नीलसन के सर्वे के अनुसार, भाजपा को 217 सीटें और राजग को 236 सीटें मिल सकती हैं। दिलचस्प बात यह है कि सर्वे के मुताबिक, राजग को इस साल जनवरी में की गई रायशुमारी की तुलना में 10 सीटों का फायदा हो रहा है। रायशुमारी में अनुमान जताया गया है कि पिछले आम चुनावों में बाजी मारने वाली कांग्रेस मात्र 73 सीटों पर सिमट सकती है जबकि ‘आम आदमी पार्टी’ को करीब 10 सीटें मिल सकती हैं।कांग्रेस के दक्षिण में कुछ सफल रहने के आसार हैं जबकि लोकसभा चुनावों में पहली बार किस्मत आजमा रही ‘आप’ उत्तर भारत में सीटें जीत सकती है। जहां तक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का सवाल है तो मोदी का 57 फीसदी प्रतिभागियों ने समर्थन किया जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में राय केवल 18 फीसदी लोगों ने जताई। रायशुमारी के अनुसार, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल मात्र 3 फीसदी प्रतिभागियों की पसंद रहे। यह रायशुमारी 4 से 15 फरवरी के बीच की गई जिसमें कहा गया है कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस 29 सीटें, अन्नाद्रमुक 19 सीटें और बीजद 16 सीटें जीत सकती है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...