सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21 फरवरी 2014

दिल्ली में सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य: हर्षवर्धन

 नई दिल्ली 21 फरवरी 2014 भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन ने दिल्ली इकाई का प्रभार लेने के बाद आज कहा कि पार्टी का एकमात्र उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनावों में सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करना है ताकि नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग दिया जा सके। वर्धन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी के समक्ष एकमात्र चुनौती और उद्देश्य है कि आगामी लोकसभा चुनावों में 7-0 से जीत सुनिश्चित की जाए और नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग किया जाए।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कह रहे हैं कि इस सिलसिले में काम करें और जल्द ही हम अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।’’ यह पूछने पर कि पार्टी के सदस्यों खासकर उनके एवं भाजपा राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल के बीच मतभेद है, तो वर्धन ने कहा, ‘‘कोई मतभेद नहीं है। हम सभी पार्टी के लिए 7-0 से जीत सुनिश्चित करने के साझा उद्देश्य से काम कर रहे हैं।’’ वर्धन ने कहा कि कांग्रेस के ‘‘भ्रष्टाचार’’ और आम आदमी पार्टी की ‘‘अराजकता’’ का भंडाफोड़ करने के लिए हमने घर-घर जाकर प्रचार शुरू कर दिया है। आगामी चुनावों में आप की चुनौतियों को खारिज करते हुए वर्धन ने कहा, ‘‘आप का 49 दिनों के शासन में पूरी तरह भंडाफोड़ हो गया है। लोग अब जानते हैं कि उन्हें विदेशों से कोष मिल रहा है।’'



                                                                 बाइडेन ने दी यूक्रेन को प्रतिबंध लगाने की धमकी  

 वाशिंगटन 21 फरवरी 2014 अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यानुकोवाइच को धमकी दी है कि कीव में हुयी हिंसा के जिम्मेदार अधिकारियों पर अमेरिका प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि बाइडेन ने यूक्रेन के नेता से टेलीफोन पर बातचीत की और स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिका उन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है जो हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।
इसमें कहा गया है कि उन्होंने राष्ट्रपति यानुकोवाइच से तत्काल सभी सुरक्षा बलों- पुलिस, बंदूकधारियों, अर्धसैनिक बलों और अनियमित बलों को वापस बुलाने को कहा है। उप राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति यानुकोवाइच से आग्रह किया कि वह विपक्ष के साथ मिलकर यूक्रेनी लोगों की वैध आकांक्षाओं को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाएं।



आज दलाई लामा से मुलाकात करेंगे ओबामा

वाशिंगटन 21 फरवरी 2014 अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आज व्हाइट हाउस में तिब्बत के आध्यात्मिक नेता और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद प्रवक्ता केटलिन हेडन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक क्षमता के लिए सम्मानित दलाई लामा से राष्ट्रपति मुलाकात करेंगे।ओबामा ने दलाई लामा से फरवरी 2010 और जुलाई 2011 में भी मुलाकात की थी। हेडन ने कहा कि पिछले तीन दशकों से दोनों दलों के अमेरिकी राष्ट्रपति दलाई लामा से व्हाइट हाउस में मिलते रहे हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...