सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

14 फरवरी 2014

 
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है    
 “कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है”  यह पंक्ति कवि कुमार विशवास की है जो कि प्यार और सच्चाई को बयां करती है | वाकई में दो प्यार करने वाले लोग ही दूरियां, तड़प और बेचैनी को समझ सकते हैं। अगर दिल में मोहब्बत हो तो साथी की बुरी बात भी अच्छी लगती है। आज प्यार, स्नेह और रूमानियत का दिन है. यानी की वैलेंटाइन डे है। जिसका इंतजार हर उस इंसान को रहता है जो  प्यार को समझता है, महसूस करता है । यूं तो प्यार करने, जताने और दिल की बातों को बयां करने के के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं लेकिन भागती हुई जिंदगी के लिए ही आज का दिन मोहब्बत के नाम किया गया है| जब आप किसी को बेहद प्यार करते हैं तो उसका अहसास शब्दों में अभिव्यक्ति से परे होता है. यह प्यार झलकता है उस शख्स के साथ हमारे व्यवहार में. उसकी हर जरूरत को पूरा करने की हमारी चाहत में | प्यार का रिश्ता जब इतना गहरा है तो उसे जताने के अंदाज में भी उतनी ही गहराई होनी चाहिए. जब भी प्यार का जिक्र आता है तो पुराने दिन याद आ जाते हैं वो भी क्या दिन थे जब आशिक मिजाज हमारे दोस्त लड़कियों के रुमाल के लिए मरा करते थे |अगर गलती से किसी लड़की का रुमाल मिल जाए तो खुद को खुशनसीब समझते थे |उस रुमाल को जान से भी ज्यादा प्यार करते उसे तकिये के नीचे रख के सोते ,अपने प्यार को परिभाषित करने  के लिए न जाने क्या क्या करते थे|लेकिन अन्तोगत्वा अपने प्यार को पा ही लेते थे किसी ने सच ही कहा है :

"गुलाब मोहब्बत का पैगाम नहीं होता,
चांद चांदनी का प्यार सरेआम नहीं होता,
प्यार होता है मन की निर्मल भावनाओं से,
वर्ना यूं ही जग में राधा-कृष्ण का नाम नहीं होता."

 प्यार एक ऐसा पावन और पवित्र रिश्ता है जो दो दिलों का ही नहीं जो जिंदगियों का फैसला करता है. लोग कहते हैं कि प्यार, इश्क और मोहब्बत को फिल्मी दुनिया ने हसीन बना दिया है वरना जो चीज पर्दे औऱ जहन में थी वो लोगों के सामने कभी नहीं आती है। प्यार एक खूबसूरत एहसास है, बेहतर यही है कि इसे सिर्फ आप रूह से महसूस करें, तभी आप प्यार का आनंद ले पायेंगे।लेकिन आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में आदमी के पास समय छोड़कर बाकी सब कुछ हैं। यूं तो प्यार करने और जताने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं लेकिन भागती हुई जिंदगी के लिए ही आज का दिन मोहब्बत के नाम किया गया है । अक्सर पति-पत्नी को कहते हुए सुना जाता है कि शादी के पहले तो तुम्हारे लिए हम ही खास थे लेकिन शादी के बाद हमें छोड़कर बाकी सब खास हो गये हैं। तुम बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं रहे , तुम्हें याद हैकि तुमने लास्ट टाइम मुझसे आई लव यू कब कहा था? तुम्हें आज की डेट याद हैï? इस गिफ्ट के बजाय तुम कुछ और भी प्लान कर सकते थे? वगैरह, वगैरह... जैसे सवालों के बौछार को सहना पड़ता होगा।  तो दोस्तो जरा सोचिए कि ऐसा क्यों होता है? वो प्यार कहां खो गया, क्या जिम्मेदारियों के बोझ के आगे  मोहब्बत कुर्बान हो गयी। आखिर आप जिनके लिए रात-दिन पैसे कमा रहे हैं, व्यस्त हैं वो आपका प्यार ही तो है। माना की प्यार को किसी परिचय और प्रमाण की जरूरत नहीं लेकिन कभी-कभी इसे जताना पड़ता है ताकि अगले को भी एहसास हो कि आप आज भी उन्हीं के हैं। आज के दिन आप अपने मीठे पलों को याद कीजिये। जरा सोचिए अगर आपकी  मोहब्बत आपके पास नहीं हैं फिर भी आप उसी के बारे में सोचते हैं, मोबाइल पर ना चाहते हुए भी आप उसी का नंबर डायल कर देते हैं, बिजी होने के बावजूद जिस टाइम वो घर आती हैं  या आता हैं  तो खुद ब खुद घड़ी की सुईयों पर आपकी नजर चली जाती है। तो अगर यह सब वाकई में आपके साथ हो रहा है तो समझिये आपका एहसास कहीं खत्म नहीं हुआ है वो तो आपके जहन में आज भी जवां है। प्यार में आप अगर खुद को अभिव्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपके दिल में भावनाएं  नहीं हैं . बस, लव मीटर  पर आपका स्कोर  थोड़ा लो है. जरूरत है सिर्फ इस , लव मीटर  की सुई को नीचे से ऊपर ले जाने की ,जिसे आप आज के दिन फिर से अपने प्यार के आगे प्रकट कर सकते हैं। यकीन मानिये आपको दोबारा से 'आईलवयू' कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका आज का दिन आपकी जिंदगी का बेस्ट दिन बन जायेगा। हैप्पी वेलेंटाइन डे...

:-बाल कृष्ण मिश्र  


   

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...