सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

06 फरवरी 2014


इशरत मामलाः पूरक आरोपपत्र में अमित शाह का नाम नहीं

नई दिल्ली 06 फरवरी 2014 :सीबीआई ने इशरत जहां और तीन अन्य के मुठभेड़ मामले में आज अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपपत्र में खुफिया ब्यूरो के पूर्व विशेष निदेशक राजिंदर कुमार और तीन अन्य अधिकारियों का नाम है। राजिंदर कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। आरोपपत्र में गुजरात के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह का नाम नहीं है, जिनसे सीबीआई ने इशरत मामले में पूछताछ की थी। आरोपपत्र में आरोपी के तौर पर आईबी के तीन अन्य अधिकारी पी. मित्तल, एमके सिन्हा और राजीव वानखेडे का नाम है। सीबीआई का दावा है कि उसने इस मामले में आईबी अधिकारियों की कथित भूमिका के बारे में पर्याप्त सबूत एकत्रित किए हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को सीबीआई ने कानून मंत्रालय को इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में अतिरिक्त दस्तावेज और नए हलफनामे सौंप दिए थे। सीबीआई से राय मांगी गई थी कि इशरत जहां मामले में क्या खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों पर अभियोजन चलाने की आवश्यकता है। सरकार के कानूनी प्रकोष्ठ ने सीबीआई से कहा था कि विशेष निदेशक राजिंदर कुमार (अब सेवानिवृत्त) और उनके तीन अधिकारियों पी. मित्तल, एमके सिन्हा और राजीव वानखेडे पर अभियोजन चलाने के लिए पूर्व मंजूरी की आवश्यकता है अथवा नहीं इस पर कानूनी राय देने से पहले वह पर्याप्त दस्तावेज मुहैया कराए। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने मामले पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा कि पार्टी महासचिव अमित शाह को राजनीतिक कारणों से इस मामले में घसीटा गया जबकि उनका इससे कोई लेना देना नहीं था।


तीसरा मोर्चा खड़ा करना कांग्रेस की योजना: उमा

इन्दौर 06 फरवरी 2014 भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने देश की राजनीति में तीसरे मोर्चे के गठन के पीछे कांग्रेस की योजना होने का दावा करते हुये कहा कि कांग्रेस देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने के लिये इस मोर्चे को पीछे से सहयोग कर रही है। अपनी निजी यात्रा पर यहां आयीं उमा भारती ने आज संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में खुद को मैदान से बाहर पाकर देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने के लिये तीसरे मोर्चे को पीछे से सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के लिये बाधा उत्पन्न करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता 89 के बाद से चली आ रही गठबंधन सरकारों से उकता गयी है और देश नक्सलवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, सीमाओं की असुरक्षा, विदेशों से बिगड़ते संबंध सहित बहुत से समस्याओं का सामना कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे माहौल में एक मजबूत नेता वाली एक पार्टी की सरकार की आवश्यकता देश को है। इसलिये भारतीय जनता पार्टी और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को देश की जनता पूरा समर्थन देकर स्वेच्छा से पूर्ण बहुमत देना चाहती है। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी की बढ़ती लोकप्रियता देखकर ही तीसरा मोर्चा ऐन चुनाव से पहले बनाया गया है। ऐसा नहीं है तो यह दो साल पहले बनना चाहिये था। उमा ने कहा कि लेकिन जनता सब समझती है और कांग्रेस की मंशा के विपरीत ‘आप’ और तीसरे मोर्चे से उल्टा कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को फायदा होगा क्योंकि इससे वोटों का धुर्वीकरण तेज होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पूछे गये प्रश्न पर भाजपा नेता ने कहा कि वह अपनी पार्टी के नेता हैं, बड़े पद पर हैं। लेकिन अभी राहुल का नरेन्द्र मोदी के मुकाबले में खड़ा हो पाना मुश्किल है। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 272 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी। स्वयं के लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह जहां से कहेंगे वहां से वह चुनाव जरूर लड़ेंगी।


मलाला युसूफजई चिल्ड्रेन नोबेल के लिए नामांकित

 स्टॉकहोम 06 फरवरी 2014 :तालिबान हमले में बाल बाल बची पाकिस्तानी स्कूली छात्रा मलाला युसूफजई को लड़कियों के लिए शिक्षा के अधिकार की हिमायत करने को लेकर स्वीडन में वर्ल्ड चिल्ड्रेन प्राइज के लिए नामांकित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार चयन मंडल के सदस्य लिव जेलबर्ग ने कहा, ‘‘वह खुद ही बच्ची है और वह न केवल पाकिस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में बालिका शिक्षा के पक्ष में खड़ी रही।’’

मलाला को पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था और उसे यूरोपीय यूनियन का शैखरोव मानवाधिकार पुरस्कार मिला। सोलह वर्षीय मलाला अब ब्रिटेन में रहती है। पाकिस्तान में उसे 2012 में शिक्षा के पक्ष में उसके खुले विचार को लेकर तालिबान बंदूकधारी ने गोली मार दी थी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...