सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

09 फरवरी 2014

 
पटनायक सरकार ने किये कई घोटालेः राहुल गांधी 

 सालीपुर 09 फरवरी 2014 :राहुल गांधी ने आज कांग्रेस को ‘‘भ्रष्ट’’ करार देने पर ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में सिलसिलेवार घोटालों के लिए बीजू जनता दल (बीजद) जिम्मेदार है। कटक जिले के सालीपुर के पास भाटापाड़ा गांव में कांग्रेस की एक रैली के दौरान राहुल ने कहा, ‘‘कल्याणकारी योजनाओं के लिए ओड़िशा को दी गयी धनराशि लाभार्थियों तक नहीं पहुंचती है। ज्यादातर धनराशि आधे रास्ते में ही गायब हो जाती है।’’ राहुल ने कहा, ‘‘राज्य में बड़े पैमाने पर लौह अयस्क और मैंगनीज की लूट हो रही है। खनन में हो रही लूट से कुछ लोगों को फायदा हो रहा है जबकि बाकी लोग परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं।’’ पटनायक ने पिछले साल 26 दिसंबर को बीजद के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस को ‘‘भ्रष्ट’’ और भाजपा को ‘‘सांप्रदायिक’’ करार दिया था।
ओड़िशा का तीव्र विकास सुनिश्चित करने के लिए बीजद सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘कोयले, लौह अयस्क, मैंगनीज और विभिन्न खनिजों से कमाया गया आपका धन दूसरों की जेब में जा रहा है जबकि राज्य सरकार स्कूल और अस्पताल चलाने में नाकाम है। ओड़िशा में करीब 3,500 किसानों ने खुदकुशी की है और 10 लाख से ज्यादा नौजवानों को रोजगार नहीं मिल सका है।’’
रंगराजन समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल ने कहा कि ओड़िशा देश के अविकसित राज्यों की सूची में शीर्ष पर है जबकि यहां खनिजों का भंडार है और लंबी तटरेखा है। राहुल ने कहा, ‘‘ओड़िशा तो अमीर है पर उसके लोग गरीब हैं।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा राज्य को दी जाने वाली धनराशि को कहीं और खर्च कर दिया जाता है और उसमें अनियमितता होती है। ‘‘केंद्र की अनदेखी’’ के बीजद के आरोप के जवाब में राहुल ने दावा किया कि केंद्र की संप्रग सरकार ने राज्य के विकास के लिए अधिकतम धनराशि मुहैया करायी है। उन्होंने कहा, ‘‘पहले किसी सरकार ने राज्य को इतने बड़े पैमाने पर धनराशि मुहैया नहीं करायी। मुझे बताया गया है कि 5,000 करोड़ रूपए अब भी पड़े हुए हैं, उसे खर्च नहीं किया गया है।’’
बीजद सरकार पर कल्याणकारी योजनाएं लागू करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में धनराशि केंद्र द्वारा आवंटित की जाती है और ‘‘यहां धन दूसरों की पेट में चला जाता है।’’ राहुल ने कहा, ‘‘इस सरकार ने तो गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वालों को दिया जाने वाला चावल भी कहीं और भेज दिया। भ्रष्टाचार और धनराशि के गलत इस्तेमाल के कारण लोगों तक लाभ नहीं पहुंच पा रहा है।’’ ओड़िशा में वाम चरमपंथ का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि राज्य के 30 जिलों में से 22 नक्सलवाद से प्रभावित हैं और विकास की कमी की वजह से ऐसे हालात पैदा हुए हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...