सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

11 फरवरी 2014


                                            तीसरे मोर्चे का काम कांग्रेस को बचानाः मोदी

भुवनेश्वर  11 फरवरी 2014 :भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज ओड़िशा में विकास की कमी को मुद्दा बनाकर राज्य की नवीन पटनायक सरकार को निशाने पर लिया और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आकार ले रहे तीसरे मोर्चे की यह कहते हुए खिल्ली उड़ाई कि उसका एकमात्र काम कांग्रेस को ‘‘बचाना’’ है। गौरतलब है कि पटनायक की अध्यक्षता वाला बीजू जनता दल (बीजद) भी तीसरे मोर्चे का सदस्य है। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत पहली बार भुवनेश्वर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि तीसरे मोर्चे के सदस्यों ने जिन राज्यों में शासन किया उन्हें ‘‘बर्बाद’’ कर दिया, चाहे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार रही हो, पश्चिम बंगाल में वाम दलों ने शासन चलाया हो या ओड़िशा में बीजद ने सत्ता संभाली हो। तीसरे मोर्चे के गठन की कोशिशों को कांग्रेस को बचाने की कवायद करार देते हुए मोदी ने कहा कि मोर्चे में शामिल 11 में से 9 पार्टियां कांग्रेस को समर्थन देती रही हैं और चुनाव से पहले उन्होंने तीसरे मोर्चे का ‘‘मुखौटा’’ पहन लिया है।

मोदी ने कहा, ‘‘तीसरे मोर्चे का सिर्फ एक काम है- कांग्रेस को बचाना। उन्हें सबक सिखाने का वक्त आ गया है।’’ भाजपा के पूर्व गठबंधन सहयोगी बीजद पर हमला बोलते हुए मोदी ने ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री और नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक का नाम लेते हुए कहा कि यदि वह जीवित होते तो राज्य की मौजूदा हालत देखकर दुखी होते। मुख्यमंत्री पटनायक पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि गुजरात में काम कर रहे ओड़िशा के ज्यादातर लोग उनके गृह जिले गंजाम से हैं।
मोदी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ओड़िशा को एक विकसित राज्य बनाना ही बीजू बाबा को सबसे उचित श्रद्धांजलि होगी...मैं यहां वादों के साथ नहीं, इरादों के साथ आया हूं।’’ भाजपा नेता ने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने की अपील की ताकि केंद्र की सत्ता पर काबिज होकर वह राज्य के विकास में मदद कर सकें। मोदी ने कहा कि वह और पटनायक पिछले 14 साल से मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अगुवाई में एक तरफ गुजरात समृद्ध हुआ है, वहीं ओड़िशा पिछड़ कर गरीब बना हुआ है जबकि यहां प्राकृतिक संसाधन प्रचूर मात्रा में हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ओड़िशा में इतना विकास करेगी कि प्रवासी लोग राज्य वापस आ जाएंगे। मोदी ने कहा, ‘‘मैं आपके सामने प्रण लेता हूं। भाजपा की पहली प्राथमिकता गरीबों को समृद्ध बनाने में मदद करना है।’'

कांग्रेस ने आंध्र के छह सांसदों को पार्टी से निकाला 

 नई दिल्ली 11 फरवरी 2014 व्हिप का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस ने आज आंध्र प्रदेश के उन छह सांसदों को पार्टी से निकाल दिया जिन्होंने तेलंगाना का विरोध किया था और सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जिन सांसदों को निष्कासित किया हैं वे सब्बाम हरि, जीवी हर्ष कुमार, वी. अरुण कुमार, एल. राजगोपाल, आर. संबाशिव राव और ए. साईं प्रताप हैं। कांग्रेस महासचिव ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के छह सांसदों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने के अनुशासन समिति के फैसले पर अपनी सहमति दे दी है।’’
पार्टी का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आंध्र प्रदेश को बांटकर तेलंगाना बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सरकार से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि तेलंगाना पर विधयेक एक-दो दिन में संसद में लाया जाएगा। सब्बाम हरि और अन्य सदस्यों ने कुछ दिन पहले सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। हरि ने तो राज्य के विभाजन पर आत्मदाह तक की धमकी दी है। सांसदों को निष्कासित कर कांग्रेस संभवत: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी समेत उन पार्टी सदस्यों को कड़ा सदेश देना चाहती है जो तेलंगाना का विरोध कर रहे हैं। पार्टी और सरकार ने बार बार दोहराया कि वे पृथक राज्य के गठन के लिए कटिबद्ध हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...