सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

04 फरवरी 2014

 
जाति के आधार पर आरक्षण समाप्त होः जनार्दन द्विवेदी

 नई दिल्ली :04 फरवरी 2014 :कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने जाति के आधार पर आरक्षण को समाप्त करने की मांग की और राहुल गांधी से सभी समुदायों को इसके दायरे में लाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के लिए कोटा लागू करने का अनुरोध किया। द्विवेदी की जाति आधारित आरक्षण को समाप्त करने की वकालत ऐसे समय में सामने आयी है जब कांग्रेस अल्पसंख्यक उप कोटा पर जोर दे रही है, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए प्रोन्नति में आरक्षण का समर्थन कर रही है और जाटों के लिए आरक्षण के पक्ष में दिख रही है।
कांग्रेस महासचिव द्विवेदी ने कहा, ‘‘यह (जाति के आधार पर आरक्षण) समाप्त हो जाना चाहिए था। यह अब तक क्यों नहीं हुआ क्योंकि निहित स्वार्थी तत्व प्रकिया में आ गये। क्या दलितों और पिछड़ों में सभी को आरक्षण का लाभ मिलता है? यह सब ऊपर वालों को मिलता है। सामाजिक न्याय और जातिवाद में अंतर है।’’ पार्टी महासचिव ने कहा, ‘‘सामाजिक न्याय की अवधारणा अब जातिवाद में बदल गयी है.. मैं मानता हूं इसको तोड़ने की जरूरत है... चूंकि राहुल गांधी जी पार्टी घोषणा पत्र के लिए जनता से सीधी राय ले रहे हैं, मैं भी इसका लाभ उठाते हुए उनसे अनुरोध कर रहा हूं कि उन्हें एक बड़ा फैसला करना चाहिए।’’ द्विवेदी ने कहा कि लोगों के आर्थिक आधार पर आरक्षण के बारे में बात की जाये। वह कांग्रेस के भविष्य के नेता हैं। भविष्य में देश का नेता वही होगा जो जातपात के कटघरे को तोड़ेगा क्योंकि तब ही समानता के आधार पर समाज का निर्माण हो सकेगा।’’
जाति आधारित आरक्षण को समाप्त करने के अपने तर्क को उचित ठहराते हुए द्विवेदी ने कहा कि स्थिति पहले से बदली है और अब किसी में यह नैतिक साहस नहीं जो यह कह सके कि वह जातपात का समर्थक है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह साठ के दशक में जिस युवा आंदोलन के माध्यम से राजनीति में आये थे उसका मुख्य आधार जात पात के बंधन को तोड़ना और जातपात विहीन समाज का निर्माण करना था। यह पूछे जाने पर कि क्या आरक्षण बना रहना चाहिए जैसा कि यह अभी है जबकि जब यह लागू किया गया तो इसका मकसद अस्थायी था, द्विवेदी ने कहा कि यह बहुत ही कठिन और संवेदनशील प्रश्न है।
कांग्रेस नेता ने हाल में कहा था कि 206 सीटें पाने के बावजूद उनकी पार्टी को 2009 में गठबंधन सरकार नहीं बनानी चाहिए थी क्योंकि उसने कांग्रेस सरकार के लिए जनादेश मांगा था। उन्होंने कहा कि अब 2014 का चुनाव है यह पूरी तरह से स्पष्ट रहे कि हम सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी घोषणा पत्र के लिए और पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार मनमोहन सिंह के लिए जनता का समर्थन मांगा था न कि संप्रग दो के लिए।
भाजपा द्वारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने और कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को चुनाव की कमान सौंपे जाने के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव के धीरे धीरे व्यक्तियों के बीच चुनाव का रूप लिये जाने के बारे में पूछने पर कांग्रेस नेता ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर निशाना साधा। उन्होंने मोदी का नाम लिये बगैर कहा कि उस व्यक्ति की बनावट और देश की बनावट बिल्कुल भिन्न है। यह देश उदार और धर्मनिरपेक्ष है। कांग्रेस की अपने आप को पेश करने की विफलता और मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के आक्रामक प्रचार अभियान के बारे में पूछे जाने पर द्विवेदी ने कहा कि किसी व्यक्ति और एक संगठन के बीच तुलना करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसे संगठन बनाम संगठन के रूप में देखा जाना चाहिए कांग्रेस की विचारधारा पूरी तरह से स्पष्ट है और उसी तरह भाजपा की। उस पार्टी के पीछे एक और संगठन है। यह (भाजपा) उसकी (आरएसएस की) अदृश्य ताकतों से चल रही है। कांग्रेस 128 साल पुरानी पार्टी है। यह प्रकृति का नियम है। कुछ कमजोरियां होंगी। मैं समझता हूं कोई तुलना नहीं हो सकती। जितना आदर सम्मान कांग्रेस को मिला है उतना किसी और को नहीं, भविष्य में भी कांग्रेस ही आयेगी।

राहुल गांधी के प्राइमरीज के प्रयोग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके पीछे विचार यह पता करना है कि स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता किस तरह का उम्मीदवार चाहते हैं क्योंकि अनेक बार नेता उम्मीदवार तय करते हैं बिना यह पता लगाये कि जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता क्या चाहता है। यह एक रचनात्मक पहल है।


नेपाली राष्ट्रपति ने राजनीतिक दलों से सरकार बनाने का आह्वान किया

 नेपाल में सहमति वाली सरकार के गठन के लिए तय मियाद के पूरी होने के एक दिन बाद आज राष्ट्रपति रामबरन यादव ने प्रमुख राजनीतिक दलों का आह्वान किया कि वे बहुमत की सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करें।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर जारी बयान में राजनीतिक दलों से कहा गया है कि वे अंतरिम संविधान के अनुच्छेद 38:2: के तहत प्रक्रिया शुरू करें।
यादव ने बहुमत की सरकार गठित करने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है।

                                                                    

दो न्यायाधीशों की पीठ करेगी ईवीएम पर याचिका की सुनवाय

: गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुsख्य न्यायाधीश ए. एम. सप्रे ने मिजोरम के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम के इस्तेमाल की विस्तृत जांच कराने की मांग करने वाली विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट की याचिका पर सुनवायी के लिए एजल पीठ के न्यायमूर्ति एल. एस. जमीर और न्यायमूर्ति उज्जल भुयन की दो सदस्यीय पीठ का गठन किया है । 



 दो न्यायाधीशों की पीठ करेगी ईवीएम पर याचिका की सुनवायी

गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए. एम. सप्रे ने मिजोरम के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम के इस्तेमाल की विस्तृत जांच कराने की मांग करने वाली विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट की याचिका पर सुनवायी के लिए एजल पीठ के न्यायमूर्ति एल. एस. जमीर और न्यायमूर्ति उज्जल भुयन की दो सदस्यीय पीठ का गठन किया है । 



भारत रत्न से नवाजे गए सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली  04 फरवरी 2014 :चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महान वैज्ञानिक प्रोफेसर सीएनआर राव को आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सचिन यह सम्मान पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। राष्ट्रपति ने ऐतिहासिक दरबार हाल में दोनों को यह सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद थे। काले रंग की शेरवानी पहने तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ आये थे। वहीं प्रोफेसर राव के साथ उनकी पत्नी मौजूद थीं।
एक संक्षिप्त समारोह में राष्ट्रपति ने पहले प्रोफेसर राव और फिर तेंदुलकर को यह सम्मान प्रदान किया। सचिन यह पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं जबकि प्रोफेसर राव भारत रत्न से नवाजे जाने वाले तीसरे वैज्ञानिक हैं। उनसे पहले सीवी रमन और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है। तेंदुलकर ने दरबार हाल में पहुंचने के बाद कुछ देर बीसीसीआई उपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला से बात की। समारोह के बाद जलपान कक्ष में उपस्थित लोगों में तेंदुलकर के आटोग्राफ लेने और उन्हें कैमरे में कैद करने की होड़ मच गई। हालात बेकाबू होते देख तेंदुलकर वहां से जल्दी निकल गए और बाद में राष्ट्रपति भवन के सामने आकर ही मीडिया से बात कर सके।
चालीस बरस के तेंदुलकर और 79 वर्ष के राव दोनों, देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण पा चुके हैं। उनसे पहले 41 हस्तियों को भारत रत्न मिल चुका है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि खेल जगत में तेंदुलकर भारत के सही मायने में दूत रहे हैं और क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों का कोई सानी नहीं है। उनके रिकार्ड की बराबरी नहीं की जा सकती और जिस खेल भावना से उन्होंने खेला, वह बेजोड़ है। इसमें कहा गया, ''उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर मिले इतने पुरस्कार उनके असाधारण कौशल की गाथा कहते हैं।’’
वहीं प्रधानमंत्री की वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर राव सालिड स्टेट और मैटीरियल केमेस्ट्री में कई अनुसंधान कर चुके हैं। उन्होंने 1400 से अधिक शोधपत्र और 45 पुस्तकें लिखी हैं। उन्हें दुनिया भर की वैज्ञानिक अकादमियों से सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने 2011 में पदार्थ अनुसंधान के लिये इर्नेस्टो इल्ली ट्रिस्टे साइंस पुरस्कार प्राप्त किया और 2012 में चाइनीज अकादमी आफ साइंस के अलबर्ट आइंस्टीन प्रोफेसर रहे। इस बार भारत रत्न सम्मान की घोषणा चार साल बाद की गई। आखिरी बार 2009 में हिंदुस्तानी संगीत के पुरोधा पंडित भीमसेन जोशी को यह सम्मान दिया गया था।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...