ब्रेव्स एडुकेयर सोसाइटी द्वारा "इम्पैक्ट ऑफ कोविड-19 इन इंडिया: ईसूज, चैलेंजेज़ एंड ऑपर्चुनिटी "विषय पर वेब कान्फ्रेंस आयोजित
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क : कोरोना (COVID-19) एक ऐसी वैश्विक संक्रामक महामारी है जो प्रत्येक मानव समाज को प्रभावित कर रहा है। एक तरफ यह सम्पूर्ण विश्व की वैश्विक अर्थव्यवस्था से एक बड़ी कीमत वसूल कर रही है, वहीं दूसरी तरफ यह अपने पीछे नए मुद्दों के साथ नई चुनौतियां तथा नई संभावनाओं के आयाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में ब्रेव्स एडुकेयर सोसाइटी द्वारा " 28 जून को ;इम्पैक्ट ऑफ कोविड-19 इन इंडिया: ईसूज, चैलेंजेज़ और अवसर विषय पर वेब कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया । इस वेब कान्फ्रेंस के उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कान्त बेहेरा, (प्रोफेसर ऑफ एमिनेंस) तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय, असम ने उपर्युक्त विषय पर प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. संजीव भानवत, पूर्व अध्यक्ष व डीन तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय के विषय विशेषज्ञ की गरिमामयी उपस्थिती थी । इसके अलावा इस कार्यक्रम में पूर्व प्रो. डब्लू ए. काजी, आईआईएमसी, दिल्ली, प्रो. आतिश पाराशर, दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय, डॉ. अजय कुमार राठौर, निदेशक, टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज़, दिल्ली, डॉ. महेंद्र कुमार पाधी, एसोसिएट प्रोफेसर, बाबासाहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ, डॉ. विपिन गौर, जनरल सेक्रेटरी, एनआईए, डॉ. अमित चन्ना, एसोसिएट प्रोफेसर, विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेसनल स्टडीज़, दिल्ली, डॉ. राजीव कुमार पांडा, एसोसिएट प्रोफेसर, एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन, दिल्ली, प्रो. सुरेश चन्द्र नायक, एमिटि विश्वविद्यालय, रायपुर, प्रो. अरुण जेमिनी, प्रसिद्ध कवि, प्रो. संजीव सूद, शारदा विश्वविद्यालय, और डॉ. एल. के. त्रिपाठी, गेस्ट ऑफ ऑनर द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत 10:00 बजे किया गया । वेब कान्फ्रेंस के तीन तकनीकी सत्र भी अलग-अलग संबन्धित विषयों पर आधारित थी । मीडिया विषय आधारित पहले तकनीकी सत्र के लिए विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रो. (डॉ.) अनिल निगम, डीन, आईआईएमटी, ग्रेटर नोएडा, प्रो. (डॉ.) रीतू एस. सूद, डीन, शारदा विश्वविद्यालय, और वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा उपस्थित रहें। पुस्तकालय विषय आधारित दूसरे तकनीकी सत्र के लिए डॉ. दीपक श्रीवास्तव, हेड, पब्लिक लाइब्रेरी, कोटा, राजस्थान, डॉ. नजीर बधूशा, डॉ. अनिल झरोटिया, डॉ. मांगे राम, और डॉ. श्याम सुंदर राव, टेक्सिला अमेरिकन विश्वविद्यालय, गुयाना, दक्षिण अफ्रीका की उपस्थि थे । वेब कान्फ्रेंस का तीसरा तकनीकी सत्र प्रबंधन विषय पर आधारितथा । इस सत्र के विषय विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) मोनिशा, निदेशक, सीपीजेसीएच स्कूल ऑफ लॉं, नरेला, दिल्ली, प्रो. (डॉ.) रश्मि गुजराती, डीन, डॉ. रोहताश, एसोसिएट प्रोफेसर, टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज़, और डॉ. अरुण भाटिया, एस्टोलाजार, दिल्ली की गरिमामयी उपस्थिति थी । कार्यक्रम के समापन अवसर पर तीनों तकनीकी सत्रों के विषय विशेषज्ञों के रूप में डॉ. सुबोध अग्निहोत्री, एसोसिएट प्रोफेसर, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा, संजय गिरि, चीफ एडिटर, गाजियावाद वायस, डॉ. अंजनी कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार, अंकित कुमार गौर, रेखांकित फाउंडेशन, मनोज शर्मा, निदेशक, पीआर और विज्ञापन एजेंसी, दिल्ली, डॉ. अनिल कुमार झरोटिया, डॉ. राजेश अग्रवाल, टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज़, और डॉ. राजीव कुमार पांडा उपस्थित थे । वेब कान्फ्रेंस के संयोजक राहुल मित्तल ने बताया कि ब्रेव्स एडुकेयर सोसाइटी शिक्षा और शिक्षा से जुड़े सभी के उन्नति के साथ-साथ राष्ट्र की उन्नति के लिए इस तरह के आयोजन ऑनलाइन कर रही है। इस वेब कान्फ्रेंस में देश के विभिन्न हिस्सो के 50 से अधिक शोधार्थी और विषय विशेषज्ञों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किया ।