तन्नू शर्मा नई दिल्ली: एक तरफ जहां भारत की कोरोनावायरस के खिलाफ जंग जारी है, वहीं भारत और चीन के बीच मतभेद बढ़ते ही जा रहे हैं, चीन लगातार एलएसी पर अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहा है जिसे देखते हुवे भारत ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया हैl भारत सरकार ने यह घोषणा करते हुए कहा है की उन्होंने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है, जिनमें टिकटॉक, कैमस्कैनर, हेलो शेयर इट, वी चैट, एमआई वीडियो कॉल समेत अन्य चीनी ऐप्स भी शामिल हैं। इन सभी पर देश को रक्षा और एकांत के लिए खतरा बताते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है l यह जानकारी भारत के सूचना एवं संचार मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट करके दी, उनको कहा कि यह फैसला लोगों के डाटा को बचाने के लिए लिया गया है l वहीं चीन से आयात पर रोक लगाने के लिए भी यह फैसला बहुत महत्वपूर्ण है I सरकार को डाटा चोरी , एप का गलत इस्तेमाल की शिकायत मिल रही थी , जिससे देश की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे जिसे देखते हुए भारत सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया l हालांकि, भारत के इस फैसले से चीन को बड़ा झटका लगा है पिछले कई दिनों से भारत और चीन के बीच झड़प से भारत में चीन के सामानों को बहिष्कार करने की लहर चल रही थी, आये दिन हम चीन और भारत के बीच लड़ाई के खबर सुन रहे हैं ऐसे में जब भारत और चीन एक दूसरे के आमने सामने हो तो यह निर्णय काफी बड़ा है I आप को बता दें कि दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर पर तीसरे दौर की बैठक लद्दाख के चुशूल में होने जा रही है। खास बात यह है कि ये मीटिंग इस बार भारत के बुलावे पर हो रही है, इससे पहले की दोनों ही मीटिंग चीन के आमंत्रण पर आयोजित की गई थीं।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...
