सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चीन मुद्दे पर हकीकत को सामने लाए सरकार: सोनिया


श्रेय आर्या :  सीमा पर चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच विपक्ष की नेता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो जारी कर संकट की घड़ी में वर्तमान सरकार पर जिम्मेदारियों से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि चीन ने किसी भी प्रकार की घुसपैठ नहीं की जबकि रक्षा एवं विदेश मंत्रालय के द्वारा लगातार घुसपैठ की बात सामने आ रही है, रक्षा विशेषज्ञ और सेटेलाइट के द्वारा खींची गई तस्वीरें इस बात की पुष्टि कर रही है कि घुसपैठ हुई है।' उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह देश देश की जनता को विश्वास में लें। लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को याद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की 'सेना ने चीन की गुस्ताखी का मुंह तोड़ जवाब तो दिया है लेकिन चीन की सेना ने लद्दाख के कई इलाकों में अभी भी हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि वह हमारी सरजमी को कब और कैसे वापस लेंगे?' पिछले कुछ वक्त से विवाद के बीच सरकार पर विपक्ष के द्वारा हमले तेज हो गए हैं पक्ष और विपक्ष में वाद प्रतिवाद का दौर लगातार जारी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह कहा था कि चीन की सेना ने हमारी किसी भी पोस्ट पर कब्जा नहीं किया है लेकिन इन दावों को दरकिनार करते हुए विपक्ष की तरफ से लगातार सरकार को हकीकत बताने के लिए कहा जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस सहित पूरा देश सरकार के साथ है प्रधानमंत्री कार्यवाही का आदेश दें। आपको बता दें कि तमाम वार्ता एवं सहमतियों के बावजूद जमीनी हकीकत बदलने का नाम नहीं ले रही है। 15 जून को भारत और चीन की सेना के बीच काफी तनावपूर्ण झड़प हुई थी जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे ऐसा माना जा रहा है कि चीन के 40 जवान भी इस झड़प में मारे गए थे हालांकि चीन की की सरकार की तरफ से आंकड़ों को छुपाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो अगर चीन किसी भी स्तर पर बातचीत की पेशकश करता है तो उसे भारत अवश्य सुनेगा। सीमा पर गलवान घाटी इलाके से जुड़े क्षेत्र को चीन अपना बताना चाह रहा है जिसको लेकर भारत की तरफ से कड़ा प्रतिरोध किया गया है। 

Attachments area

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...