सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क ; कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना एक ‘टेलीग्राम’ चैनल शुरू किया है, जिसके माध्यम से वह जल्द ही लोगों से सीधे जुड़ना शुरू कर देंगे। टेलीग्राम’ चैनल संदेश भेजने वाला एक एप्पलिकेशन (ऐप) है, जहां सिर्फ एडमिन ही संदेश भेज और देख सकता है। यह चैनल सार्वजनिक संदेश को बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाने का एक माध्यम है। सूत्रों ने बताया कि श्री राहुल गांधी, संसद सदस्य का आधिकारिक (टेलीग्राम) चैनल जल्द ही सत्यापित हो जाएगा। उनके टेलीग्राम चैनल से अभी तक करीब 3,500 सदस्य जुड़े हुए हैं। राहुल गांधी जनता तक पहुंचने के लिए प्रत्यक्ष रूप से संदेश पहुंचाने का तरीका अपना रहे हैं, जबकि वह सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक का उपयोग सरकार और उसकी नीतियों की आलोचना करने के लिए करते रहे हैं।उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...
